Blog

  • Punjab News: दूध उबालने से पहले हो जाए सावधान, वीडियो देखकर हर कोई हुआ हैरान

    Punjab News: दूध उबालने से पहले हो जाए सावधान, वीडियो देखकर हर कोई हुआ हैरान

    लुधियानाः अगर आप भी घर में दूध को उबालते है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, वायरल वीडियो में दूध उबालने के दौरान कुछ ऐसा हो गया कि जिसे देखकर हर कोई हैरान हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार खन्ना में दूध को लेकर उस समय हंगामा हो गया। बताया जा रहा हैकि जब दूध को उबाला गया तो वह प्लास्टिक जैसा हो गया। इलाके के निवासी और समाजसेवियों ने इस संबंध में इकट्ठे होकर जिला स्वास्थ्य अधिकारी को शिकायत दी है।

    शिकायत के बावजूद जांच टीम काफी देर से पहुंची, जिससे इलाके के लोगों में भारी रोष पाया गया। लोगों ने इस तरह के मिलावटी दूध बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं इसकी वीडियो भी सामने आई है, वायरल वीडियो में दिखाया जा रहा है कि दूध प्लास्टिक जैसा दिख रहा है। हालांकि इस मामले को लेकर अभी तक सेहत विभाग की ओर से कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

  • प्रधानाचार्य स्कूल कैडर सेवानिवृत एवं सेवारत संगठन की बैठक आयोजित

    प्रधानाचार्य स्कूल कैडर सेवानिवृत एवं सेवारत संगठन की बैठक आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित:  प्रदेश सरकार द्वारा 2017 से  2023 तक के सभी पदोन्नत प्रधानाचार्यो का नियमितिकरण बिना किसी वित्तिय लाभ के किए जाने पर कड़ा एतराज जताया है। ऊना मुख्यालय पर परिधि गृह में प्रधानाचार्य स्कूल कैडर सेवानिवृत एवं सेवारत संगठन ऊना इकाई की हंगामी बैठक में सरकार के निर्णय को इस वर्ग के प्रति अन्यायपूर्ण करार देते हुए इसे अदालत में चुनौती देने का फैसला लिया गया,वहीं इसके विरूद्व प्रदेशव्यापी आंदोलन भी छेडऩे पर सहमति बनी। बैठक में इसके लिए एक तदर्थ समिति का भी गठन किया गया।

    जिसके अध्यक्ष अजय शर्मा,महासचिव नरेश शर्मा,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश परमार,प्रेस सचिव  नरेश सैणी,कोषाध्यक्ष हरीश साहनी तथा एकशन कमेटी चेयरमेन संजीब शर्मा मनोनीत किए गए।   संगठन के प्रेस सचिव नरेश सैणी ने कहा कि प्रधानाचार्य स्कूल कैडर की चिरलंबित नियमित पदोन्नित को बगैर वित्तीय लाभ के किए जाने पर सभी सदस्यों में सरकार के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। प्रधानाचार्य स्कूल कैडर सेवानिवृत एवं सेवारत संगठन ने ऊना मुख्यालय पर बैठक कर सरकार के इस निर्णय का पुरजोर विरोध किया है। संघ सदस्यों ने हर जिला में एक एडहॉक कमेटी का गठन करने का आहवान किया है, जो इस मामले को सरकार व न्यायालय के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाए जाने की रुपरेखा तैयार करेगी। हर जिला मुख्यालय पर सरकार के प्रतिनिधियों से मिलकर उन्हें इस अन्याय से अवगत करवाएगी।

    संघ सदस्यों ने कहा कि वर्ष 2017 से 2023 तक के सभी पदोन्नत प्रधानाचार्यो का नियमितीकरण बगैर वित्तीय लाभ दिए किया जाना इस वर्ग के साथ अन्याय है। कई प्रधानाचायर्य तो इस नियमितीकरण का इंतजार करते-करते दुनिया छोड़ चुके है।   बैठक के उपरांत संघ का एक प्रतिनिधिमंडल उपशिक्षा निदेशक उच्चतर अनिल कुमार तक्खी से भी मिला और अपनी मांगों को लेकर उन्हें अवगत करवाया।

    इस अवसर पर सेवानिवृत प्रधानाचार्य अजय शर्मा, नरेश सैनी, नरेश शर्मा, हरीश साहनी, संजीव शर्मा, गुरदीप सैनी, दलबीर सिंह, राकेश कुमार, राम सरुप कालिया, पुरुषोतम दास शर्मा, सतीश परमार, राजिंद्र माहल, सर्वषा सिंह, चमन लाल, अनूप कुमार, अविंद्र कुमार, अरुण कुमार व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

  • बंगाणा: रावमापा हटली की छात्रा पलक शर्मा ने 472 अंक लेकर किया टॉप

    बंगाणा: रावमापा हटली की छात्रा पलक शर्मा ने 472 अंक लेकर किया टॉप

    ऊना /सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हटली की छात्रा पलक शर्मा ने प्लस टू नॉन मेडिकल में शानदार 472 अंक प्राप्त किए । सीनियर सेकेंडरी स्कूल हटली के प्रधानाचार्य राजपाल सरोही ब स्टाफ ने पलक शर्मा को सम्मानित किया । पलक अरलू पंचायत के गांव भरमौत की निवासी है पिता संजय कुमार की रोहडू शिमला में स्वीट शॉप है व माता मीना शर्मा गृहणी हैं पलक शर्मा शुरू से ही विद्यालय में शुरू से ही हर कक्षा में टॉप करती रही है ।

    सीनियर सेकेंडरी स्कूल हटली का बारहवीं और दसवीं का परिणाम शतप्रतिशत रहा। साइंस में दूसरे स्थान पर दीक्षा ठाकुर 467 अंक लेकर और जानवी 466 अंक प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रही। आर्ट्स संकाय में बंदना ने 465 अंक प्राप्त करके पहला स्थान हासिल किया । साक्षी शर्मा ने 447 अंक हासिल करके दूसरा स्थान हासिल किया तीसरे स्थान पर नीरज कुमार ने 441 अंक प्राप्त किए। कॉमर्स संकाय में अंकित ने 452 अंक प्राप्त करके पहला स्थान प्राप्त किया, दूसरे स्थान पर समीर शर्मा ने 413 अंक और तीसरे स्थान पर अंशुल ठाकुर ने 395 अंक प्राप्त किए ।

    इसी प्रकार दसवीं में भी एंजेल शर्मा ने शानदार 672 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया तमन्ना ठाकुर ने 670 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया और तीसरे स्थान पर रेणुका ने 648 अंक प्राप्त करके विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया । प्रिंसिपल सरोही ने आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए भी उच्च उम्मीदें जताईं और सभी छात्रों को अपने लक्ष्य की और समर्पण के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

  • Punjab News: Blind Murder की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Blind Murder की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोहालीः थाना सोहाना पुलिस ने सेक्टर-78 में हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 14 मई को 35 वर्षीय सुरेश का कत्ल करके उसके शव को जंगल में फेंक दिया था। इस केस को आज पुलिस ने सुलझाते हुए आरोपी 24 वर्षीय मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सौरव जिंदल ने बताया कि लूट की मंशा से आरोपी ने 35 साल के युवक सुरेश को डंडे और पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद आरोपी ने सुरेश की लाश जंगल में फेंक दी थी।

    पुलिस ने बताया कि मृतक होलसेल और करियाने के सामान की सप्लाई करने का काम करता था। 11 मई को शाम 4.30 बजे मृतक घर से निकला लेकिन घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिवार ने मृतक सुरेश के लापता की शिकायत थाने दर्ज करवाई। 14 मई को मृतक सुरेशपाल का शव लावारिस हालत में सेक्टर 78-79 मोहाली के पास झाड़ियों में मिला। शव मिलने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ उक्त मामला दर्ज किया गया। पुलिस ब्लाइंड मर्डर को ट्रेस करते हुए 1 आरोपी को नामजद करके गुरुद्वारा शहीदा साहिब सोहाना के सामने भागते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी का इलाज चल रहा है। आरोपी बिहार का रहने वाला है और सोहाना में टायर की दुकान पर काम करता है तथा रात में वहीं रहता है और नशा करने का भी आदी है।

    उसने पूछताछ में स्वीकार किया कि 11 मई की रात उसने मृतक सुरेशपाल को सेक्टर-78/79 मोहाली के बेहबाद इलाके, सर्विस रोड के पास पौध टैग पार्क में शराबी हालत में पड़ा देखा था। उसने शराबी हालत में मृतक को देखकर उससे लूटपाट करने की कोशिश की। मृतक सुरेशपाल ने मुकेश कुमार से काफी संघर्ष किया। मुकेश कुमार ने उसकी पिटाई की और फिर उसे घसीटकर सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसने सुरेशपाल के सिर में पत्थर मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद मृतक के शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए आरोपी ने उसके कपड़े उतारकर फेंक दिए और उसकी कमीज को फाड़कर जंगलों में शव को फेंककर आरोपी फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • गगरेट:वन विभाग ने पकड़ी अवैध शीशम की लकड़ी ले जा रही गाड़ी

    गगरेट:वन विभाग ने पकड़ी अवैध शीशम की लकड़ी ले जा रही गाड़ी

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना गगरेट के अन्तर्गत आते आशा पुरी वैरियर पर अवैध रूप से शीशम की लकड़ी लोड कर जा रही पिकअप गाड़ी को फोरैस्ट विभाग की टीम ने पकड़ा है और जांच शुरू कर पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है।

    पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार वनखण्ड अधिकारी वन खण्ड गगरेट ने बताया कि जब यह अपनी टीम के साथ आशापुरी गगरेट में नाके पर मौजूद थे तो नाकाबंदी के दौरान पिकअप गाड़ी संख्या एचपी-72सी-9558) जिसमें चोरी के लोड किये गए शीशम के मोच्छे वरामद हुए। जिस के संबंध में गाड़ी चालक कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर पाया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए फारेस्ट रेंज आफिसर राहुल ठाकुर ने बताया कि गाडी चालक दीपक कुमार निवासी गांव वड़ोह तहसील घनारी जिला ऊना के विरुद्ध धारा 303(2) BNS & 41, 42 IF एक्ट के तहत थाना गगरेट में मामला दर्ज करवा आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: नहीं थम रही ATP सुखदेव वशिष्ट की मुश्किलें, फिर मिला इतने दिनों का रिमांड

    Jalandhar News: नहीं थम रही ATP सुखदेव वशिष्ट की मुश्किलें, फिर मिला इतने दिनों का रिमांड

    जालंधर, ENS: नगर निगम के एटीपी सुखदेव वशिष्ट की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है। जब से विजिलेंस की टीम ने सुखदेव वशिष्ट को गिरफ्तार किया है, तभी से एटीपी द्वारा जारी किए गए इमारतों के मालिकों को नोटिस की जांच की जा रही है। जिसके चलते आज फिर से एटीपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया गया। एटीपी का 3 दिन का रिमांड खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां चौथी बार विजिलेंस ने कोर्ट से एटीपी का रिमांड हासिल किया है।

    विजिलेंस की टीम ने कोर्ट में एटीपी का 10 दिनों का रिमांड मांगा था, लेकिन कोर्ट से 3 दिन का रिमांड विजिलेंस की टीम को मिला है। सूत्रों के अनुसार अब तक नोटिस जारी किए गए कई इमारतों के मालिकों को बुलाकर विजिलेंस द्वारा पूछताछ की गई। बताया जा रहा हैकि विजिलेंस को एटीपी से कई अहम सबूत मिले है, जिसके चलते आज दोबारा कोर्ट से रिमांड हासिल किया गया। ऐसे में एटीपी से पूछताछ में कई लोगों पर जल्द गाज गिर सकती है।

  • PM Modi ने किया Railway Station का उद्घाटन, यात्री QR Code से कर सकेंगे टिकट का भुगतान, देखें वीडियो

    PM Modi ने किया Railway Station का उद्घाटन, यात्री QR Code से कर सकेंगे टिकट का भुगतान, देखें वीडियो

     बड़े स्टेशनों जैसी मिलेगी सुविधा

    बैजनाथः अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन का आज देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उदघाटन किया। इस मौके में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और कांगड़ा चंबा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल भी उपस्थित रहे। हिमाचल में अंग्रेजों के टाइम से ट्रेन चल रही है। पठानकोट जोगिंद्रनगर रेल लाइन जल्द ही ब्रॉडगेज होगी। जहां यात्रियों को बैजनाथ पपरोला स्टेशन का लाभ मिलेगा। बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन पर अब बड़े स्टेशनों की तरह सुविधा दी जाएगी। जहां पर दिव्यागजनों के लिए व्हील चेयर उपलब्ध है। स्टेशन पर हाई स्पीड वाई फाई, स्वच्छ, टॉयलेट, वाटर एटीम, फूड कोर्ट, शॉपिंग एरिया, जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यही नहीं यात्री अब टिकट का भुगतान क्यू आर कोड से भी कर सकते हैं। इस रेलवे का पुनर्विकास 8 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। सांसद राजीव भारद्वाज संसद राजीव भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में विकास की लहर है। बैजनाथ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत के तहत पुनर्विकसित करना हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। जल्द ही इस रेल लाइन को ब्रॉडगेज किया जाएगा। राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली है तभी से ही हिमाचल के रेलवे बजट को बढ़ाया है। जल्द ही चक्की पुल बन कर तैयार हो जाएगा और पठानकोट से जोगिंदर नगर तक रेल चलेगी। इंदु गोस्वामी ने कहा की रेल मंत्री से हमने मिलकर बात की है कि हिमाचल केजी रेल लाइन को ब्रॉडगेज किया जाए और यह रेल लाइन जल्द ही ब्रॉडगेज भी होगी और कांगड़ा में वंदे भारत ट्रेन भी आएगी।
  • Punjab News: 17 घरों पर बुलडोजर चलाने पहुंची टीम, बैरंग लौटी, जानें मामला, देखें वीडियो

    Punjab News: 17 घरों पर बुलडोजर चलाने पहुंची टीम, बैरंग लौटी, जानें मामला, देखें वीडियो

    होशियारपुरः इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा आज दोपहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब मोहल्ला रहीमपुर में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से मोहल्ले के 17 घरों को ढहाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान जब प्रशासन द्वारा बुलडोजर से घर गिराने की कोशिश की गई तो लोगों द्वारा तीखा प्रदर्शन किया गया। दरअसल, बसपा नेता पंजाब प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी की अगुवाई में मौके पर एकत्र लोगों ने जिला डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन को घटना की सूचना दी।

    जिसके बाद डिप्टी कमिश्नर दखलअंदाजी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। इस मौके पर संबोधन करते हुए बसपा नेताओं ने कहा कि इन घरों के मालिकों में से एक ने अदालत में केस किया था जो खारिज हो गया था, लेकिन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 20 तारीख को नोटिस भेजकर 21 तारीख को कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मकान मालिकों के जमीनी हक को दरकिनार किया जा रहा है, जिसे कभी भी सहन नहीं किया जाएगा।

  • Punjab News: 1.5 लाख की ड्रग मनी और 290 ग्राम हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: 1.5 लाख की ड्रग मनी और 290 ग्राम हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत क्राइम ब्रांच टीम ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे हेरोइन और लाखों की ड्रग मनी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी अमनदीप बराड़ ने बताया कि इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा की टीम ने इन तस्करों गिरफ्तार करके आरोपियों के कब्जे से 290 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 5 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार मुहम्मद गुफरान सैलून का काम करता है।

    इस पर पहले से थाना जमालपुर में दो मामले दर्ज हैं। वहीं दानिश अंसारी पेंट का काम करता है और 9वीं कक्षा तक पढ़ा है। इस पर भी थाना जमालपुर में 2 मामले दर्ज हैं। जबकि मुहम्मद कामिल पर अभी तक कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। तस्करों पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद इन तस्करों ने पूरे पंजाब में अपना नेटवर्क फैलाना शुरू कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। तस्करों ने कई शहरों में नशा सप्लाई करना था।

    पहले मामले में भामियां चौक के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एएसआई राज कुमार को सूचना मिली कि आरोपी मुहम्मद गुफरान (निवासी परोरी, जिला हाजीपुर, बिहार) और दानिश अंसारी (निवासी खुदा नगर, जिला मोतिहारी, बिहार) हेरोइन के साथ बाइक पर जा रहे हैं और बाइक पर किसी प्रकार का नंबर नहीं लिखा था। दोनों आरोपी भामियां रोड पर ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 270 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 5 हजार रुपए बरामद किए।

    दूसरे मामले में पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि इकबाल नगर पुल के पास सतसंग घर के नजदीक मुहम्मद कामिल नाम का युवक हेरोइन सप्लाई करने जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने इन तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Himachal News: पर्ची दड़ा सट्टा सहित एक काबू

    Himachal News: पर्ची दड़ा सट्टा सहित एक काबू

    ऊना/सुशील पंडित:  पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत आते रेलवे स्टेशन अंदौरा के पास गश्त करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को दड्डा सट्टा पर्ची व  760/ रू नकद सहित पकड़ा है।

    वहीं पुलिस ने आरोपित राम अवतार पुत्र जय राम निवासी बेला ध्याणी डा0 मोजोवाल तह. नंगल जिला रुपनगर पंजाब के विरुद्ध गैंबलिंग एक्ट के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।