Blog

  • शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट, ताश के पत्तों की तरह बिखरे ये स्टॉक

    शेयर बाजार में आई बड़ी गिरावट, ताश के पत्तों की तरह बिखरे ये स्टॉक

    नई दिल्ली: शेयर बाजार में हफ्ते के 22 मई 2025 को शुरुआती कारोबार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। जहां बाजार खुलते ही सेंसेक्स 728 अंक टूट गया है। इस दौरान निफ्टी में 24,600 के नीचे आ गया है। आज जो कंपनियां अपने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करेंगी उनमें आईटीसी, मैक्स एस्टेट्स, एमटीएआर, जीएमआर एयरपोर्ट्स, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, गुडलक इंडिया है।

    बाजार में आई इस बड़ी गिरावट के बीच लार्जकैप कंपनियों में शामिल Tech Mahindra Share (2.50%), PowerGrid Share (2.14%), HCL Tech Share (2%) और Infosys Share भी करीब 2 फीसदी फिसलकर कारोबार कर रहा था। तो वहीं मिडकैप कंपनियों में Oil India Share (4%), Ashok Leyland Share (2.50%), Dixon Share (2.40%), Uno Minda Share (2.38%) और Emami Ltd Share (2%) फिसलकर ट्रेड कर रहा था। स्मॉलकैप कंपनियों में सबसे तेज गिरावट Paras Cabels Share में आई, जो खुलते ही 10 फीसदी फिसल गया।

    वीरवार को एशियाई बाजार में भी गिरावट दिखी है। जापान का निक्केई 0.5 प्रतिशत नीचे चला गया, जबकि कोस्पी में 0.59 प्रतिशत तो वहीं एएसएक्स 200 भी 0.36 प्रतिशत नीचे फिसल गया है। इससे पहले, बुधवार को स्टॉक मार्केट में पिछले तीन कारोबारी दिनों से जारी गिरावट पर विराम लग गया। बीएसई सेंसेक्स 410 अंक चढ़ा वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 130 अंक के लाभ में रहा।

    एशिया के अन्य बाजारों में मजबूत रुख के बीच एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में लिवाली से बाजार में तेजी आई। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 410.19 अंक यानी 0.51 प्रतिशत चढ़कर 81,596.63 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 835.2 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 129.55 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,813.45 अंक पर बंद हुआ।

  • Jalandhar सहित इन जिलों में आज बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

    Jalandhar सहित इन जिलों में आज बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना

    जालंधर, ENS: पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी है। 24 मई से हल्की बारिश के आसार हैं, जिससे राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार बठिंडा में पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है। विभाग ने बठिंडा में भीषण लू और फरीदकोट में लू दर्ज की है। वहीं अब अगले 3 घंटों में अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मलेरकोटला, रूपनगर, संगरूर, शहीद भगत सिंह नगर में अलग-अलग स्थानों पर तेज़ हवाओं (50-60 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज/बिजली गिरने की संभावना है।

    एसडीएमए ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में 112 पर कॉल करें। बता दें कि बीते दिन देर शाम रूपनगर में 12 एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही देर शाम राज्य के अधिकतर जिलों में तेज हवाएं और धूल भरी आंधी चली, जिसके बाद तापमान में मामूली गिरावट देखी गई।

  • Jewish Museum के पास हुई गोलीबारी, दूतावास के 2 कर्मचारियों की हत्या

    Jewish Museum के पास हुई गोलीबारी, दूतावास के 2 कर्मचारियों की हत्या

    नई दिल्लीः अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में Jewish म्यूजियम के पास हुई गोलीबारी में इजरायली दूतावास के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। यह गोलीबारी जिस Jewish म्यूजियम के बाहर हुई है, वहां एक कार्यक्रम हो रहा था, जिसका आयोजन अमेरिकी Jewish समिति ने किया था। एफबीआई की ज्वॉइंट टेररिज्म टास्कफोर्स इस घटना की जांच कर रही है। संयुक्त राष्ट्र में इजरायली राजदूत डैनी डैनन ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे यहूदियों के खिलाफ आतंकी कार्रवाई बताया है।

  • आज का राशिफल, 22 मई 2025

    आज का राशिफल, 22 मई 2025

     आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 47 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 2 बजकर 18 मिनट से शुरू होकर देर रात 1 बजकर 13 मिनट तक अशुभ भद्रा रहेगी। इसके अलावा कल दोपहर 1 बजे बुध वृष राशि में प्रवेश करेंगे। आगे हम इसी पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

    मेष राशि:आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र के सकारात्मक माहौल में काम करने को मिलेगा। कलीग्स के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। आज आप नया काम शुरू करेंगे। जिसमें आपको अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आप दूसरों की मदद करने की हर संभव कोशिश करेंगे। आपकी किसी परिवारिक समस्या का निवारण होने से आपको बहुत सुकून मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ कहीं धार्मिक यात्रा पर जाएंगे। आपकी यात्रा शुभ फलदाई साबित होगी।

    वृष राशि:आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा। आपको आज खुशखबरी मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन की आपकी प्रतीक्षा समाप्त होगी। नई पोस्ट पर काम का दबाव बढ़ेगा। आप पूरी सावधानी से काम करेंगे। आज आप घर परिवार की समस्याओं को सुलझाने में कामयाब रहेंगे। आपके लिए आर्थिक लाभ की स्थिति बनेगी। किसी कार्य योजना के कारण आपको दूर की यात्रा करनी पड़ेंगी। आज आपके घर के सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आज आपको शॉपिंग कराने ले जायेंगे।

    मिथुन राशि:आपके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। अनेक साधनों से आर्थिक लाभ होने के संभावना है। संतान की ओर से सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरी में सफलता के योग हैं। आपकी सैलरी बढ़ सकती है। जमीन जायदाद के मामलों में कुछ समस्या आएगी, लेकिन कोर्ट कचहरी में आपको सफलता मिलेगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। इस दौरान आपके मित्र आपकी सहायता करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आप परिवार के साथ कहीं मनोरंजक यात्रा पर जा सकते हैं।

    कर्क राशि:आज आपका दिन खास रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी काबिलियत दिखाने का मौका मिलेगा। नौकरी में काम का बोझ बढ़ सकता है, जिससे आप परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। लेकिन आप कार्यक्षेत्र और घर को अच्छी तरह तालमेल बनाकर रखेंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। संतान को लेकर उलझनें दूर होगी। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आपको साथ काम करने वालों से थोड़ा सावधान रहना होगा। किसी तरह के वाद- विवाद में पड़ने से बचें। आप प्रॉपर्टी खरीदने में कामयाब रहेंगे।

    सिंह राशि:आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आप अपने निजी जीवन में चली आ रही परेशानियों को खत्म करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलेगी।
    सरकारी क्षेत्र में नौकरी का प्रयास कर रहे हैं लोगों को नए अवसर मिलने की संभावना है। आपका अनुभव प्रतिष्ठा का कारण बनेगा। समाज में आपको मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आप किसी सामाजिक उत्सव में भाग ले सकते हैं । लोग आपके विचारों से प्रभावित होंगे।

    कन्या राशि:आज आपका दिन बदलाव लाने वाला है। आज आप अपनी दिनचर्या में बदलाव करेंगे। आप लोगों की मदद करने के लिए समय निकालेंगे। जिससे आपकी निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। व्यापार के विकास में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेंगे। आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपके लिए आमदनी के योग बनेंगे। संतान को लेकर अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको कम्युनिकेशन के माध्यमों से लाभ होगा, और आप तरक्की करेंगे। आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

    तुला राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, और पूरे मनोबल के साथ आप कार्यक्षेत्र में अपने कार्यों को पूरा करेंगे। नौकरी में ट्रांसफर के योग हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के साथ आप खूबसूरत जगहों पर घूमने जा सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपकी बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। अचानक आपके सामने कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप आसानी से उन से बाहर निकल पाएंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आपको घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपकी कुछ नये लोगों से मुलाकात होगी। आपके निजी प्रयासों से उत्तम सफलता मिलेगी। आपके लिए अचानक धन लाभ की संभावना बनेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम को देखते हुए अच्छी पदोन्नति मिलेगी। आप अपने काम के कारण काफी व्यस्त रहेंगे और परिवार को समय कम दे पाएंगे। लेकिन आप अपने काम और परिवार के बीच बैलेंस बना कर चलेंगे। जिससे घर में सभी आपसे खुश रहेंगे। आज पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में सपरिवार सम्मिलित होंगे।

    धनु राशि:आज आपका दिन रोज से बेहतर रहेगा। आप अपनी नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे। इसमें आपको सफलता मिलने की संभावना है। आपकी सैलरी में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में संतुलन बना रहेगा। आपको किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। आपके परिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ घर की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे। व्यापार में उन्नति की संभावना है। आप अच्छी दिनचर्या अपनाकर अच्छा खान-पान रखकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर पाएंगे।

    मकर राशि:आज आपका दिन फायदेमंद रहेगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी। बहुत समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ आनंदपूर्वक दिन बिताएंगे। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आज आप जीवनसाथी के साथ खरीदारी करने में व्यस्त रहेंगे। घर में फंक्शन होने की संभावना है। कुछ लोग साझेदारी में व्यापार शुरू करेंगे। आज आपके संतान को पढ़ाई के क्षेत्र में उन्नति मिलेगी। जिसे सुनकर आपको खुशी होगी।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन मंगलमय रहेगा। आपको अपनी नौकरी में उत्तम परिणाम देखने को मिलेंगे। आपके लिए परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कार्यस्थल पर विरोधी कुछ मुश्किलें खड़ी करेंगे। लेकिन आप अपने काम पर फोकस करेंगे। आपकी एकाग्रता आपको सफलता दिलाएगी। आपकी बचत योजनाएं कामयाब रहेंगी। आपको निवेश करने का सुनहरा मौका मिलेगा। आप सपरिवार तीर्थाटन या किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा। परंतु इस दौरान आप अपने स्वभाव में थोड़ी विनम्रता लाएं।

    मीन राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको दोस्तों के साथ समय बिताने के अनेक मौके मिलेंगे। रिश्तेदारों के साथ छोटी मोटी यात्रा हो सकती हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। पारिवारिक रिश्तो में आपसी प्रेम बढ़ेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपको आपकी मेहनत से अच्छे धन लाभ की संभावना है। संतान को किसी बड़े संस्थान में एडमिशन मिलने की खबर मिलेगी। समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी।

     

  • Punjab News: इस इलाके में देसी शराब पीने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में देसी शराब पीने से व्यक्ति की मौत, देखें वीडियो

    लुधियाना: शहर के नूरां रोड के संन्यास नगर के रहने वाले एक व्यक्ति की शराब पीकर मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान रिकु के रूप मे हुई है।

    व्यक्तियों की शराब पीने से मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, चार से पांच लोग नशे में पीरियसन नकली शराब पी चुके हैं, जिसमें से एक की मौत आधिकारिक रूप से पुष्टि हो गई है। लुधियाना के सिविल अस्पताल में मृतक व्यक्ति का निधन मौके पर ही हो गया। बाकी मामलों की जांच जारी है।

    मृतक की मां ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि प्रीत पैलेस के पास खाली प्लॉटों मे उसका बेटा आने 2 साथियों के साथ बेहोश पड़ा है। जब वह मौके पर पहुंचे, तो देखा कि शराब की बोतले बिखरी पड़ी थी और रिकु की मौत हो चुकी थी।

    इस दौरान वहां अन्य दो व्यक्तियों के परिजन भी आ गए और उन्हें अपने साथ ले गए। वही मृतक के भाई ने बताया कि देसी शराब का सेवन किया था।

    इस घटना से प्रशासन के हाथ पांव फूल गए है। क्योंकि लुधियाना के वेस्ट हल्के मे उपचुनाव होने को है। यदि इस मामले मे अन्य दो लोगों की मौत हो जाती है, तो कही मजीठा की तरह लुधियाना मे भी लोग शराब की बली न चढ़ जाये। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
  • Jalandhar से Pakistani Army Chief आसिम मुनीर का हैं पुराना नाता, देखें वीडियो

    Jalandhar से Pakistani Army Chief आसिम मुनीर का हैं पुराना नाता, देखें वीडियो

    जालंधर (ens): देश के विभाजन के समय पंजाब से मुस्लिम समुदाय के लोग भारत छोड़ पाकिस्तान जा बसे थे। जिला जालंधर में ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोगो का निवास था, जो पाकिस्तान चले गए थे। जिनमे Pakistani Army Chief असीम मुनीर का परिवार भी शामिल था। वह एक पंजाबी मुस्लिम सैयद परिवार से ताल्लुक रखता है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देश के बंटवारे से पहले मुनीर का परिवार जालंधर में रहता था। भारत में भड़के दंगो में जनरल मुनीर के पिता, सैयद सरवर मुनीर, अपने परिवार के साथ पाकिस्तान चला गया था। जहा पहले उनका परिवार पाकिस्तानी पंजाब के तोबा टेक सिंह जिले में कुछ समय तक रहा, फिर रावलपिंडी के ढेरी हसनाबाद इलाके में बस गए।

    जालंधर शहर के बीचों बीच सबसे पुराना इलाका काजी मोहल्ला है, जहां 1947 से पहले सिर्फ मुस्लिम समुदाय के लोग रहते थे और उस समय शहर का काजी जिसकी कोठी आज भी काजी मोहल्ला में है वह कोठी में रहता था। असीम मुनीर का पारिवारिक इतिहास भारत के पंजाब से जुड़ा हुआ है। पाकिस्तान के आर्मी मार्शल चीफ असीम मुनीर शुरू से ही भारत के खिलाफ साजिशे रचने वाले कट्टर विरोधी रहे है।

    काजी मोहल्ला के साथ किला मोहल्ला के रहने वाले 79 वर्षीय हरप्रीत का कहना है कि मोहल्ला में सभी मुस्लिम समुदाय के लोग रहते थे। जो पार्टीशन के बाद मोहल्ला छोड़ पाकिस्तान चले गए थे। जिसमे असीम मुनीर का परिवार भी शामिल था। काजी मोहल्ला के साथ बाजार में केमिस्ट की दुकान चलाने वाले अनिल खेड़ा ने बताया कि 1894 में पंजाब में पहली केमिस्ट की दुकान उनके परिवार द्वारा खोली गई थी। उसे पिता से पता चला था कि काजी मोहल्ला में सभी मुस्लिम परिवार रहते थे और बाजार के चौक में मुस्लिम लोग टांगा और सब्जियों की दुकान में सब्जी बेचने का काम करते थे।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि आजादी के बाद भारत और पाकिस्तान बना था। पंजाब का जालंधर शहर के कई इलाके मुस्लिम लोग रहते थे। जिनमे काजी मोहल्ला, अली मोहल्ला, चाहार बाघ इस्लामाबाद जैसे सभी इलाकों मे मुस्लिम समुदाय के लोग थे। उन्हें पता चला है कि मुनीर का परिवार काजी मोहल्ला में रहता था।

    कालिया ने कहा कि पाकिस्तान की नींव दुश्मनी पर रखी गई है और मुनीर की भाषणबाजी से लगता है कि पहलगाम में आतंकी हमला मुनीर का किया धरा है। कई लोग मुस्लिम समुदाय में कन्वर्ट हो गए और यह लोग बाहर से नहीं आई उनकी 8 से 10 पुश्तें हिन्दू धर्म से ही है। असीम मुनीर की पुश्ते भी हिन्दू धर्म से ही थी।

    जामा मस्जिद के गद्दी नशीन (सज्जादा नशीन) सैयद नासिर उदीन पीरजादा ने कहा कि जामा मस्जिद में सभी मुस्लिम लोग नमाज पढ़ने आते थे। जालंधर में 85 प्रतिशत मुसलमान थे और 12 बस्तियां भी मुस्लिम समुदाय की ही थी। के पार्टीशन के बाद तकरीबन मुस्लिम समुदाय के लोग परिवार सहित पाकिस्तान चले गए थे। असीम मुनीर को लेकर कहा कि यह राजनीतिक मामला है। इसके बारे में कुछ नहीं बोल सकते।

  • Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गढ़गज और बाबा टेक सिंह तनखाहिया घोषित

    Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गढ़गज और बाबा टेक सिंह तनखाहिया घोषित

    अमृतसरः तख्त श्री पटना साहिब के पांच प्यारे साहिबानों ने एक अहम बैठक के बाद ज्ञानी कुलदीप सिंह गढ़गज और ज्ञानी टेक सिंह को तख्त की मर्यादा को ठेस पहुँचाने के आरोप में ‘तनखाहिया’ घोषित कर दिया है। इसके साथ ही शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को 10 दिनों के भीतर तख्त पटना साहिब में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है।

    बैठक के बाद अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह ने जानकारी दी कि पटना साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर के खिलाफ लगाए गए आरोप सही साबित नहीं हुए हैं। अतः उनकी सभी धार्मिक सेवाएं पुनः बहाल कर दी गई हैं। इस निर्णय के बाद पटना साहिब के पांच प्यारों ने अकाल तख्त साहिब के आदेश को रद्द कर दिया और साथ ही अकाल तख्त तथा दमदमा साहिब के जत्थेदारों को भी ‘नकली’ घोषित किया। उनका कहना है कि ये वे जत्थेदार हैं जिन्हें पंथ द्वारा स्वीकृति प्राप्त नहीं है।

    सुखबीर सिंह बादल को दस दिनों के भीतर पटना साहिब में उपस्थित होकर सफाई देने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि सुखबीर बादल पहले ही आरोपों को स्वीकार कर चुके हैं, हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि जब तक उनके खिलाफ कोई पंथक केस दर्ज नहीं होता, तब तक उन्हें दोषी नहीं माना जा सकता।

    समाज में चिंता और आह्वान:

    दिल्ली गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के अध्यक्ष हरमीत सिंह कालका ने कहा कि श्री अकाल तख्त साहिब और अन्य चार तख्त सिख संप्रदाय की सर्वोच्च धार्मिक संस्थाएं हैं। उन्होंने सभी पक्षों से आग्रह किया कि वे मिल बैठकर संवाद करें और ऐसा निर्णय लें जो समूचे सिख समाज के हित में हो।

    उन्होंने यह भी कहा कि तख्तों के जत्थेदारों को इन मुद्दों पर आपसी समन्वय से चर्चा करनी चाहिए। जब तक व्यापक स्तर पर पारदर्शी बातचीत नहीं होती, यह विवाद आगे भी चलता रहेगा।

  • Jalandhar के शदाई ट्रेवल एजेंट की हुई धुनाई, जादूगर गोगा जैसे कपड़े पहनने का है शौक़ीन

    Jalandhar के शदाई ट्रेवल एजेंट की हुई धुनाई, जादूगर गोगा जैसे कपड़े पहनने का है शौक़ीन

    जालंधर (ens): पंजाब मे जालंधर के ट्रेवल एजेंट अक्सर सुर्खियों मे रहते है। चाहे यह वाहवाई उन्हें अच्छे ट्रेवल पैकेज निकाल कर मिले या खुद की सोशल मीडिया पर Reel बनाकर। लेकिन इस बार एक शदाई ट्रेवल एजेंट को Reel बनना भरी पड़ गया। इस दौरान उक्त एजेंट की जमकर धुनाई हुई। बताया जा रहा है कि यह एजेंट जादूगर गोगा जैसे कपडे पहनने का भी शौक़ीन है।

    सोशल मीडिया से मिली जानकरी के अनुसार शदाई ट्रेवल एजेंट विदेश मे किसी काम के सिलसिले मे गया था। इस दौरान उसने सड़क पर खड़े होकर Reel बनानी शुरू कर दी। जिसे ट्रेवल एजेंट की ठगी का शिकार हुए कुछ स्टूडेंट्स ने उसे देख लिया। जिसके बाद सब ने मिलकर एजेंट की महिला साथी के सामने ही उसकी धुनाई कर डाली।

    माहौल शांत करवाने के लिए एजेंट ने स्टूडेंट्स को पैसे वापिस करने का आश्वासन देकर अपनी जान छुड़वाई। इस घटना की चर्चा ट्रेवल एजेंट लॉबी मे खूब हो रही है, लेकिन शदाई ट्रेवल एजेंट समर्धन मे कोई भी खुल कर बोलने को तैयार नहीं है।

  • Punjab News: पूर्व सरपंच के घर चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व सरपंच के घर चली गोलियां, देखें वीडियो

    गुरदासपुर: जिले के घुमन कस्बे में उस समय सनसनी फैल गई जब दिनदहाड़े एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। यह वारदात बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे हुई, जब मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक कार्यालय के बाहर आए और अचानक फायरिंग कर फरार हो गए। गोलीबारी के दौरान कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन कार्यालय की खिड़कियों और दीवारों पर दो गोलियों के निशान मिले हैं।

    प्रॉपर्टी डीलर और पूर्व सरपंच सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा ने बताया कि उन्हें हाल ही में गैंगस्टरों की ओर से 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई थी। उन्होंने पुलिस को इस संबंध में शिकायत भी दी थी, लेकिन उसके बावजूद यह वारदात हो गई। सुखविंदर सिंह ने बताया कि घटना के वक्त दफ्तर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

    घटना की सूचना मिलते ही घुमण थाना प्रभारी बिक्रम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

  • Haryana News: क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियारों सहित तीन युवकों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध हथियारों सहित तीन युवकों को किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकुला: क्राइम ब्रांच 26 की टीम ने अवैध हथियार और जिंदा कारतूस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अभ्यास उर्फ बाबा, मोहम्मद आदिल और सुशील उर्फ बउआ के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ तो केस दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया।

    डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया ने बताया कि एसीपी क्राइम ब्रांच की टीम के अरविंद कंबोज और इंस्पेक्टर मनदीप ढांडा और उनकी टीम ने आरोपितों को गुप्त सूचना के आधार पर दबोचा है। आरोपियों के पास से चार देसी कट्टे और सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। तीनों को कोर्ट में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है कि हथियार कहां से लाए गए और इनका इस्तेमाल किन आपराधिक गतिविधियों में होना था।