Blog

  • बिना दवाइयों के Height बढ़ाने के 3 असरदार घरेलू तरीके

    बिना दवाइयों के Height बढ़ाने के 3 असरदार घरेलू तरीके

    Lifestyle: हाइट बढ़ाने के लिए आयुर्वेद और घरेलू उपायों में कई नुस्खे बताए गए हैं। हालांकि हाइट बढ़ना कई कारकों पर निर्भर करता है जैसे जेनेटिक्स, उम्र, हार्मोन, पोषण और लाइफस्टाइल। फिर भी कुछ घरेलू नुस्खे ऐसे हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाने, पोषण देने और विकास हार्मोन को सक्रिय करने में मदद कर सकते हैं।

    1. अश्वगंधा का सेवन (Indian Ginseng)
    अश्वगंधा एक प्राचीन आयुर्वेदिक औषधि है जिसे हड्डियों को मजबूत बनाने और शरीर के ग्रोथ हार्मोन को एक्टिव करने के लिए जाना जाता है। इसका नियमित सेवन किशोरों और युवाओं में हाइट बढ़ाने में मददगार साबित हो सकता है। एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच अश्वगंधा पाउडर मिलाकर, उसमें थोड़ा शहद डालें और इसे रात को सोने से पहले पीएं। इस उपाय को कम से कम 45 दिन तक नियमित रूप से अपनाएं। यह न सिर्फ हाइट बढ़ाने में मदद करेगा, बल्कि नींद, तनाव और इम्युनिटी में भी सुधार करेगा।

    2. दूध और केले का सेवन
    हाइट बढ़ाने के लिए शरीर को भरपूर पोषण मिलना बेहद जरूरी है, और दूध तथा केला इस दिशा में बहुत फायदेमंद हैं। दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन D होता है, जो हड्डियों की मजबूती और लंबाई बढ़ाने में सहायक होता है। वहीं, केला ऊर्जा का अच्छा स्रोत है और पाचन को भी सुधारता है, जिससे शरीर पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से ग्रहण कर पाता है। रोजाना सुबह एक गिलास दूध के साथ 1-2 पके हुए केले खाने से शरीर को आवश्यक पोषण मिलता है जो विकास में मदद करता है।

    3. नियमित योग और स्ट्रेचिंग
    शारीरिक विकास के लिए नियमित योग और स्ट्रेचिंग करना अत्यंत आवश्यक है। खासतौर पर ऐसे योगासन जो रीढ़ की हड्डी को खिंचाव देते हैं, वे हाइट बढ़ाने में असरदार हो सकते हैं। ताड़ासन, भुजंगासन और त्रिकोणासन जैसे योगासन शरीर की मुद्रा को सुधारते हैं, हड्डियों को सीधा करते हैं और मांसपेशियों को लंबा खींचते हैं। रोजाना सुबह 20-30 मिनट इन योगासनों का अभ्यास करने से न केवल हाइट में सुधार हो सकता है, बल्कि शरीर में लचीलापन और संतुलन भी बेहतर होता है।

    नोट: अगर आपकी उम्र 18-21 साल से कम है, तो ये उपाय अधिक प्रभावी हो सकते हैं। अगर आपकी उम्र ज्यादा है, तो हाइट बढ़ना सीमित होता है, लेकिन इन उपायों से शरीर की पोशाक्ति और मुद्रा (posture) में सुधार जरूर हो सकता है।

  • Jalandhar News: 2 पक्षों में हुआ विवाद, महिला ने निगली जहरीली वस्तु, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 पक्षों में हुआ विवाद, महिला ने निगली जहरीली वस्तु, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के अधीन आते गांव दादूवाल में रिश्तेदारों में विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश के कारण दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ। जहां एक पड़ोसी ने दूसरे पड़ोसी के बेटे के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि बेटे की पिटाई किए जाने से परेशान होकर माता ने जहरीली वस्तु निगल ली। जिससे महिला की तबीयत खराब हो गई। लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला बलजीत कौर ने बताया कि उनकी पड़ोसियों के साथ पुरानी रंजिश चल रही है।

    इस घटना को लेकर जंडियाला पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पीड़ित महिला परिवार ने मक्खन लाल परिवार के सदस्य के खिलाफ शिकायत दी है। मौके पर पुलिस इंचार्ज ने महिला के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि उसकी जगह पर कब्जा किया हुआ है। मक्खो में देवरानी ने मायके वालों के साथ मिलकर उसकी जगह पर कब्जा कर लिया। जगह की रजिस्ट्री भी झूठी करवाई गई। जब उन्हें इस बात का पता चला तो पति ने देवरानी पर कोर्ट में केस कर दिया। जिसके बाद देवरानी में झूठी अस्पताल में एमएलआर कटवाकर उन पर जंडियाला पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी।

    वहीं महिला ने कहा कि देवरानी से उन्हें और बेटे को काफी परेशान किया हुआ है। जिससे परेशान होकर उसने जहरीली वस्तु निगल ली। वहीं पीड़िता की बेटी ने कहा कि पड़ोसियों के साथ उनका पुराना विवाद चल रहा था। वह अक्सर उनके साथ विवाद करते थे। अब पड़ोसियों ने भाई के साथ विवाद किया। जिससे परेशान होकर माता ने जहरीली गोलियां खा ली थी। इस दौरान उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। परिवार ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: BBMB पानी विवाद को लेकर केंद्र का एक्शन, डैम पर तैनात होंगे CISF के 296 अधिकारी, आदेश जारी

    Punjab News: BBMB पानी विवाद को लेकर केंद्र का एक्शन, डैम पर तैनात होंगे CISF के 296 अधिकारी, आदेश जारी

    नवांशहर: भांखड़ा बांध के पानी को लेकर हरियाणा और पंजाब आमने-सामने आ गए हैं। विवाद बढ़ने के बाद पंजाब सरकार ने बांध पर पुलिस फोर्स लगा दी थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए नए आदेश जारी किए है। जारी आदेशों के मुताबिक अब भाखड़ा डैम की सुरक्षा केंद्र सरकार के सुरक्षा बल संभालेगी।

    BBMB के पानी पर हरियाणा-पंजाब के विवाद दौरान पंजाब सरकार के पुलिस फोर्स लगाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं और भाखड़ा डैम की सुरक्षा को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नए आदेश जारी किए हैं, इसे आदेश के मुताबिक, अब भाखड़ा डैम की सुरक्षा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जिम्मे होगी। केंद्र ने डैम की सुरक्षा के लिए 8 करोड़ 58 लाख की राशि केंद्र ने आवंटित की। साथ ही केंद्र सरकार ने पहले ही सीआईएसएफ के 296 पदों को मंजूरी दी थी।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भाखड़ा डैम पर सीआईएसएफ सुरक्षा बलों के रहने, संचार और आने-जाने की व्यवस्था और अन्य जरूरी सहूलियतें करने के निर्देश भी दिए हैं। वहीं, आज दोपहर 1 बजे भाखड़ा डैम से हरियाणा और राजस्थान के लिए पानी छोड़ दिया गया। 15 मई को एक बैठक के बाद इन राज्यों को पानी मिला है। जानकारी के मुताबिक, लगभग 2 हफ्ते के बाद भाखड़ा डैम से हरियाणा के लिए 9325 क्यूसेक पानी छोड़ा गया जबकि हरियाणा सरकार ने 10,300 क्यूसेक पानी मांगा था। पानी विवाद को लेकर गुरुवार को फिर से सुनवाई की जाएगी। सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार अपना जवाब कोर्ट में दाखिल करेगी।

    बता दें कि बीते दिनों हरियाणा-पंजाब में डैम के पानी विवाद के दौरान पंजाब सरकार ने डैम पर पंजाब पुलिस फोर्स तैनात कर दी थी और जब बीबीएमबी के अध्यक्ष पानी रिलीज करने गए थे तो पुलिस ने उन्हें बंधक बना लिया था, इसी कारण केंद्र ने डैम की सुरक्षा CISF को सौंपा है।

     

  • तीसरी कक्षा की बच्ची से रेप, चॉकलेट देने के बहाने बुजुर्ग ने दिया वारदात को अंजाम

    तीसरी कक्षा की बच्ची से रेप, चॉकलेट देने के बहाने बुजुर्ग ने दिया वारदात को अंजाम

    सीकरः तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 9 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग भाइयों के साथ घर के पास खेल रही थी। इस दौरान आरोपी उसको चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ खंडहर में ले गया और उसके साथ रेप किया।

    जानकारी मुताबिक, पीड़ित परिवार इलाके में किराए पर रहता है। दंपती मजदूरी का काम करते हैं। बुधवार सुबह वह काम पर चले गए थे और घर पर उनके 2 लड़के और 9 साल की बेटी थी। वह घर के पास ही खेल रहे थे। इसी दौरान आरोपी बुजुर्ग वहां पर आया। उसने दोनों लड़कों को 10 रुपए का नोट देकर चॉकलेट लाने के लिए दुकान की तरफ भेज दिया। दोनों लड़कों के जाने के बाद 9 साल की बच्ची अकेली थी तो आरोपी उसे भी चॉकलेट देने के बहाने अपने साथ ले जाने लगा। इस दौरान मासूम ने उसके साथ जाने से मना किया तो आरोपी उसे जबरदस्ती खंडहर में ले गया और उसके साथ रेप किया। शाम को करीब 5:30 बजे जब परिजन घर पहुंचे तो बच्ची नहीं मिली।

    उन्होंने दोनों भाइयों से पूछा तो उन्होंने बताया कि दीदी को खंडहर में देखा था। इस पर परिजन वहां पहुंचे तो बच्ची खंडहर के बाहर बेसुध हालत में मिली। परिजनों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को इलाज के लिए सीकर के एसके अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की जानकारी मिलने पर कलेक्टर मुकुल शर्मा सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे।

  • Haryana News: अचानक पटरी से डिब्बे उतने से मची अफरा-तफरी, खड़ी रही Shatabdi Express, देखें वीडियो

    Haryana News: अचानक पटरी से डिब्बे उतने से मची अफरा-तफरी, खड़ी रही Shatabdi Express, देखें वीडियो

    पंचकूलाः कालका रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक ट्रेन हादसे का शिकार हो गई. दरअसल ट्रेन को वॉशिंग यार्ड की ओर ले जाते समय उसके दो डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना सुबह लगभग 4:45 बजे हुई, जब ट्रेन नंबर 14331 को साफ-सफाई के लिए पीछे किया जा रहा था। ट्रेन के डिब्बे अचानक ट्रैक से फिसलकर जमीन पर उतर गए, जिससे रेलवे ट्रैक का संचालन बाधित हो गया। इस हादसे का सीधा असर कालका-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस पर पड़ा, जो सुबह 6:15 बजे रवाना होनी थी। पटरी पर डिब्बे फंसे होने के कारण शताब्दी को निर्धारित समय पर नहीं चलाया जा सका और यह ट्रेन सुबह 8 बजे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई यात्री, जो ऑफिस या अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दिल्ली जा रहे थे, तय समय पर नहीं पहुंच सके।

    घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ के जवान तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और ट्रैक को खाली कराने की कोशिश में जुट गए। अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में किसी प्रकार की जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है, जो एक राहत की बात है। रेलवे प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, जब ट्रेन को बैक किया जा रहा था, तभी यह तकनीकी खामी सामने आई और डिब्बों के पहिए पटरी से उतर गए। यह घटना यार्ड क्षेत्र में हुई, जहां आमतौर पर पब्लिक मूवमेंट नहीं होता, इसलिए कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हालांकि, यह एक गंभीर लापरवाही मानी जा रही है।

    शताब्दी एक्सप्रेस के समय पर न चल पाने से यात्रियों में नाराजगी देखी गई। कई लोगों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और ट्रेन संचालन व्यवस्था में सुधार की मांग की। कुछ यात्रियों ने बताया कि उन्हें स्टेशन पर कोई स्पष्ट सूचना नहीं दी गई, जिससे वे और अधिक परेशान हुए। बहरहाल इस घटना में कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। यदि यह दुर्घटना किसी यात्री से भरी ट्रेन के साथ हुई होती, तो परिणाम गंभीर हो सकते थे। रेलवे को चाहिए कि वह ट्रैक और यार्ड की नियमित जांच सुनिश्चित करे और इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए कड़े कदम उठाए।

  • Jalandhar-Delhi Highway पर पलटी सब्जियों से भरी गाड़ी, 3 घायल, देखें वीडियो

    Jalandhar-Delhi Highway पर पलटी सब्जियों से भरी गाड़ी, 3 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः दिल्ली-जालंधर नेशनल हाईवे पर उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब हाईवे पर सब्जियों से भरी महिंद्रा पिकअप गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। बताया गया कि तकनीकी खराबी के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ा और हाईवे पर गाड़ी पलट गई। इसी हादसे में 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मी पहुंच गए। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

    जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। गाड़ी में सवार लोगों ने बताया कि वे सब्जी मंडी से सब्जियां खरीदकर ग्यासपुरा की ओर वापस जा रहे थे। इस दौरान अचानक गाड़ी का स्टीयरिंग टूट गया और गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। जिसके चलते वह सड़क हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने कहा कि गाड़ी में 5 लोग सवार थे, जिनमें से 3 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।

    मौके पर मौजूद एएसआई ट्रैफिक अवतार सिंह ने कहा कि अक्सर इसी रोड पर हादसे होते रहते हैं। उन्होंने बताया कि अब भी सब्जियों से भरी गाड़ी हादसे का शिकार हुई है। उन्होंने बताया कि इसमें तीन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: इस इलाके में जमीनी विवाद को लेकर नौजवान का कत्ल, 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में जमीनी विवाद को लेकर नौजवान का कत्ल, 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः जिले के कस्बा गुरु हरसहाए गांव बाजेके पास जमीन विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक की शव नहर के पानी वाले छप्पर के पास भेदपूर्ण हालात में मिली। इलाका निवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं लोगों में दहशता का माहौल पाया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका 26 वर्षीय युवक सुखमिंदर सिंह सुबह घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पीलिये की दवा लेने अस्पताल गया था।

    जब वह वापस नहीं लौटा तो गांव के कुछ लोगों ने परिवार को घर आकर बताया कि आपका लड़का सुखमिंदर सिंह जो बाजेके वाला नहर के पानी वाले छप्पर के पास गिरा पड़ा है। परिवार अपने मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके पर पहुंचा और देखा कि उसे गंभीर चोटें आई हुआ थी। इस दौरान युवक की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। परिवार ने बताया कि जमीन का विवाद है।

    पीड़ित परिवार की 21 मरले जमीन संबंधी माननीय अदालत में केस चल रहा है। दूसरे पक्ष की ओर से उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी, इसी को लेकर उसकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • Punjab News: रेलवे पुलिस ने 1.400 किलो अफीम सहित तस्कर को किया गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे पुलिस ने 1.400 किलो अफीम सहित तस्कर को किया गिरफ्तार, ऐसे हुआ खुलासा, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब पुलिस राज्य में बह रहे नशे के छठे दरिया को रोकने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जिसके चलते नशा तस्करों पर लगाम लगाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं तस्करों द्वारा नशे की सप्लाई के लिए अलग अलग तरीके अपनाए जा रहे है। जहां ड्रोन और पार्सल के जरिए तस्कर नशा बेच रहे है। वहीं अब नया तरीका अपनाते हुए तस्करों ने ट्रेनों को हथियार बना लिया है। तस्कर अब सड़कों से नशे की सप्लाई से बचकर ट्रेन में सफर करते हुए नशे की सप्लाई करने लग गए है।]

    लेकिन रेलवे पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तस्कर को गिरफ्तार करके उसे नाकाम कर दिया है। रेलवे पुलिस ने राजस्थान से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 400 ग्राम अफीम बरामद की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जीआरपी थाने के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि यह व्यक्ति राजस्थान से अफीम लेकर चला था, जिसे उसने लुधियाना पहुंचाना चाहता था, लेकिन नींद आने के कारण वह पठानकोट में ट्रेन से उतर गया।

    जब वह वापस जाने के लिए ट्रेन की तलाश कर रहा था तो उसे ट्रेन नहीं मिली। जिसके बाद जब व्यक्ति बस पकड़ने जा रहा था तो जीआरपी कर्मियों ने शक के आधार पर रोका और उसे अपने पास बुलाया। लेकिन इस दौरान व्यक्ति के हाथ में एक पैकेट था, जिसे उसने फेंक दिया। जिसके बाद संदेह होने पर जब ने पैकेट की जांच की गई तो उसमें अफीम निकली। जिसके चलते व्यक्ति को भारी मात्रा में अफीम रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की घरों में Raid, लोगों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की घरों में Raid, लोगों ने किया हंगामा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत आज पुलिस प्रशासन की ओर से गढ़ा इलाके में रेड की गई। इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से सभी घरों में तलाशी ली गई। इस दौरान लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। मौके पर जब मोहल्ला निवासियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों से नौजवान मोहल्ले में नशा बेचता है और उनसे तंग आकर सभी मोहल्ला निवासियों ने मिलकर पुलिस को सूचना दी।

    जिसके बाद उक्त नौजवान को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है। जहां पुलिस की तरफ से एक नौजवान को हिरासत में लिया गया। रेड के दौरान पुलिस प्रशासन का कहना है कि मोहल्ला निवासियों ने पुलिस थाने में शिकायत दी थी कि उनके मोहल्ले में कुछ नौजवान नशा करते हैं। इस शिकायत के मध्य नजर जांच की जा रही हैं।

    वहीं दूसरी ओर रोहित चौहान ने कहाकि पुलिस ने रेड नहीं की। बल्कि मोहल्ला निवासियों ने नौजवान को काबू करके कमरे में बंद किया। वह नौजवान एक साल से नशा बेचने का काम करता था। जिसे काबू करके पुलिस को खुद सूचना दी गई। व्यक्ति ने कहा कि पहले वह तस्करों के खिलाफ इसलिए शिकायत नहीं कर रहे थे क्योंकि इलाका निवासियों के पास कोई पॉवर नहीं थी।

    लेकिन अब पुलिस की ओर से नशे के खिलाफ सूचना देने के लिए पॉवर मिल गई है और कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया। इसी के चलते एक साल बाद अब वह मोहल्ले में नशा ना बिकने को लेकर इकट्ठे हुए है और यह कार्रवाई इलाका निवासियों ने मिलकर करवाई की है। वहीं पुलिस का कहना है कि मोहल्ला निवासियों की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नौजवान को काबू किया है। नौजवान को थाना 7 में ले जाकर पूछताछ की जाएगी। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: सरेआम घर में घुसकर 25 हजार की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: सरेआम घर में घुसकर 25 हजार की नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    मोहालीः खरड़ के भीतर चोरों द्वारा लगातार वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि घर के बाहर लगे सीसीटीवी के सामने भी बिना चेहरा ढके घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला खरड़ के घूमियारां मोहल्ले से सामने आया है। जिसकी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सरेआम चोर घर के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

    मामले की जानकारी देते हुए घर के मालिक लखविंदर सिंह ने बताया कि पत्नी सुबह 5 बजे मंदिर में माथा टेकने गई थी, उसके बाद चोरों ने घर के बाहर लगे ताले को तोड़कर घुस गए। इस दौरान चोर घर से करीब 5 तोले के सोना, 5 तोले के करीब चांदी और 25 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। घर के बाहर लगे सीसीटीवी में इन चोरों की तस्वीरें साफ कैद हो गईं।

    ये चोर बेखौफ होकर बिना चेहरा ढके सामने लगे कैमरे को भी देख रहे थे, पर ना तो उन्हें पुलिस का डर था और न ही लोगों का डर था। लखविंदर सिंह ने कहा कि पुलिस को शिकायत दे दी गई है और साथ ही चोरों की तस्वीरें जो सीसीटीवी में कैद हुईं, वे भी पुलिस को सौंप दी गई हैं। अब देखना यह है कि पुलिस कब चोरों की तलाश करके उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाती है।