Jalandhar News: बस और ट्रक की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर में बस और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस घटना में एक की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 6 बजे सरकारी बस यूपी 78 के.टी 4715, जालंधर से यूपी जा रही थी। इस दौरान जब यह फिल्लौर के पास पहुंची, तभी पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रक पी बी 08 एफ ई 3240 जोर से टकरा गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और बस की पिछली सीट पर बैठे 5-6 यात्रियों को भी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स की पेट्रोलिंग पार्टी के थानेदार सरबजीत सिंह और जसविंदर सिंह साथी के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन मंगवाकर ट्रक को सड़क से किनारे करवाया है। बस के यात्रियों को सिविल अस्पताल पहुंचाकर चिकित्सीय सहायता दी गई, जिनकी हालत ठीक बताई गई। ट्रक चालक को भी क्रेन और लोगों की मदद से ट्रक से बाहर निकाला गया। जिसके बाद घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर ले जाया गया, जहां उसे प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद लुधियाना अस्पताल भेज दिया गया। मरीज की हालत ठीक नहीं थी। बस के यात्रियों के लिए नई बस मंगवाई गई और उन्हें यूपी के लिए रवाना किया गया। दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से एक तरफ कर ट्रैफिक सुचारू करवाया गया। ट्रक चालक का लुधियाना अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पुलिस का कहन हैकि मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *