Jalandhar News: सिविल अस्पताल में पहुंचे कैबिनेट मंत्री का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: सिविल अस्पताल व नशा छुड़ाओ केंद्र का दौरा करने के लिए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे। इस दौरे के दौरान सिविल सर्जन सहित सीनियर डॉक्टर भी मौजूद रहे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री द्वारा सिविल अस्पताल में दौरा करके डॉक्टरों से मुलाकात की और लोगों की समस्याएं सुनी। मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि युद्ध नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत सरकार लगातार काम करती आ रही है। इसी के चलते सरकार द्वारा एक नया कदम उठाया गया है।

जिसमें प्रत्येक वार्ड में जाकर नशे में लिप्त लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ऐसे में जो भी नशे में लिप्त लोगों को पड़कर नशा छुड़ाओ केंद्र में दाखिल करवाया जा रहा है। सरकार द्वारा पंजाब को एक बार फिर से सोने की चिड़ियां बनाने की मुहिम शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में काफी लोगों की सुविधाओं के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए है। सत्ता में आप सरकार आने से अस्पतालों में काफी सुधार किए गए।

उन्होंने कहा कि आज जब दौरा किया तो मुझे कैंसर के डॉक्टर अस्पताल में मिले। निजी अस्पताल में कैंसर का इलाज काफी महंगा है और आम लोगों को कर्ज लेकर ईलाज करवाना पड़ता है। ऐसे में आम जनता की सेहत का ध्यान रखते हुए अस्पताल में कैंसर का उपचार आप सरकार की ओर शुरू करवाया गया। लोगों को समय पर इलाज और दवाइयां कम समय और कम पैसों में सिविल अस्पताल में दी जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *