24 किलो चूरापोस्त के साथ ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार

Written by

in

हरियाणा: सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान को सफल बनाने की दिशा में पंचकूला पुलिस लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में एक बड़ी सफलता मिली है, जहां एंटी नारकोटिक्स सेल ने 24 किलो 420 ग्राम चूरा पोस्त के साथ एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सुभाष निवासी थाना मानपुरा, जिला सोलन हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी राजस्थान से नशीला पदार्थ भरकर पंचकूला और हिमाचल प्रदेश के बद्दी इलाके में सप्लाई करता था।डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमित दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के नेतृत्व में सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार टीम सहित नाकेबंदी के दौरान एचएमटी मुख्य रोड, जीरकपुर-शिमला मार्ग के पास मौजूद थे, जहां ट्रक चालक पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने लगा तो उन्होंने चालक को दबोच लिया।

ट्रक की तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद होने पर थाना पिंजौर में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15(B) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। डीसीपी क्राइम ने बताया कि पूछताछ के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी चूरा पोस्त कहां से लाता था और किन इलाकों में इसकी सप्लाई करता था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *