Blog
-

Himachal News: घालूवाल में 70 लोगों की चिकित्सा जांच
ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के घालूवाल गांव में मंगलवार को सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व डॉ. प्रदीप कुमार ने किया, जिसमें स्थानीय आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सक्रिय सहयोग रहा। स्वास्थ्य सेवा टीम ने गांव के 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की, जिनमें मुख्य रूप से ब्लड शुगर, उच्च रक्तचाप, जोड़ो के दर्द जैसी सामान्य लेकिन गंभीर समस्याओं की पहचान की गई। जांच में 7 मधुमेह, 09 उच्च रक्तचाप और 12 जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीज पाए गए। उपप्रधान अनिल जसवाल ने अनुराग ठाकुर और प्रयास संस्था का आभार व्यक्त किया। -

उपायुक्त ने इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा
ऊना/सुशील पंडित: उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बुधवार को इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना का दौरा किया और वहां इंडोर व आउटडोर स्टेडियम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम में सामर्थ्य योजना के तहत आउटडोर स्टेडियम परिसर में एक आधुनिक बास्केटबॉल कोर्ट का निर्माण किया जा रहा है जिसका मकसद जिले के युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाना और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए उपयुक्त मंच प्रदान करना है। इस दौरान उपायुक्त ने वहां अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याएं व सुझाव सुने। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन खेल सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में और भी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इस अवसर पर जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी उत्तम डोड सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। -

देश की आन बान शान के लिए एंटी टेररिज्म डे पर जवानों ने ली कसम
ऊना/सुशील पंडित: ऊना में एंटी टेररिज्म डे के उपलक्ष्य में देश की आन बान शान के लिए होमगार्ड्स बाहिनी ऊना व फायर ब्रिगेड जवानों ने आतंकवाद के विरुद्ध शपथ ली। शपथ में ये संकल्प लिया कि आतंकवाद विरोधी ताकतों के विरुद्ध बे हर वक्त सेवा में तत्पर रहेंगे। इसी उपलक्ष्य में होमगार्ड्स कमांडेंट मेजर विकास सकलानी ऊना के दिशा निर्देशन के अनुसार सभी कंपनी कमांडर कार्यालयों, बाहिनी कार्यालय , ट्रेनिंग सेंटर मुबारकपुर और फायर केंद्रों में जवानों ने आतंकवाद के विरुद्ध शपथ ली। एंटी टेररिज्म डे के उपलक्ष में अपने समस्त सहयोगियों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।
-

एक महीने तक रोजाना रस्सी कूदने से शरीर में होने वाले 5 बदलाव
Health: रोजाना रस्सी कूदने से शरीर में कई फायदे होते हैं। अगर आप इसे एक महीने तक लगातार करते हैं, तो इसके असर से आपके शरीर में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव हो सकते हैं। यहां उन पांच बदलावों के बारे में बताया गया है, जो एक महीने तक रस्सी कूदने से हो सकते हैं:
1. वजन घटाने में मदद
रोजाना रस्सी कूदने से कैलोरी बर्न होती है। यह एक बेहतरीन कार्डियो एक्सरसाइज है, जो शरीर में फैट को घटाने में मदद करती है। यदि आप सही आहार लेते हैं और नियमित रूप से रस्सी कूदते हैं, तो आप एक महीने में 2-3 किलो तक वजन कम कर सकते हैं।2. हृदय स्वास्थ्य में सुधार
रस्सी कूदना एक कार्डियोवस्कुलर एक्सरसाइज है, जो दिल की सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इससे रक्त संचार बेहतर होता है और हृदय की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। एक महीने में हृदय स्वास्थ्य में काफी सुधार हो सकता है और रक्तचाप भी नियंत्रित रहता है।3. पैरों और जांघों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं
रस्सी कूदने से खासतौर पर आपके पैरों और जांघों की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। यह बूटियाँ, टखने, घुटने, और जांघों की मांसपेशियों को मजबूत बनाती हैं। महीने भर में आपको महसूस होगा कि आपकी मांसपेशियों में ताकत और लचीलापन बढ़ गया है।4. शारीरिक संतुलन और समन्वय में सुधार
रस्सी कूदते समय शरीर का संतुलन बनाना और हाथ-पैरों का समन्वय बनाए रखना बहुत जरूरी होता है। लगातार रस्सी कूदने से आपका संतुलन और समन्वय बेहतर होता है, जिससे दिन-प्रतिदिन की शारीरिक गतिविधियों में भी मदद मिलती है। खासतौर पर एथलीटों के लिए यह एक बेहतरीन एक्सरसाइज है।5. मानसिक स्पष्टता और तनाव कम होता है
जब आप रस्सी कूदते हैं, तो आपका पूरा ध्यान इस एक्टिविटी में लगा रहता है, जो मानसिक तनाव को कम करता है। साथ ही, शारीरिक एक्सरसाइज के दौरान शरीर में एंडोर्फिन (हैप्पी हार्मोन) रिलीज होते हैं, जो मूड को अच्छा रखते हैं। यह मानसिक स्पष्टता और एकाग्रता को बढ़ाता है। -

1 जुलाई से लागू होंगे नए नियम, लाखों कर्मचारियों को राहत
नई दिल्लीः लंबे समय से पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने अब ऐसे कर्मचारियों को राहत दी है जो 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे होते हैं और एनुअल इंक्रीमेंट के एक दिन पहले सेवा से बाहर हो जाते हैं। अब इन कर्मचारियों को पेंशन की गणना के लिए नोशनल इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी मासिक पेंशन की राशि में सीधा असर पड़ेगा।
जानें क्या है नया नियम?
- अब 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मचारियों को 1 जुलाई या 1 जनवरी को मिलने वाले इंक्रीमेंट का लाभ मिलेगा– पेंशन की गणना के लिए।
- यह लाभ उन्हें तभी मिलेगा जब उन्होंने पूरा साल सेवा की हो। उनका कार्य प्रदर्शन व आचरण संतोषजनक रहा हो।
- नोशनल इंक्रीमेंट सिर्फ पेंशन के लिए लागू होगा, अन्य रिटायरमेंट लाभ जैसे ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट, कम्यूटेशन आदि में इसे नहीं जोड़ा जाएगा।
पृष्ठभूमि और कानूनी आधार
- पहले, सेंट्रल सिविल सर्विसेज (रिवाइज्ड पे) नियम, 2006 में सिर्फ 1 जुलाई को इंक्रीमेंट मिलता था।
- 2016 के बाद से 1 जनवरी और 1 जुलाई – दोनों तारीखों पर इंक्रीमेंट मिलने लगे।
- लेकिन 30 जून या 31 दिसंबर को रिटायर होने वाले कर्मचारी इससे वंचित हो जाते थे।
- 2017 में मद्रास हाईकोर्ट और बाद में 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने नोशनल इंक्रीमेंट दिए जाने का आदेश दिया।
- अब 20 मई 2025 को DoPT ने इसे सभी पात्र केंद्रीय कर्मचारियों के लिए लागू कर दिया है।
पेंशन कैलकुलेशन का तरीका
पेंशन की गणना अंतिम बेसिक वेतन और सेवा अवधि के आधार पर होती है (CCS Pension Rules, 2021 के तहत)। यदि कोई कर्मचारी ₹79,000 बेसिक पर 30 जून को रिटायर हो रहा है और उसे 1 जुलाई को ₹2,000 का इंक्रीमेंट मिलना था, तो अब उसकी पेंशन ₹81,000 के आधार पर तय की जाएगी।किसे और कैसे मिलेगा फायदा?
लाखों कर्मचारी जो साल के अंत या मध्य में रिटायर होते हैं। यह बदलाव उनके पूरे साल के योगदान को सम्मान देता है और पेंशन में वृद्धि सुनिश्चित करता है। यह लाभ केवल पेंशन निर्धारण तक सीमित रहेगा। अन्य रिटायरमेंट लाभों की गणना मूल अंतिम वेतन के आधार पर ही होगी। यह निर्णय केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकता है, खासकर उन लोगों के लिए जो केवल एक दिन के अंतर से अपने इंक्रीमेंट का लाभ नहीं ले पाते थे। -

Punjab News: मौसम विभाग का अलर्ट: अगले 48 घंटे रहेंगे संवेदनशील
चंडीगढ़ः पंजाब के कई जिलों में इस समय तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। चंडीगढ़ में भी इसी तरह की स्थिति बनी हुई है। पंजाब के नंगल में इस वक्त भारी ओलावृष्टि हो रही है, इसके अलावा मोहाली, जीरकपुर, राजपुरा, पटियाला समेत कई इलाकों में भी भारी बारिश हो रही है। तेज तूफान के कारण लोगों को घरों के अंदर रहने की सलाह दी गई है।
मौसम विभाग ने इस संबंध में अलर्ट जारी कर, आज 21 मई को पंजाब के पांच जिलों – पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही राज्य के 16 जिलों में धूलभरी धुंध, बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
16 जिलों में येलो अलर्ट जारी:
पठानकोट, हुशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, फ़रीदकोट, मोगा, बरनाला, मानसा, बठिंडा, मुक्तसर और फाजिल्का जिलों के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की संभावना है।
देश के पांच राज्यों में मौसम ने भयावह रूप धारण कर लिया है। अरब सागर में बन रहे एक नए सिस्टम ने खतरे की घंटी बजा दी है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि 5 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। अच्छी खबर यह है कि लंबे इंतजार के बाद मानसून की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 3-4 दिनों में मानसून केरल पहुंच सकता है। इसका मतलब है कि देश में अब धीरे-धीरे मानसून का सफर शुरू होने जा रहा है।
-

पुलिस व प्रैस क्लब हरोली ने सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा अभियान चलाया
ऊना/सुशील पंडित: हरोली क्षेत्र के अंतर्गत प्रैस क्लब हरोली के भवन टाहलीवाल में स्ट्रिंगर पत्रकार व प्रैस क्लब हरोली के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राजीव पाठक को दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और भावपूर्ण श्रदा सुमन अर्पित किए गए। उसके उपरांत स्वर्गीय राजीव पाठक की याद में टाहलीवाल बस स्टैंड पर प्रैस क्लब हरोली द्वारा हरोली पुलिस के सहयोग से बाहन चालकों को जागरूक करने के सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा अभियान चलाया गया। प्रैस क्लब हरोली के अध्यक्ष गणपति गौतम ने बताया कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत नीम, आंवला, अर्जुनशाल, जामुन व अमरूद के 100 औषधिए व फलदार पौधे उन बाहन चालकों को वितरित किए गए जो हैलमेट लगाकर दोपहिया बाहन व सीट बैल्ट लगाकर कार चला रहे थे। इस दौरान बाहन चालकों को जूस भी वितरित किया गया। हरोली ब्लाक इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल ने कहा कि प्रैस क्लब हरोली के इस अभियान से प्रभावित होकर वह शीघ्र ही हरोली क्षेत्र के हर उद्योग में एक चेतावनी नोटिस लगाने के लिए उद्योगपतियों को प्रेरित करेंगे कि जो कामगार व स्टाफ दोपहिया वाहन पर आते हैं अगर हैल्मेट लगाकर काम पर पंहुचेगा तभी उसे ड्यूटी पर लिया जाएगा।” एस. एच. ओ. हरोली सुनील संख्यान ने कहा कि स्ट्रिंगर पत्रकार स्वर्गीय राजीव पाठक की याद में प्रेस क्लब हरोली द्बारा जो सडक सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान चलाया गया है वह काबिलेतारीफ है। हरोली ब्लॉक एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल,प्रैस क्लब हरोली के अध्यक्ष गणपति गौतम,नगरपंचायत टाहलीवाल के अध्यक्ष प्रकाश चंद ढांगू वाले, महासचिव रोहित वर्मा,महासचिव नवीन कुमार, आर.सी.तनेजा, सचिव नगरपंचायत टाहलीवाल विजय कुमार, सुलिंन्द्र कुमार, नितीश शर्मा , विजय राणा, नारायण प्रभाकर,राजीव राणा, थाना प्रभारी टाहलीवाल रिंकू सूर्यवंशी, हरोली थाना प्रभारी सुनील संख्यान व समाजसेवी अमृत लाल, परमजीत सिंह मौजूद रहे। -

सेंसोवाल सभा ने लांच की सहकार ग्राम प्रतिभा सम्मान पुरस्कार योजना
योजना के अंतर्गत चार मेधावी स्टूडेंट्स सम्मानित
मॉडल के तौर पर विकसित हुई सभा : सुदेश बाला सहायक पंजीयक
ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला की सेंसोवाल कृषि सहकारी सभा के आम इजलास में मेधावी स्टूडेंट्स को सहकार ग्राम प्रतिभा सम्मान पुरस्कार देकर नवाजा गया। इस मौका पर सहायक पंजीयक अधिकारी संदेश बाला , निरीक्षक उमेश शर्मा, हॉर्टिकल्चर खंड अधिकारी डा कविता कुमारी , कृषि विज्ञान केंद्र से डा योगिता, इफको, कृषि के अधिकारी, एकल नारी संगठन की प्रधान कांता शर्मा, प्रिंसिपल अरुणा कौशल सचिव हरजीत सिंह, सहकार विभाग के सेवानिवृत अधिकारी रवि जसवाल आदि उपस्थित रहे सभा में चेयरमैन शिव शशि कंवर ने बताया कि बीते वर्षों से सभा अपने ग्राहकों को 15 प्रतिशत लाभांश भी रही है। विकास को ओर अधिक गति देने के लिए सभा में आम इजलास बुलाया गया है। जिसमें स्टूडेंट्स की प्रतिभा को निखारने के लिए नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले मेधावी स्टूडेंट्स को सहकार ग्राम प्रतिभा सम्मान पुरस्कार देने का शुभारंभ किया गया है।
इस दौरान सभा की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर रहे टैगोर पब्लिक स्कूल कांगड़ के स्टूडेंट्स प्रिया,खुशी ,गौरव व अभिनव स्कूल के स्टूडेंट्स अदिति को नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस सभा में गांव सेंसोवाल रोड़ा व समनाल के लोग सभा में खाते खुलवाने में अधिक दिलचस्पी ले रहे है। सभा में अब तक 1577 खाते खुल चुके हैं। सभा में लिफ्ट लगाई गई है। सभा कार्य पारदर्शिता के लिए जमा व निकासी राशि की सूचना के लिए ग्राहकों को निशुल्क एस एम एस सुविधा भी दी जा रही है। उचित मूल्य की दुकान व किसानों के लिए खाद भी उपलब्ध करवाई जा रही है। सभा भवन में स्किल ट्रेड भी चल रहे हैं। केंद्र व प्रदेश की ओर से सहकारी सभाओ से जुड़े लोगों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी।
-

पीपलू मेले का डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री करेंगे शुभारंभ: विवेक शर्मा
मेले के दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानीया और समापन पर रघुबीर सिंह बाली होंगे चीफ गेस्ट
सात जून स्टार नाइट सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू होंगे मुख्यातिथि
ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा में आयोजित होने जा रहे तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले का शुभारंभ आगामी 5 जून को होने जा रहा है। राज्य के डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री मेला के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक विवेक शर्मा ने दी। विवेक शर्मा ने बताया कि 5 जून को पीपलू मेले का विधिवत उद्घाटन डिप्टी सीएम करेंगे और मेला रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शुरू होगा। 6 जून को मेले के दूसरे दिन प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। 7 जून को मेले का समापन समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें पर्यटन विभाग के कैबिनेट रैंक मंत्री रघुबीर सिंह बाली मुख्य अतिथि होंगे। इस दिन विभिन्न प्रकार के पारंपरिक नृत्य, संगीत और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू और गगरेट के विधायक राकेश कलिया भी मेले के विभिन्न आयोजनों में शामिल रहेंगे और स्थानीय जनता से रूबरू होंगे।
सात जून को बंगाणा में होगी भव्य स्टार नाइट, सीएम सुखबिंदर सुक्खू होंगे मुख्यतिथि
विवेक शर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय जिला स्तरीय पीपलू मेले के समापन के दिन ही शाम को बंगाणा में एक भव्य स्टार नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम मेला क्षेत्र की लोकप्रियता को और अधिक बढ़ाएगा तथा स्थानीय युवाओं में उत्साह का संचार करेगा। विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि इस बार की स्टार नाइट को विशेष रूप से यादगार बनाने की योजना है।
कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मशहूर गायकों और कलाकारों को आमंत्रित किया जा रहा है, ताकि लोग संगीतमय शाम का भरपूर आनंद ले सकें। स्कूली छात्रों और लोक कलाकारों को मंच देने के लिए विशेष व्यवस्था की जा रही है। मेला समिति द्वारा गायकों के ऑडिशन भी शुरू कर दिए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य यह है कि स्थानीय स्तर पर छिपी प्रतिभाओं को सामने लाया जा सके और उन्हें राज्य स्तर पर पहचान मिल सके। इस अवसर पर विभिन्न लोक नृत्य, नाट्य प्रस्तुतियाँ, हस्तशिल्प प्रदर्शनियां और व्यंजनों के स्टॉल लगाए जाएंगे जो इस मेले को और अधिक रोचक बनाएंगे।
-

Punjab News: ट्रक से 265 पेटी अवैध शराब बरामद, देखें वीडियो
पठानकोटः पंजाब सरकार ने राज्य में नशे को खत्म करने के लिए नशों के विरुद्ध जंग छेड़ी गई है, इसके तहत पुलिस ने बड़े पैमाने पर कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा रहा है। अब नशा कारोबारियों द्वारा अवैध शराब का धंधा शुरू कर दिया गया है और जहरीली शराब बनाना शुरू कर दिया है, जिसके चलते पंजाब पुलिस और आबकारी विभाग सकते में है। पुलिस ने अब इन लोगों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है जिसके चलते आबकारी विभाग और पुलिस ने मीरथल गांव में एक ट्रक से 265 पेटी अवैध शराब बरामद की।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ईटीओ नरिंदर कौर ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग अवैध शराब के धंधे में लगे हुए हैं और आज भी वे अवैध शराब लेकर पठानकोट में एंटर करने वाले हैं। सूचना के बाद उन्होंने पुलिस की मदद से मिरथल गांव में चेकप्वाइंट पर वाहनों की जांच शुरू कर दी। इस दौरान एक ट्रक की जांच की गई तो उसमें से 265 पेटी अवैध शराब बरामद हुई और ये सभी पेटियां अलग-अलग ब्रांड की हैं।
थाना प्रभारी दविंदर काशनी ने बताया कि बरामद शराब में पंजाब क्लब गोल्ड ट्रिपल एक्स रम की 198 पेटियां, रॉयल स्टैग की 32 पेटियां, मानक डबल नंबर वन की 33 पेटियां, ब्लेंडर प्राइड की दो पेटियां शामिल हैं। पुलिस ने नांगलपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया है तथा आगे की कार्रवाई की जा रही है।