Himachal News: घालूवाल में 70 लोगों की चिकित्सा जांच

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के घालूवाल गांव में मंगलवार को सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम द्वारा एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व डॉ. प्रदीप कुमार ने किया, जिसमें स्थानीय आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का भी सक्रिय सहयोग रहा। स्वास्थ्य सेवा टीम ने गांव के 70 लोगों की स्वास्थ्य जांच की, जिनमें मुख्य रूप से ब्लड शुगर, उच्च रक्तचाप, जोड़ो के दर्द जैसी सामान्य लेकिन गंभीर समस्याओं की पहचान की गई। जांच में 7 मधुमेह, 09 उच्च रक्तचाप और 12 जोड़ों के दर्द से पीड़ित मरीज पाए गए। उपप्रधान अनिल जसवाल ने अनुराग ठाकुर और प्रयास संस्था का आभार व्यक्त किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *