Punjab News: सुखबीर बादल के GLADA Office घेरने को लेकर कैबिनेट मंत्री मुंडियां का आया ब्यान, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने सुखबीर सिंह बादल द्वारा 29 मई को गलाडा दफ्तर के घेराव करने को लेकर उनको करारा जवाब दिया। कैबिनेट मंत्री मुंडियां ने कहा कि सुखबीर बादल को उनके चहेतों के फोन आए हैं कि हमने किसानों व जिमीदारों से कम दामों में जमीने खरीद ली थी और उसे महंगे दामों में बेचना चाहते थे। अब उनका नुक्सान हो गया है।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि उन्होंने लिस्ट तैयार करवा ली है। वह उस लिस्ट को भी सार्वजनिक करेंगे और धरना लगा रहे सुखबीर बादल से इसका जवाब मांगेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब की आप सरकार लोगों की सरकार है। उन्होंने कहा कि बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी को अच्छी सुविधाएं दी जा रही है और पंजाब को रंगला बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पंजाब में सबसे ज्यादा लूट लुधियाना में ही हो रही थी और अवैध कॉलोनियां काटी जा रही थी जिसका हल करने के लिए पंजाब सरकार ने अर्बन स्टेटों को डिवेल्प करने का वादा किया था।

इसी के चलते सरकार अब लोगों को सस्ती जमीन दे रही है, जहां सारी सुविधाएं लोगों को दी जाएगी, ताकि लोग सही तरीके से रह सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इस फैसले से किसान खुश हैं। उन्होंने कहा कि इसका विरोध बस वही कर रहे हैं जिन्होंने कम दामों में जमीन ली थी और अब महंगे दामों में बेचकर लोगों को ठगना चाहते थे। उन्होंने कहा कि सरकार हमेशा लोगों के साथ है और लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रयासरत है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *