Blog

  • Punjab Police की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियार, नकदी व सोना बरामद, देखें वीडियो

    Punjab Police की बड़ी कार्रवाई: भारी मात्रा में हथियार, नकदी व सोना बरामद, देखें वीडियो

    मोगा: पंजाब सरकार द्वारा चलाई गई मुहीम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के तहत विशेष अभियान चला कर स्थानीय पुलिस ने 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान बलराज सिंह, दविंदर सिंह, लखवीर सिंह उर्फ लखा और नवजोत सिंह के रूप मे हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि CIA स्टाफ ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध हथियार, नकदी व सोना बरामद की है। पुलिस ने बलराज सिंह पुत्र इकबाल सिंह निवासी गली नं. 9, परवाना नगर मोगा व दविंदर सिंह पुत्र हरमेल सिंह निवासी बुक्कन वाला के घरों पर दबिश दी।

    पुलिस को तलाशी के दौरान 12 बोर रायफल, 30 बोर पिस्तौल, 32 बोर रिवॉल्वर के कारतूस, कुल 519 जिंदा राउंड, 5 तोले सोने के गहने, 1,45,100 रुपए नकद व अन्य सामान बरामद किया गया।

    जांच के दौरान दो अन्य आरोपी लखवीर सिंह उर्फ लखा व नवजोत सिंह को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कब्जे से 3,74,000 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि आरोपी बलराज सिंह ने उसे हेरोइन तस्करी के लिए दी थी।

  • 24 किलो चूरापोस्त के साथ ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

    24 किलो चूरापोस्त के साथ ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

    हरियाणा: सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने की दिशा में पंचकूला पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में एक बड़ी सफलता मिली है, जहां एंटी नारकोटिक्स सेल ने 24 किलो 420 ग्राम चूरा पोस्त के साथ एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुभाष निवासी थाना मानपुरा, जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजस्थान से नशीला पदार्थ भरकर पंचकूला और हिमाचल प्रदेश के बद्दी इलाके में सप्लाई करता था।डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमित दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार टीम सहित नाकेबंदी के दौरान एचएमटी मुख्य रोड, जीरकपुर-शिमला मार्ग के पास मौजूद थे, जहां ट्रक चालक पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने लगा तो उन्होंने चालक को दबोच लिया।

    ट्रक की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद होने पर थाना पिंजौर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। डीसीपी क्राइम ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चूरा पोस्त कहां से लाता था और किन इलाकों में इसकी सप्लाई करता था।

  • Thailand के 5 Star होटल मे अमृतधारी सिख को श्री साहिब पहन कर जाने से रोका, देखें वीडियो

    Thailand के 5 Star होटल मे अमृतधारी सिख को श्री साहिब पहन कर जाने से रोका, देखें वीडियो

    अमृतसर: Thailand के 5 Star होटल मे अमृतधारी सिख को श्री साहिब पहन कर जाने से रोकाने का मामला सामने आया है। अमृतधारी सिख की ओर से थाईलैंड के प्रधानमंत्री और कई बड़े अधिकारियों को पत्र लिखकर इसकी शिकायत भी थी।

    अमृतधारी सिख के साथ किए गए दुर्व्यवहार के मामले में उक्त सिख ने परिवार के सदस्यों के साथ श्री अकाल तख़्त साहिब पहुंच सदस्यों से मुलाकात की। सिख साहिब ने बताया कि एक अमृतधारी सिख की पहचान पांच कंकारों से होती है और हर सिख पांच ककार जरूर पहनता है। कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं कि जब सिख विदेश जाते हैं, तो एयरपोर्ट पर उनके श्री साहिब उतारने की कोशिश की जाती है। जिसका विरोध भी किया जाता है।

    थाईलैंड के बैंकॉक में एक फाइव स्टार होटल की मैनेजमेंट द्वारा एक अमृतधारी सिख को श्री साहिब पहन कर होटल के अंदर जाने से मना कर दिया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए IHA फाउंडेशन कोलकाता के चेयरमैन सतनाम सिंह आलुवालिया ने बताया कि जब वह थाईलैंड मे किसी काम के लिए होटल मे गए थे।
    इस दौरान फाइव स्टार होटल के कर्चारी ने उन्हें श्री साहिब पहनने से रोक कर कहा कि यह एक मारू हथियार है। जिसे पहनकर आप होटल में नहीं जा सकते। जिसके बाद सतनाम सिंह आलुवालिया ने बार-बार होटल की मैनजमेंट को समझाने की कोशिश की, लेकिन होटल मैनजमेंट ने उनकी बात नहीं सुनी।

    जिसके बाद उन्होंने थाईलैंड के प्रधानमंत्री और भारत के थाईलैंड राजदूत व अन्य अधिकारियों को पत्र भेज कर 5 स्टार होटल की गलती का अहसास कराया। यह मामला श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के ध्यान में भी यह मामला लाया, जिसके बाद वह आज श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज़ से मिलने पहुंचे, जिन्होंने उनका हौसला बढ़ाया।

  • Punjab News: नाके पर तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, 260 ग्राम हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: नाके पर तस्कर चढ़े पुलिस के हत्थे, 260 ग्राम हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    मोगा: थाना बाघापुराना की पुलिस ने दो व्यक्तियों को नशीले पदार्थ और ड्रग मनी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी ओर जसप्रीत उर्फ जस्सा वासी बाघापुराना के रूप मे हुई है।

    जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उक्त आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया है। जिनकी तलाशी लेने पर 260 ग्राम हेरोइन ओर 12000 रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कोर्ट से रिमांड हासिल कर लिया है, ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी नशे की खेप कहा से ला रहे थे।

  • Punjab News: Dubai का हवाला देने जा रहे 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Dubai का हवाला देने जा रहे 3 तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

    2 किलो हेरोइन और 25 लाख की ड्रग मनी बरामद

    फिरोजपुर: जिला पुलिस ने करोडो की हेरोइन और लाखों की ड्रग मनी के साथ तीन तस्करो को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को एक इनपुट मिला था कि कुछ नशा तस्कर बड़ी मात्रा में ड्रग मनी लेकर फिरोजपुर से बाहर जा रहे हैं।

    सूचना मिलते ही नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान एक आर्टिगा कार आती देखी गई, पुलिस ने जब रुकने का इशारा किया, तो ड्राइवर ने भागने की कोशिश करने लगा। तभी मौके पर मौजूद टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी को रोक लिया। जिसमे 3 लोग सवार थे। पुलिस को तलाशी के दौरान 10 करोड़ रुपए मूल्य की दो किलोग्राम हेरोइन और 25 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई।

    पुलिस को जांच करने पर पता चला की आरोपी ड्रग मनी हवाला के माध्यम से दुबई से होते हुए पाकिस्तान बैठे नशा तस्करों तक पहुंचाई जाती है। इससे पहले भी पुलिस करीब 40 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद कर चुकी हैं। पुलिस इस मामले में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच कर रही है, ताकि इस ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके।

     

  • Punjab News: Online Gaming मे पैसे हारने पर चचेरे भाई ने बहन का किया Murder, देखें वीडियो

    Punjab News: Online Gaming मे पैसे हारने पर चचेरे भाई ने बहन का किया Murder, देखें वीडियो

    अमृतसर: मोहकमपुरा इलाके में हत्या का मामला सामने आया है। जिसमें एक भाई ने अपनी बहन की चाकू मार हत्या कर दी। मृतका की पहचान निशा(22) के तौर पर हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए पीड़िता के परिवार ने बताया कि बेटी निशा बीएससी की पढ़ाई कर रही थी।

    आरोपी युवक का नाम संजीव उर्फ संजू है और वह निशा के ताया का बेटा है। उन्होंने बताया कि वह पिछले छह-सात महीने से ऑनलाइन गेम खेल रहा था, इस दौरान वह काफी पैसे हार गया था, जिसके चलते संजू देर रात निशा के कमरे में आया और अलमारी से पैसे चुरा रहा था। निशा को जब इस बात का पता चला, तो उसने शोर मचाने की कोशिश की। तभी आरोपी ने उस पर चाकू से हमला किया और स्वयं भी घायल हो गया। मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दे दी।

    एसपी जसरुप कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहकमपुरा क्षेत्र में निशा की हत्या सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मृतका के भाई संजीव को गिरफ्तार कर लिया। संजू को ऑनलाइन गेम की लत थी, जिसके कारण वह गेम में पैसे हार गया था। जिसके बाद आरोपी देर रात निशा के कमरे से पैसे चुराने की कोशिश कर रहा था। रात को निशा की मां ने चिल्लाने की आवाजें सुनी, तो देखा कि संजू निशा पर चाकू से हमला कर रहा है। जिससे निशा की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

  • स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस ने क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को फल बांटे

    स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस ने क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को फल बांटे

    ऊना/सुशील पंडित: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस द्वारा बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मरीजों को फल और जूस वितरित किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री और जिला अध्यक्ष प्रशांत राय ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों का कुशल भी जाना और उन्हें मिल रही सुविधाओं को लेकर भी फीडबैक हासिल किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा देश के विकास में दिए गए योगदान को विशेष रूप से याद किया।

    जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज युवा कांग्रेस द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें विशेष रूप से श्रद्धा सुमन अर्पित किए जा रहे हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में संचार क्रांति को लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था उसी के चलते आज भारत विश्व भर में संचार और तकनीक के क्षेत्र में नंबर एक चल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर विशेष रूप से युवा कांग्रेस अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों के बीच पहुंची है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रवक्ता शोभित गौतम,  मुनीष बैंस, गोल्डी सैनी, अभिषेक शर्मा, मोनी ठाकुर, नीतीश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • Android 16 लॉन्च: यूज़र्स को मिलेंगे कई Advanced features और Upgrades

    Android 16 लॉन्च: यूज़र्स को मिलेंगे कई Advanced features और Upgrades

    Tech: Google ने Android 16 का पहला Beta अपडेट—QPR1 Beta 1— आधिकारिक रूप से रिलीज कर दिया है। यह नया अपडेट शुरुआती तौर पर केवल Google Pixel डिवाइसेस के लिए उपलब्ध कराया गया है। कंपनी का दावा है कि यह वर्जन पहले के अर्ली प्रीव्यू की तुलना में अधिक स्टेबल है और इसे डेली यूज में लाना संभव है।

    किन डिवाइसेस को मिलेगा Android 16 का अपडेट?

    • Android 16 का यह Beta वर्जन फिलहाल निम्नलिखित Google Pixel डिवाइसेस के लिए उपलब्ध है:
    • Pixel 6 सीरीज़
    • Pixel 7 सीरीज़
    • Pixel 8 सीरीज़
    • Pixel 9 सीरीज़
    • Pixel Fold
    • Pixel Tablet

    क्या है खास Android 16 में?

    1. Android 16 में Material 3 Expressive Design Language को शामिल किया गया है, जिसमें यूजर्स को यूआई के कई हिस्सों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इनमें शामिल हैं:
    2. नोटिफिकेशन शेड का नया लुक (ब्लर इफेक्ट के साथ)
    3. क्विक सेटिंग्स टाइल्स को अब री-साइज किया जा सकता है
    4. ब्राइटनेस स्लाइडर को रिफ्रेश किया गया है
    5. क्विक सेटिंग्स के नीचे रिसेट बटन
    6. नए पिल-शेप्ड हिस्ट्री बटन
    7. रिफ्रेश्ड रिसेंट मेन्यू डिजाइन
    8. इन सभी बदलावों से इंटरफेस और यूजर एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा स्मूद और विजुअली अट्रैक्टिव बनाया गया है।

    फुल वर्जन कब आएगा?

    Google का कहना है कि Android 16 का स्टेबल वर्जन जून 2025 में जारी किया जाएगा। तब तक Beta वर्जन टेस्टिंग के लिए जारी रहेगा, जिससे यूजर्स नई सुविधाओं को पहले से एक्सपीरियंस कर सकें और फीडबैक दे सकें।

    अगर आप Pixel डिवाइस यूज कर रहे हैं, तो Android 16 का Beta 1 अपडेट डाउनलोड कर नए फीचर्स का अनुभव कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि यह अभी भी बीटा वर्जन है, जिसमें कुछ बग्स हो सकते हैं।

  • केन्द्रीय शास्त्र पुलिस बल कल्याण संगठन का कल्याणकारी कार्य

    केन्द्रीय शास्त्र पुलिस बल कल्याण संगठन का कल्याणकारी कार्य

    ऊना/सुशील पंडित: भूतपूर्व केन्द्रीय शास्त्र पुलिस वल कल्याण संघ ऊना इकाई के सहयोग से विकास कोडल पुत्र स्व आ हेम राज , माता नीलम देवी गांव ठठल  और आर्यन चौधरी पुत्र स्व लास नायक कमल किशोर  गांव सेरी दोनों तहसील अम्व ज़िला ऊना हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं  आरक्षक हेम राज का देहान्त मई 2022 में हुआ़ था और लास नायक कमल किशोर देहान्त 2010 में हो गया था जव वेटा आर्यन चौधरी केवल छह साल का था इन दोनों बच्चों ने संगठन के कार्यलय दियाड़ा में सीमा सुरक्षा बल में भर्ती होने के लिये जानकारी लेने के लिए  सम्बन्ध स्थापित किया गया।

    कार्यलय से इन्हें विस्तार से समझाया गया कि शारीरीक वा पढाई की  तैयारी कैसे करनी है और लगातार संगठन के कार्यलय से जुड़े रहे। लगातार दो साल से इन बच्चों ने प्रयास किया और अन्त  में सफ़ल हो  पर संगठन के कार्यलय को सूचित किया। आज संगठन के अध्यक्ष जोगिंदर लाल विंद्रा ने खुश हो कर  दोनों बच्चों को  संगठन कार्यलय में पुष्प माला पहनाकर वा संगठन का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया वा शुभकामनाएं दी। इस मौके पर विकास कौंडल की 88 वर्ष की नानी माया देवी भी अपनी शुभकामनाएं देने के लिये विशेष रूप उपस्थित हुई। इस मौके पर संगठन के भी लग भग 20 सदस्या अपनी शुभकामनाएं देने के लिए हाजिर हुए। संगठन की शुभकामनाएं व आशीर्वाद इन बच्चों के साथ है और उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

  • Detox Water: जानिए इसके 5 बड़े फायदे जो बना सकते हैं आपको Fit & Fresh

    Detox Water: जानिए इसके 5 बड़े फायदे जो बना सकते हैं आपको Fit & Fresh

    Health Tips: भागदौड़ भरी ज़िंदगी और अनहेल्दी खानपान के बीच अगर आप अपने शरीर को अंदर से साफ़ और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो डिटॉक्स वॉटर आपकी दिनचर्या में ज़रूर शामिल होना चाहिए। यह सिर्फ एक ट्रेंड नहीं, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल की जरूरत बन चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार, नींबू, खीरा, पुदीना, अदरक और फलियों से बना डिटॉक्स वॉटर न केवल शरीर को हाइड्रेट करता है, बल्कि कई तरह से फायदा भी पहुंचाता है।

    आइए जानते हैं डिटॉक्स वॉटर पीने के 5 बड़े फायदे:

    1. शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है डिटॉक्स वॉटर लीवर और किडनी की कार्यक्षमता को बेहतर बनाकर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है। 2. वज़न घटाने में सहायक यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और भूख को नियंत्रित करता है, जिससे वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। 3. स्किन को बनाता है ग्लोइंग और फ्रेश टॉक्सिन्स निकलने से त्वचा साफ होती है और चेहरे पर प्राकृतिक चमक आती है। 4. पाचन क्रिया को सुधारता है डिटॉक्स वॉटर में मौजूद नींबू और अदरक जैसे तत्व पाचन को बेहतर बनाते हैं और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत दिलाते हैं। 5. ऊर्जा और मूड को बूस्ट करता है सुबह-सुबह एक गिलास डिटॉक्स वॉटर पीना आपको तरोताज़ा महसूस कराता है और दिनभर एनर्जी बनाए रखता है। कैसे बनाएं डिटॉक्स वॉटर? एक गिलास पानी में नींबू के टुकड़े, खीरा, पुदीना और अदरक डालें। रातभर रखकर सुबह सेवन करें। डिटॉक्स वॉटर कोई चमत्कारी दवा नहीं, बल्कि एक छोटा सा हेल्दी स्टेप है जो आपकी पूरी जीवनशैली को सकारात्मक दिशा में मोड़ सकता है।