स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर युवा कांग्रेस ने क्षेत्रीय अस्पताल में मरीजों को फल बांटे

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर जिला युवा कांग्रेस द्वारा बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में मरीजों को फल और जूस वितरित किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री और जिला अध्यक्ष प्रशांत राय ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों का कुशल भी जाना और उन्हें मिल रही सुविधाओं को लेकर भी फीडबैक हासिल किया। इस मौके पर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी द्वारा देश के विकास में दिए गए योगदान को विशेष रूप से याद किया।

जिला युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रशांत राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज युवा कांग्रेस द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर उन्हें विशेष रूप से श्रद्धा सुमन अर्पित किए जा रहे हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री ने कहा कि राजीव गांधी ने देश में संचार क्रांति को लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था उसी के चलते आज भारत विश्व भर में संचार और तकनीक के क्षेत्र में नंबर एक चल रहा है। उन्होंने कहा कि भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म दिवस पर विशेष रूप से युवा कांग्रेस अस्पताल में उपचाराधीन रोगियों के बीच पहुंची है। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रवक्ता शोभित गौतम,  मुनीष बैंस, गोल्डी सैनी, अभिषेक शर्मा, मोनी ठाकुर, नीतीश शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *