पुलिस व प्रैस क्लब हरोली ने सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा अभियान चलाया

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: हरोली क्षेत्र के अंतर्गत प्रैस क्लब हरोली के भवन टाहलीवाल में  स्ट्रिंगर पत्रकार व प्रैस क्लब हरोली के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय राजीव पाठक को दो मिनट मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और भावपूर्ण श्रदा सुमन अर्पित किए गए। उसके उपरांत स्वर्गीय राजीव पाठक की याद में टाहलीवाल बस स्टैंड पर प्रैस क्लब हरोली द्वारा हरोली पुलिस के सहयोग से बाहन चालकों को जागरूक करने के सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा अभियान चलाया गया।  प्रैस क्लब हरोली के अध्यक्ष गणपति गौतम ने बताया कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान के तहत नीम, आंवला, अर्जुनशाल, जामुन व अमरूद के 100 औषधिए व फलदार पौधे उन बाहन चालकों को वितरित किए गए जो हैलमेट लगाकर दोपहिया बाहन व सीट बैल्ट लगाकर कार चला रहे थे। इस दौरान बाहन चालकों को जूस भी वितरित किया गया। हरोली ब्लाक इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल ने कहा कि प्रैस क्लब हरोली के इस अभियान से प्रभावित होकर वह शीघ्र ही हरोली क्षेत्र के हर उद्योग में एक चेतावनी नोटिस लगाने के लिए उद्योगपतियों को प्रेरित करेंगे कि जो कामगार व स्टाफ दोपहिया वाहन पर आते हैं अगर हैल्मेट लगाकर काम पर पंहुचेगा तभी उसे ड्यूटी पर लिया जाएगा।” एस. एच. ओ. हरोली सुनील संख्यान ने कहा कि स्ट्रिंगर पत्रकार स्वर्गीय राजीव पाठक की याद में प्रेस क्लब हरोली द्बारा जो सडक सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान चलाया गया है वह काबिलेतारीफ है। हरोली ब्लॉक एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कौशल,प्रैस क्लब हरोली के अध्यक्ष गणपति गौतम,नगरपंचायत टाहलीवाल के अध्यक्ष प्रकाश चंद ढांगू वाले, महासचिव रोहित वर्मा,महासचिव नवीन कुमार,  आर.सी.तनेजा, सचिव नगरपंचायत टाहलीवाल विजय कुमार, सुलिंन्द्र कुमार, नितीश शर्मा , विजय राणा, नारायण प्रभाकर,राजीव राणा, थाना प्रभारी टाहलीवाल रिंकू सूर्यवंशी, हरोली थाना प्रभारी सुनील संख्यान व समाजसेवी अमृत लाल, परमजीत सिंह मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *