Blog

  • Punjab News: इस इलाके में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, पूर्व पार्षद और लोगों ने युवकों को किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, पूर्व पार्षद और लोगों ने युवकों को किया काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के बहादरके रोड पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ है। जहां पूर्व काउंसलर और लोगों ने दो युवकों को पकड़ लिया। उन्होंने आरोप लगाए कि इन युवकों ने एक प्रवासी मजदूर से धोखाधड़ी की है। दूसरी तरफ, युवकों ने आरोप लगाए कि उनके पैसे प्रवासी मजदूर ने चुरा लिए हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं, जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    इस हंगामें की वीडियों भी सामने आई है। जिसमें व्यक्ति ने कहाकि दूसरे पक्ष ने एक व्यक्ति को काबू किया और कहा कि उसका पर्स चोरी किया गया। जिसके बाद वह उक्त युवक को काबू करके गाड़ी में बिठाकर ले जाने लगे। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने युवक को कार से बाहर निकाला। इस दौरान भारी हंगामा हो गया।

    वहीं दूसरे व्यक्ति ने कहा कि वह उसे गाड़ी में बिठाकर थाने ले जाने लगा था और प्रवासी ने माना कि उसने पैसे निकालने की बात मानी। लेकिन पूर्व पार्षद ने कहा कि उसने अगर पैसे निकाले थे तो उसके खिलाफ थाने में शिकायत देते और पुलिस को यहां बुलााया जा सकता है, लेकिन गाड़ी में बिठाकर ले जाने का कोई मतलब नहीं बनता। इसी बात को लेकर भारी हंगामा होना शुरू हो गया।

  • England दौरे पर भारतीय Under-19 टीम में 3 पंजाबी खिलाड़ी शामिल, Harbhajan Singh का आया बयान, देखें वीडियो

    England दौरे पर भारतीय Under-19 टीम में 3 पंजाबी खिलाड़ी शामिल, Harbhajan Singh का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का एलान हो चुका है। इस दौरे पर भारतीय अंडर-19 टीम कुल आठ मैच खेलेगी। इसमें एक वार्म अप मैच, इंग्लैंड अंडर-19 टीम के खिलाफ पांच वनडे और दो बहु दिवसीय मैच शामिल है। इस सीरीज की शुरुआत 24 जून से होगी। भारतीय अंडर-19 टीम की कमान चेन्नई सुपर किंग्स के सुपरस्टार युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे को सौंपी गई है। वहीं, इस टीम में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है। इन दोनों ने इस सीजन आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। वैभव ने तो शतक भी जड़ा है। इसी के साथ पंजाब के 3 युवा क्रिकेटरों को भी इस दौरे में टीम में शामिल किया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज हरभजन सिंह ने बताया कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय अंडर 19 टीम में विहान मल्होत्रा, राहुल कुमार और अनमोलजीत सिंह को जगह मिली है। इस दौरान हरभजन सिंह ने तीनों युवाओं के साथ टीम को शुभकामनाएं दी हैं। हरभजन ने भारतीय क्रिकेट के सर्वोत्तम हित में लगातार काम करने के लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की प्रशंसा की। हरभजन ने कहा कि वह प्रार्थना करते है कि टीम विजयी होकर लौटें और उनके परिवारों और कोच को हार्दिक बधाई।

    बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज विहान पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 दिवसीय मैचों के लिए भारत की अंडर-19 टीम के उप-कप्तान थे। वहीं, बाकी के 2 खिलाड़ी भी अपना अच्छा प्रदर्शन दिखा चुके हैं। हरभजन सिंह ने कहा कि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने हमेशा भारत और बीसीसीआई के हित में काम किया है और आगे भी करता रहेगा। पंजाब के युवा भारतीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं और भारतीय टीम के लिए पंजाब से कई मज़बूत दावेदार आ रहे हैं; इसका पूरा श्रेय पीसीए को जाता है और मुझे पीसीए का हिस्सा होने पर गर्व है।

     

  • हाईवे पर भीषण कार हादसे में 3 लोगों की मौत

    हाईवे पर भीषण कार हादसे में 3 लोगों की मौत

    भोपालः मध्य प्रदेश के भोपाल के बैरागढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया है। यहां अनियंत्रित कार बिजली के खंबे में जा घुसी, जिसमें 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल पर मौजूद लोग पुलिस और एम्बुलेंस को फोन लगाते रहे, लेकिन कोई मदद नहीं मिली और एक घंटे तक एम्बुलेंस और पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जबकि घटना पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर हुई है। आकाश मैरिज गार्डन के सामने तेज रफ्तार वेन्यू कार हादसे का शिकार हो गई।

    दरअसल, यहां अनियंत्रित कार बिजली के खंबे में जा घुसी और फिर तीन बार पलटी। इस भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बता दें कि इस कार में 4 युवक सवार थे, जिसमें से 3 की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के मुताबिक, चारों युवक भोपाल के रहने वाले थे। यह हादसा थाने से कुछ ही दूर पर हुआ, लेकिन एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं घटनास्थल पर मौजूद लोग पुलिस और एम्बुलेंस को फोन लगाते रहे, लेकिन मदद नहीं मिली।

     

  • Punjab News: पकड़े गए जासूसों को लेकर DGP Gaurav Yadav ने किए बड़े खुलासे

    Punjab News: पकड़े गए जासूसों को लेकर DGP Gaurav Yadav ने किए बड़े खुलासे

    गुरदासपुरः ऑपरेशन सिंदूर के बाद से देश में पाकिस्तानी जासूसों को लेकर बड़े स्तर पर कार्रवाई की जा रही है। पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों से कई जासूस पकड़े जा चुके हैं। जिसमें कई यूट्यूबर और ट्रैवल ब्लॉगर भी सोशल मीडिया चैनलों के माध्यम से जासूसी को अंजाम दे रहे थे। हाल ही में पंजाब पुलिस ने गुरदासपुर में 2 जासूसों सुखप्रीत सिंह और करनबीर सिंह को काबू किया था। दोनों से पूछताछ में कई बड़े खुलासे हुए हैं। राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जासूसों का यह नेटवर्क जम्मू तक फैला हुआ है, जिसे सीधे तौर पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ऑपरेट कर रही है। आईएसआई अपने हैंडलरों और एजेंटों के जरिये जासूस तैयार कर रही है।

    गुरदासपुर के जासूसों ने कबूल किया है कि सरहदी इलाके में 11 से 12 जासूस इस नेटवर्क से जुड़े हुए हैं। पंजाब पुलिस ने इन जासूसों से जुड़े कुछ इनपुट हासिल किए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गुरदासपुर में पकड़े गए दोनों जासूसों को आईएसआई हैंडलरों ने पैसों का लालच देकर जोड़ा था। दोनों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि जिन गांवों में ड्रग्स की समस्या है, वहां के युवाओं को मुफ्त में नशा देकर देशविरोधी काम करवाए जा रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि सरहदी इलाके के गांवों में पुलिस युवाओं को जागरूक कर रही है जिसमें विलेज डिफेंस कमेटियों और ग्राम पंचायतों की भी मदद ली जा रही है ताकि उन्हें आईएसआई की कठपुतली बनने से बचाया जा सके।

    पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश तक फैले जासूसों के इस नेटवर्क पर केंद्रीय एजेंसियों के सहयोग के साथ अब जाॅइंट ऑपरेशन किया जा रहा है। एनआईए दिल्ली के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईएसआई ने विशेषकर जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में जासूसों के नेटवर्क को फैलाना शुरू कर दिया है। इनके जरिए अब सैन्य ठिकानों, धार्मिक स्थलों के इनपुट जुटाए जा रहे हैं। एनआईए के अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों पठानकोट में देखे गए दो संदिग्ध लोगों की जम्मू में जेएंडके पुलिस की मुठभेड़ में मौत हो गई थी, यह दोनों भी आईएसआई के जासूसी नेटवर्क का हिस्सा थे।

     

  • आज का राशिफल, 23 मई 2025

    आज का राशिफल, 23 मई 2025

     आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 10 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 36 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 3 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अपरा एकादशी का व्रत किया जाएगा।

    मेष राशि:आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धन लाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा बड़ा मामला सुलझ जाएगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ होने की संभावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

    वृष राशि:आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा अचानक धन लाभ होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य आज फिट रहेगा। व्यायाम करने से सेहत अच्छी बनी रहेगी। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। आपके जूनियर आपसे काम सीखने आएंगे। लवमेट आज अपने रिश्ते की बात घर पर करेंगे।

    मिथुन राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को बातों से अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। रुका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। आज जीवनसाथी की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

    कर्क राशि:आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले किया हुआ काम आज पूरा हो जाएगा। जिसका सकारात्मक परिणाम आपको मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात क़ाबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेजी से मुकाबला करने की क्षमता आपको खास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। जिससे काम सरलता से पूरा हो जाएगा।

    सिंह राशि:आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे, तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। इससे आप नुकसान से बचे रहेंगे। फालतू की शॉपिंग से बचे और अपनी आर्थिक स्थिति कों मजबूत करें। शाम को बच्चों के साथ खेलने से मानसिक उलझन कम होगी। दोस्तों के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है।

    कन्या राशि:आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जीवनसाथी आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। किसी नए काम की शुरूआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धनलाभ के नए आसार बनेंगे। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है।

    तुला राशि:आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कंफ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। नवविवाहित आज घूमने के लिए जायेंगे। आज जीवनसाथी आपको ख़ूबसूरत तोहफा दे सकते हैं। ऑफिस में आज आपकी परफॉरमेंस देखकर बॉस आपके प्रमोशन पर विचार करेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज का दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगे तो आपको फायदा जरूर होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नति का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के नए विचार आयेंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। जिससे दोस्ती में और भी मजबूती आयेगी। आज किसी पर तुरंत भरोसा न करें। आज का दिन समझ-बूझ के कदम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

    धनु राशि:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे है तो फायदा होने वाला है। यात्रा पर जाने से पहले सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। आज थोड़ा आलस महसूस हो सकता है। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक और चुंबकीय व्यक्तित्व लोगों का ध्यान अपनी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकता है, जिससे पूरे घर में खुशी का माहौल बनेगा। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशि:आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगे। पुरानी टेंशन आज खत्म होगी। इस राशि के जो लोग पयर्टन से जुड़े हैं, उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नाकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

    कुंभ राशि:आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज ऑफिस में आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस राशि के नवविवाहित दंपति को आज किसी सामाजिक समारोह जाना पड़ सकता है। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा। किसी नए व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से बाहर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज बड़ी सफलता मिलने वाली है। लवमेट आज एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे।

    मीन राशि:आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी। हालात के उजले पहलू की ओर देखें और आप पाएंगे कि चीजें सुधर रही हैं। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा साथ ही बीच में किसी बात को लेकर चर्चा भी करेंगे। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें वरना आपका अधिक समय फिजूल के कामों में निकल जाएगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आप अपने आप को बेहतर महसूस करेंगे। इससे आपको प्रसन्नता मिलेगी।

  • Chandigarh News: ManiMajra Car Market के बाशिंदो ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    Chandigarh News: ManiMajra Car Market के बाशिंदो ने लगाया धरना, देखें वीडियो

    चंडीगढ़: पंजाब हरियाणा और हिमाचल सहित चंडीगढ़ की सबसे बड़ी मोटर मार्केट के बाशिंदो द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया। पिछले दिनों प्रशासन ने मोटर मार्केट की दुकानों को बंद करवा दिया था। धरने पर बैठे हैं मैकेनिक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बघेल सिंह ने बताया कि कई सालों से वह इस मार्किट मे काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे।

    अब प्रशासन द्वारा उनकी दुकानों को हटा दिया गया है। जिस कारण कई दिनों से कामकाज ठप पड़ा है। धरने पर बैठे लोगो ने मांग की है कि प्रशासन पुराने बैठे लोगों का रजिस्ट्रेशन कर फीस लगा दे, लेकिन उनकी रोजी-रोटी को न छीना जाये।

  • Punjab News: इस इलाके मे पुलिस और गैंगस्टरों मे चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके मे पुलिस और गैंगस्टरों मे चली गोलियां, देखें वीडियो

    पठानकोट: जिले के राष्ट्रीय मार्ग पर पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ होने का मामला सामने आया है। इस मामले मे जानकारी देते हुए एसएसपी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि CIA स्टाफ की टीम सुचना के आधार पर एक गाड़ी का पीछा कर रही थी।

    इस दौरान चालक ने तेज रफ्तार मे गाड़ी भगा ली। जिसके बाद मिरथल पुलिस ने इलाके मे नाकाबंदी कर दी। जब गाड़ी नाके के पास पहुंची, तो उसमे सवार आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई मे आरोपी राजीव कुमार उर्फ़ अभी वासी मोहल्ला सांसिया बहरामपुर को गोली लग गई। गाड़ी मे तीन आरोपी सवार थे।

    पुलिस के अनुसार आरोपी गोलीबारी कर नाका तोड़ कर हिमाचल की ओर फरार हो गए । पंजाब पुलिस और हिमाचल पुलिस ने संयुक्त टीम बना कर तीनो आरोपियों को काबू कर लिया है। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल मे इलाज के लिए भर्ती करवा दिया है।

  • इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ऊना में हुआ आपदा मौक अभ्यास

    इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ऊना में हुआ आपदा मौक अभ्यास

    ऊना/ सुशील पंडित:  जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना के सहयोग से गुरुवार को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, मार्केटिंग डिवीजन के ऊना टर्मिनल में छमाही मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास में दो अलग-अलग आकस्मिकताओं पर प्रतिक्रिया दी गई। पहली स्थिति में HSD टैंक T02A में सतही अग्निकांड हुआ, जिसकी सूचना पेट्रोलिंग गार्ड ने दौरे के दौरान कंट्रोल रूम को दी।

    त्वरित प्रतिक्रिया में, कंट्रोल रूम ने अग्निशमन की स्टेट ऑफ द आर्ट ईक्विपमेंट व सिस्टम प्रयोग में लाते हुए टैंक में फोम इंजेक्शन और कूलिंग हेतु स्प्रिंकलर सिस्टम सक्रिय किया। पहली स्थिति के नियंत्रण के तुरंत बाद, दूसरी आकस्मिकता उत्पाद पंप हाउस के पंप 01A के मैनिफोल्ड से रिसाव के रूप में सामने आई, जो थोड़ी ही देर में आग में बदल गई। फायर टीम ने निर्धारित अग्नि संगठन चार्ट के अनुसार कार्य करते हुए MEFG और WCFM उपकरणों के माध्यम से स्थिति को सफलतापूर्वक नियंत्रित किया।

    दोनों स्थितियों में रिसाव को बंद कर आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। 18 मिनट 50 सेकंड चली इस ड्रिल में टर्मिनल स्टाफ ने उत्साह, कुशलता और तत्परता के साथ भाग लिया। आग पर नियंत्रण पाने हेतु DCP, पानी और फोम का प्रयोग किया गया। इस अवसर पर टर्मिनल के मुख्य प्रबंधक राजेश सिन्हा, सुरक्षा अधिकारी वैभव तिवारी सहित अन्य अधिकारी कोटेश्वर राव, दिनेश सिंह राणा, अजेय गुप्ता, रविंद्र पंवार, शुभम पालीवाल, विशाल शुक्ला तथा एनआरपीएल ऊना एवं आईओसीएल बॉटलिंग प्लांट के अधिकारी नितिन पांडे और सुजीत भी उपस्थित रहे। फायर सर्विस से सुरेश सिंह अपनी टीम व फायर टेंडर के साथ मौजूद थे।

  • Himachal News: बिहार से पटना की एक महिला कामगार की अचानक हुई मौत

    Himachal News: बिहार से पटना की एक महिला कामगार की अचानक हुई मौत

    खाना खाने के बाद अचानक गिरी महिला

    बद्दी/सचिन बैंसल: बिहार राज्य  की  पटना के दहिया गांव की  कारू दहिया गांव की बेबी कुमारी पत्नी मुकेश पासवान की अचानक गिरने से मौत हो गई है।पुलिस के अनुसार  बेबी कुमारी बद्दी के हनुमान चौक के समीप एक निजी कंपनी में काम करती थी। दोपहर में खाना खाने के बाद अचानक गिर गई।

    जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसे बद्दी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर  दिया गया है। महिला कामगार की शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

  • Haryana News: खनन विभाग की टीम पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    Haryana News: खनन विभाग की टीम पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

    पंचकूला: क्राइम ब्रांच की टीम ने खनन विभाग की टीम पर हमला करने वाले 3 आरोपीयो को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान अंकित पुत्र जयकरण वासी गांव सुल्तानपुर, गुरदीप उर्फ पहलवान पुत्र सिंहराज वासी गांव रामपुर, रायपुर रानी और राजीव कुमार पुत्र सोमनाथ वासी गांव जोली पंचकला के रूप मे हुई है।

    इस संबंध मे जानकारी देते हुए डीसीपी अमित दहिया ने बताया कि उक्त आरोपियों द्वारा रायपुररानी में माइनिंग विभाग के कर्मचारीयो के साथ मारपीट की थी। इस दौरान फायरिंग भी हुई थी। जिसमें प्रवीण यादव घ्याल हो गया था। घटना को अंजाम देकर हमलावर धमकी देकर मौके से फरार हो गए थे।

    आरोपी अंकित राणा के ऊपर हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट सहित कुल 6 गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं गुरदीप पर फिरौती के दो और राजीव पर एक फिरौती का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत मे पेश कर 3 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।