सेंसोवाल सभा ने लांच की सहकार ग्राम प्रतिभा सम्मान पुरस्कार योजना

Written by

in

योजना के अंतर्गत चार मेधावी स्टूडेंट्स सम्मानित 

मॉडल के तौर पर विकसित हुई सभा : सुदेश बाला सहायक पंजीयक 

ऊना/सुशील पंडित: ऊना जिला की सेंसोवाल कृषि सहकारी सभा के आम इजलास  में मेधावी स्टूडेंट्स को सहकार ग्राम प्रतिभा सम्मान पुरस्कार देकर नवाजा गया। इस मौका पर सहायक पंजीयक अधिकारी संदेश बाला , निरीक्षक उमेश शर्मा, हॉर्टिकल्चर खंड अधिकारी डा कविता कुमारी , कृषि विज्ञान केंद्र से डा योगिता,  इफको, कृषि  के अधिकारी, एकल नारी संगठन की प्रधान कांता शर्मा, प्रिंसिपल अरुणा कौशल सचिव हरजीत सिंह, सहकार विभाग के  सेवानिवृत अधिकारी रवि जसवाल  आदि उपस्थित रहे  सभा में चेयरमैन शिव शशि कंवर ने बताया कि  बीते  वर्षों से सभा  अपने ग्राहकों को 15 प्रतिशत लाभांश भी  रही है। विकास को ओर अधिक गति देने के लिए सभा में आम इजलास   बुलाया गया है। जिसमें स्टूडेंट्स की प्रतिभा को निखारने के लिए  नब्बे प्रतिशत से अधिक अंक लेने वाले मेधावी स्टूडेंट्स को सहकार ग्राम प्रतिभा सम्मान पुरस्कार देने का शुभारंभ किया गया है।

इस दौरान सभा की ओर से बोर्ड परीक्षाओं में टॉपर रहे टैगोर पब्लिक स्कूल कांगड़ के स्टूडेंट्स प्रिया,खुशी ,गौरव  व अभिनव स्कूल के स्टूडेंट्स अदिति को नकद राशि व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि  इस सभा में गांव सेंसोवाल रोड़ा व समनाल के लोग सभा में खाते खुलवाने में अधिक दिलचस्पी ले रहे है। सभा में अब तक 1577 खाते खुल चुके हैं। सभा में लिफ्ट लगाई गई है। सभा  कार्य पारदर्शिता के लिए जमा व निकासी राशि की सूचना के लिए ग्राहकों को निशुल्क एस एम एस सुविधा भी दी जा रही है। उचित मूल्य की  दुकान व किसानों के लिए खाद भी उपलब्ध करवाई जा रही है। सभा भवन  में  स्किल ट्रेड भी चल रहे हैं। केंद्र व प्रदेश की ओर से सहकारी सभाओ से जुड़े लोगों को मिलने वाले लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जायेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *