Punjab News: 1.5 लाख रिश्वत लेते थाना प्रभारी और ड्राइवर गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

बठिंडाः पंजाब सरकार की ओर से भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ने थाना प्रभारी और उसके निजी ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स में तैनात एएसआई थाना प्रभारी और उसके निजी ड्राइवर को 1 लाख 5 हज़ार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस में तैनात डीएसपी कुलवंत सिंह ने बताया कि एएसआई ASI अजैब सिंह के खिलाफ नशा तस्करी का मामला दर्ज था।

दोषी एएसआई द्वारा पीड़ित व्यक्ति से पैसे और सोना बरामद किया था। लेकिन बरामद किया गया सोना और पैसे एएसआई ने रिपोर्ट में दर्ज नहीं किए थे। जिसके बदले एएसआई पीड़ित से सोना और पैसे वापस करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। रिश्वत की मांग पहले 2 लाख रुपये की गई, जिसके बाद डेढ़ लाख रुपये का एएसआई द्वारा कहा गया। लेकिन अंत में 1 लाख 5 हज़ार रुपये में दोनों में सौदा तय हुआ। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस को दी। पीड़ित की शिकायत पर आज उनकी टीम ने जाल बिछाकर रंगे हाथ एएसआई और उसके निजी ड्राइवर को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *