Blog

  • प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर कुटलैहड़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा, वीरेंद्र कंवर रहे मुख्यातिथि

    प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर कुटलैहड़ में निकाली गई तिरंगा यात्रा, वीरेंद्र कंवर रहे मुख्यातिथि

    ऊना/सुशील पंडित:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘तिरंगा यात्रा’ के राष्ट्रव्यापी आह्वान के तहत, आज कुटलैहड़ क्षेत्र में चलोला से डेरा बाबा रुद्रानंद तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस आयोजन का उद्देश्य ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाना, सेना के मनोबल को बढ़ाना और देश की एकता को प्रदर्शित करना था। यात्रा का आयोजन श्री बाबा रुद्रानंद सेवा संगठन (नारी) और कुटलैहड़ सेवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

    इस तिरंगा यात्रा में हिमाचल प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश एकजुट होकर हमारे वीर सैनिकों के साथ खड़ा है। तिरंगा यात्रा, देश की अखंडता, एकता और देशभक्ति का प्रतीक है।”

     

    वीरेंद्र कंवर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित किया है कि भारत अपनी सीमाओं की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम है, और ऐसे समय में आम जनता का सहयोग व समर्थन हमारी सेना के लिए उत्साहवर्धक है।

    इस यात्रा में सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि चरणजीत शर्मा, मास्टर रमेश, कैप्टन सुभाष, राजेन्द्र रिंकू, मदन राणा, विजय शर्मा, शकुंतला देवी, अनिता देवी, मनु बांका, प्रमोद चौधरी, सौरभ ठाकुर, सतवंत सिंह, बलवीर सिंह, संजीवन सिंह, अश्विनी, भारत भूषण, दीपक, चरणजीत पुरेवाल, नरेश व परवेश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, युवा वर्ग व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    गौरतलब है कि देशभर में चल रही तिरंगा यात्रा न केवल राष्ट्रीय एकता को दर्शा रही है, बल्कि यह नागरिकों को अपने कर्तव्यों और देशप्रेम के प्रति भी जागरूक कर रही है। इस पहल को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है, जिससे यह अभियान जन आंदोलन का रूप लेता जा रहा है।

  • Punjab News: 1.5 लाख रिश्वत लेते थाना प्रभारी और ड्राइवर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1.5 लाख रिश्वत लेते थाना प्रभारी और ड्राइवर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडाः पंजाब सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने थाना प्रभारी और उसके निजी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात एएसआई थाना प्रभारी और उसके निजी ड्राइवर को 1 लाख 5 हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस में तैनात डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि एएसआई ASI अजैब सिंह के खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज था।

    दोषी एएसआई द्वारा पीड़ित व्यक्ति से पैसे और सोना बरामद किया था। लेकिन बरामद किया गया सोना और पैसे एएसआई ने रिपोर्ट में दर्ज नहीं किए थे। जिसके बदले एएसआई पीड़ित से सोना और पैसे वापस करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। रिश्वत की मांग पहले 2 लाख रुपये की गई, जिसके बाद डेढ़ लाख रुपये का एएसआई द्वारा कहा गया। लेकिन अंत में 1 लाख 5 हज़ार रुपये में दोनों में सौदा तय हुआ। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस को दी। पीड़ित की शिकायत पर आज उनकी टीम ने जाल बिछाकर रंगे हाथ एएसआई और उसके निजी ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

     

  • Punjab News: पुलिस और किसानों में हुआ टकराव, कई घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और किसानों में हुआ टकराव, कई घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में लगातार किसान संगठन अलग-अलग जगहों पर बैठकर अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज अमृतसर में किसान संगठनों ने धरना प्रदर्शन किया गया। जहां किसानों का पुलिस के साथ विवाद हो गया। इस दौरान पुलिस द्वारा किसानों को खदेड़ने के लिए लाठिया बरसाई गई। वहीं किसानों को घटना स्थल से हटाकर पुलिस बसों में बैठाया गया। घटना में कई किसान गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हालांकि किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे और पुलिस का यह रवैया बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।दरअसल, किसान संगठन लगातार प्रदर्शन करके अपनी मांगें मनवाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने उन्हें कई बार समझाने के बावजूद कई किसानों को हिरासत में लिया। इस संघर्ष के दौरान कई किसान गंभीर रूप से घायल हुए।

    किसान नेता के अनुसार, वे शांतिपूर्ण तरीके से पंजाब सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनके साथ जबरदस्ती की, जिससे कई किसान बुरी तरह घायल हो गए। उन्होंने मांग की है कि इन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी हरपाल सिंह ने जानकारी दी कि बार-बार समझाने के बावजूद वे धरना प्रदर्शन नहीं छोड़ रहे थे और माननीय कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन कर रहे थे, इसलिए उन्हें हिरासत में लिया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

     

  • Jalandhar News: सिविल अस्पताल में पहुंचे कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सिविल अस्पताल में पहुंचे कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल व नशा छुड़ाओ केंद्र का दौरा करने के लिए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे। इस दौरे के दौरान सिविल सर्जन सहित सीनियर डॉक्टर भी मौजूद रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री द्वारा सिविल अस्पताल में दौरा करके डॉक्टरों से मुलाकात की और लोगों की समस्याएं सुनी। मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत सरकार लगातार काम करती आ रही है। इसी के चलते सरकार द्वारा एक नया कदम उठाया गया है।

    जिसमें प्रत्येक वार्ड में जाकर नशे में लिप्त लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में जो भी नशे में लिप्त लोगों को पड़कर नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया जा रहा है। सरकार द्वारा पंजाब को एक बार फिर से सोने की चिड़ियां बनाने की मुहिम शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में काफी लोगों की सुविधाओं के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। सत्ता में आप सरकार आने से अस्पतालों में काफी सुधार किए गए।

    उन्होंने कहा कि आज जब दौरा किया तो मुझे कैंसर के डॉक्टर अस्पताल में मिले। निजी अस्पताल में कैंसर का इलाज काफी महंगा है और आम लोगों को कर्ज लेकर ईलाज करवाना पड़ता है। ऐसे में आम जनता की सेहत का ध्यान रखते हुए अस्पताल में कैंसर का उपचार आप सरकार की ओर शुरू करवाया गया। लोगों को समय पर इलाज और दवाइयां कम समय और कम पैसों में सिविल अस्पताल में दी जा रही है।

  • Punjab News: सुखबीर बादल के GLADA Office घेरने को लेकर कैबिनेट मंत्री मुंडियां का आया ब्यान, देखें वीडियो

    Punjab News: सुखबीर बादल के GLADA Office घेरने को लेकर कैबिनेट मंत्री मुंडियां का आया ब्यान, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने सुखबीर सिंह बादल द्वारा 29 मई को गलाडा दफ्तर के घेराव करने को लेकर उनको करारा जवाब दिया। कैबिनेट मंत्री मुंडियां ने कहा कि सुखबीर बादल को उनके चहेतों के फोन आए हैं कि हमने किसानों व जिमीदारों से कम दामों में जमीने खरीद ली थी और उसे महंगे दामों में बेचना चाहते थे। अब उनका नुक्सान हो गया है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्होंने लिस्ट तैयार करवा ली है। वह उस लिस्ट को भी सार्वजनिक करेंगे और धरना लगा रहे सुखबीर बादल से इसका जवाब मांगेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार लोगों की सरकार है। उन्होंने कहा कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को अच्छी सुविधाएं दी जा रही है और पंजाब को रंगला बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सबसे ज्यादा लूट लुधियाना में ही हो रही थी और अवैध कॉलोनियां काटी जा रही थी जिसका हल करने के लिए पंजाब सरकार ने अर्बन स्टेटों को डिवेल्प करने का वादा किया था।

    इसी के चलते सरकार अब लोगों को सस्ती जमीन दे रही है, जहां सारी सुविधाएं लोगों को दी जाएगी, ताकि लोग सही तरीके से रह सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इस फैसले से किसान खुश हैं। उन्होंने कहा कि इसका विरोध बस वही कर रहे हैं जिन्होंने कम दामों में जमीन ली थी और अब महंगे दामों में बेचकर लोगों को ठगना चाहते थे। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा लोगों के साथ है और लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।

  • Jalandhar News: बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर में बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 6 बजे सरकारी बस यूपी 78 के.टी 4715, जालंधर से यूपी जा रही थी। इस दौरान जब यह फिल्लौर के पास पहुंची, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक पी बी 08 एफ ई 3240 जोर से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और बस की पिछली सीट पर बैठे 5-6 यात्रियों को भी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की पेट्रोलिंग पार्टी के थानेदार सरबजीत सिंह और जसविंदर सिंह साथी के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन मंगवाकर ट्रक को सड़क से किनारे करवाया है। बस के यात्रियों को सिविल अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सीय सहायता दी गई, जिनकी हालत ठीक बताई गई। ट्रक चालक को भी क्रेन और लोगों की मदद से ट्रक से बाहर निकाला गया। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद लुधियाना अस्पताल भेज दिया गया। मरीज की हालत ठीक नहीं थी। बस के यात्रियों के लिए नई बस मंगवाई गई और उन्हें यूपी के लिए रवाना किया गया। दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से एक तरफ कर ट्रैफिक सुचारू करवाया गया। ट्रक चालक का लुधियाना अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पुलिस का कहन हैकि मामले की जांच की जा रही है।
  • Punjab News: नगर निगम के कर्मचारियों का कमिश्नर के खिलाफ प्रदर्शन, किया कामकाज बंद, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम के कर्मचारियों का कमिश्नर के खिलाफ प्रदर्शन, किया कामकाज बंद, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः नगर निगम बटाला के कार्यालय के बाहर आज सफाई कर्मचारियों ने काम बंद कर हड़ताल का ऐलान करते हुए धरना प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारियों का कहना है कि उनका यह रोष प्रदर्शन नगर निगम कमिश्नर के खिलाफ है क्योंकि वे अफसरशाही के तहत उनके साथ दुर्व्यवहार करते हैं और उन्हें अच्छा-बुरा कहते हैं तथा नौकरी से निकालने की धमकियां भी दी जाती हैं।

    वहीं धरना प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारियों ने कहा कि वे अपनी ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी से निभा रहे हैं, लेकिन जो नगर निगम कमिश्नर हैं, वे बिना वजह उन पर दबाव डालते हैं और उनके साथ गलत शब्दों का प्रयोग करते हैं। इसी रोष के कारण वे हड़ताल पर हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी मांगें लेकर कमिश्नर से मीटिंग करने गए थे, तो उन्होंने उनके साथ गलत व्यवहार किया। ऐसे में उन्होंने मांग की है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं तब तक वह हड़ताल पर रहेंगे।

  • Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, NRI की मौत, विदेश में रहता है परिवार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में चली गोली, NRI की मौत, विदेश में रहता है परिवार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात के नूरमहल के नजदीकी गांव बैनापुर में 85 साल के एनआरआई की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सेवा सिंह पुत्र सोहन सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार एनआरआई ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है।जानकारी अनुसार सेवा सिंह विदेश से सेहत ठीक न होने के कारण करीब चार साल पहले गांव बैनापुर आ गए और अकेले रह रहे थे। उनकी पत्नी, बेटा और बेटी विदेश में ही रहते हैं।

    घर में सीसीटीवी लगा है, उसमें दिखाई दिया कि शाम 7:29 बजे सेवा सिंह ने कमरे में लगी फोटो के आगे माथा टेका और कमरे में सेवा सिंह ने 6.6 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मारी। पिस्टल में एक ही गोली थी, जिससे सुसाइड किया गया। घर में खाना बनाने आई महिला पूजा ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे घर में खाना बनाने आई तो देखा कि एनआरआई ने खुदकुशी कर ली है। वे उनके घर में करीब 20 साल से काम कर रही हैं। वे पास के ही घर में रहते हैं। घर की देखरेख व मेहमानों की चाय-पानी का प्रबंध करती हैं।

    सेवा सिंह का तीनों टाइम का खाना भी वही बनाती है। मौके पर पहुंचे नूरमहल पुलिस के प्रभारी कृष्ण गोपाल ने बताया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है। रात करीब 1:30 बजे फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। जिक्रयोग है कि सेवा सिंह इंग्लैंड में बीएमडब्ल्यू कंपनी में मैनेजर थे। वर्तमान में वे करीब 15 मरले की कोठी में रह रहे थे। घर में काम करने वाली महिला पूजा ने उनके पारिवारिक सदस्यों को इंग्लैंड में सूचित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक उनके आने के बाद ही संस्कार किया जाएगा। फिलहाल डेडबॉडी पोस्टमार्टम के लिए फिल्लौर के सरकारी अस्पताल में भेजी जा रही है।

  • Jalandhar News: कुत्तों को खाना डालने को लेकर विवाद, युवक ने महिला को जड़े थप्पड़, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कुत्तों को खाना डालने को लेकर विवाद, युवक ने महिला को जड़े थप्पड़, देखें वीडियो

    जालंधरः कुत्तों को खाना डालने को लेकर एक युवक द्वारा महिला से झगड़ा करने का मामला सामने आया है। इस दौरान महिला ने युवक पर उसे थप्पड़ मारने के भी आरोप लगाए हैं। महिला ने घटना के बाद मौके पर पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि उनके 112 पर कॉल करने के बावजूद एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। बाद में दूसरे थाने में शिकायत देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिसने बदतमीजी की और बेजुबान कुत्तों को खाना डालने से भी रोका।

    जानकारी देते रितु मल्होत्रा ने बताया कि वह 14 साल से करीब 20 जगहों पर कुत्तों को खाना डालने आती है। इसी तरह वह आज भी लवकुश चौक पर कुत्तों को खाना डालने आई थी कि एडवोकेट चौपड़ा का बेटा उसे खाना डालने से मना करने लगा और कहने लगा कि सफाई कर्मियों को इस बात से दिक्कत होती है कि आप यहां खाना डालते हैं। उन्होंने कहा कि मैने उसे कहा कि मुझे आज तक किसी ने भी ऐसा करने से मना नहीं किया है। बाद में वह और बाते बनाने लगा और उसे खाना डालने से रोकने लगा।

    थोड़ी देर बाद उक्त युवक ने अपनी बात करने का लहजा ही बदल लिया और मेरे साथ बदतमीजी से बाद करने लगा। जब मैने उसे प्यार से समझाने की कोशिश की तो वह तैश में आ गया और उसने मेरे हाथ से खाने वाला बैग छीन लिया और चौक पर सारा खाना बिखेर दिया। पीड़ित ने बताया कि जब उसने उक्त युवक को हद में रहकर बोलने की बात कही तो उक्त युवक ने उसके थप्पड़ मार दिया। जब बीच में युवक की मां आई तो उसने अपनी मां के सामने भी मुझे थप्पड़ मारे जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

    पीड़ित के मुताबिक उसने 112 पर कॉल की लेकर एक घंटे बाद भी पुलिस नहीं आई। उसने बताया कि बाद में उसने दूसरे थाने में कॉल की तो कुछ पुलिस कर्मी आए जिसके बाद उक्त लोगों ने अपने बेटे को अंदर छिपा लिया और माफी मांगने लगे। रितु ने कहा कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जो बेजुबान कुत्तों को खाना डालने से रोक रहा है और महिलाओं की इज्जत करना भी नहीं जानता। उन्होंने कहा कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। महिला ने थाना डिवीजन नं. 4 में मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, एक घायल, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, एक घायल, मामला दर्ज, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला झब्बाल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी से सामने आया है। जहां देर रात कुछ युवकों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इस घटना में सुरिंदर उर्फ ​​गामा नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित आशु और इलाके के रहने वाले जसकरण ने बताया कि यह फायरिंग सनी चावला, लव लुहारा और वीरू नाम के युवकों ने की है।

    आरोप है कि ये तीनों युवक पुरानी रंजिश के चलते आशु के घर आए और फायरिंग शुरू कर दी। आशु का कहना है कि इन लोगों को शक था कि उसने उन्हें किसी मामले में फंसा दिया है और इसी बदले की भावना के चलते यह हमला किया गया। जब हमलावर गोलियां चला रहे थे, तभी आशु ने खुद को बचाने की कोशिश की। इसी दौरान घर के अंदर मौजूद सुरिंदर गामा को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गामा को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

    पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर पर करीब पांच राउंड फायरिंग की। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे बदमाशों पर सख्त कार्रवाई हो, जो खुलेआम रिहायशी इलाकों में गोलियां चलाकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। मौके पर थाना गेट हकीमां की पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिवार व इलाका निवासियों के बयान लिख कर सन्नी चावला, लव लुहारा और वीरू नामक युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।