Blog

  • अनुभव सूद की सफलता की कहानी में शहद की मिठास

    अनुभव सूद की सफलता की कहानी में शहद की मिठास

    मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के जरिए स्वरोजगार की मिसाल मौन पालन से कमा रहे सालाना 30 लाख, 10 लाख शुद्ध मुनाफा, 10 युवाओं को रोजगार ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री मधु विकास योजना ने ऊना जिले के एक युवा की तकदीर ही बदल दी। अम्बोटा गांव के अनुभव सूद ने मात्र एक लाख रुपये की लागत से मौन पालन की शुरुआत की और आज वे सालाना 30 लाख रुपये की आय और इसमें सब खर्चे निकाल कर करीब 10 लाख रुपये का शुद्ध लाभ कमा रहे हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने 10 अन्य लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार भी दिया है। अनुभव की यह सफलता न केवल उनके लिए बल्कि स्वरोजगार की तलाश कर रहे प्रदेश के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है। मौनपालन में उन्होंने ‘पहाड़ी शहद’ के नाम से अपने उत्पाद बाजार में उतारे हैं, जिनकी विभिन्न किस्में जैसे ब्लैक फोरेस्ट, ब्लैक डायमंड, मल्टी फ्लोरा, केसर, अकाशिया, अब हिमाचल की सीमाओं से बाहर भी अपनी मिठास बिखेर रही हैं। मां से प्रेरणा, मेहनत से मुकाम अनुभव बताते हैं कि उन्हें प्रेरणा उनकी माता निशा सूद से मिली, जो खुद फूड प्रोसेसिंग से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने बागवानी विभाग के माध्यम से नौणी विश्वविद्यालय, सोलन में एक माह और शेर-ए-कश्मीर कृषि विश्वविद्यालय, कटरा में 7 दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के अंतर्गत केवल 1 लाख रुपये की लागत में उन्होंने 25 बॉक्स से मौनपालन की शुरुआत की, जिसमें 80 फीसदी यानी 80 हजार तक अनुदान मिला। पहले साल में ही 48 हजार की आय और 25 हजार की बचत ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया। इसके बाद प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत उन्होंने केनरा बैंक से 10 लाख रुपये का ऋण लेकर व्यवसाय को विस्तार दिया। 300 बॉक्स, 10 हजार किलो शहद आज अनुभव सूद के पास 300 मधुमक्खी बॉक्स हैं। इनसे साल भर में लगभग 10 हजार किलो शहद का उत्पादन होता है। उन्होंने अपने उत्पादों को ‘पहाड़ी शहद’ ब्रांड से बाजार में उतारा है। शहद की विविध किस्मों की अनोखी मिठास और प्रमाणित गुणवत्ता अनुभव बताते हैं कि वे विभिन्न ऋतुओं में शहद उत्पादन के लिए मधुमक्खियों को हिमाचल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान तक माइग्रेट करते हैं। इस तकनीक से उन्हें बेहतर गुणवत्ता और विविधता वाला शहद मिलता है। इससे उन्हें मल्टी फ्लोरा, ब्लैक फॉरेस्ट, ब्लैक डायमंड, अकाशिया, सरसों और केसर हनी जैसी कई किस्मों के शहद प्राप्त होते हैं। अनुभव सूद द्वारा उत्पादित सभी शहद भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण से प्रमाणित हैं, जिनकी कीमत गुणवत्ता और किस्म के अनुसार 500 से 1200 रुपये प्रति किलोग्राम तक निर्धारित हैं। उन्होंने अपने मौन पालन व्यवसाय को विधिवत रूप से नेशनल बी-बोर्ड में पंजीकृत कराया है और अब तक 300 से अधिक मधुमक्खी बॉक्स 4 हजार रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिक्री कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त, अनुभव सूद नेशनल एकेडमी ऑफ रूडसेटी, बेंगलुरु से प्रमाणित प्रशिक्षक भी हैं और अब मौनपालन में रुचि रखने वाले युवाओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण और मार्गदर्शन भी दे रहे हैं। वे तत्तापानी और ठियोग में स्थापित आउटलेट्स के माध्यम से भी अपने शहद की ब्रिकी करते हैं। साथ ही वे हिमाचल प्रदेश सहित देशभर के प्रमुख सरस मेलों और प्रदर्शनियों में भी अपने उत्पादों को प्रदर्शित और विक्रय कर रहे हैं, जिससे पहाड़ी शहद की मिठास अब प्रदेश की सीमाओं से परे भी पहुंच रही है। क्या कहते हैं अधिकारी बागवानी उपनिदेशक ऊना डॉ केके भारद्वाज ने बताया कि मुख्यमंत्री मधु विकास योजना का उद्देश्य किसानों को राज्य में मधुमक्खी उत्पादों के उत्पादन और मधुमक्खी पालन के लिए प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया कि मधुमक्खी पालन में शहद के अलावा भी कई अन्य उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। इन उत्पादों की भी बाजार में अच्छी कीमत मिलती है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के अर्न्तगत मौन पालन के लिए मौन वंश के 50 बक्सों सहित 1.60 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। साथ ही मधुमक्खियों को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने पर 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। विभाग द्वारा मौन पालन में काम आने वाले उपकरणों की खरीद पर भी 80 प्रतिशत सबसिडी या 16,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि मुख्यमंत्री मधु विकास योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण स्वावलंबन योजना है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह इस योजना से जुड़ें और घर पर रह कर अपना स्वरोजगार शुरू करें। इसके लिए सभी किसान व बागवान पात्र हैं। इसके लिए बागवानी विभाग निशुल्क प्रशिक्षण करवाता है।
  • नुक्कड़ नाटक द्वारा बताई गई किसानों को योजनाएं

    नुक्कड़ नाटक द्वारा बताई गई किसानों को योजनाएं

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना जायका चरण – II के अंतर्गत खंड परियोजना प्रबंधक इकाई ऊना द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन उप परियोजना बबेहड़ में किया गया। इस शिविर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किसानों को जायका परियोजना के लाभों से अवगत कराया गया। कलाकारों ने नाटक और संगीत के जरिए विभाग द्वारा भविष्य में प्रदान किए जाने वाले लाभों की जानकारी भी किसानों को दी।

    कार्यक्रम के दौरान खंड परियोजना प्रबंधक डॉ. गुलशन मनकोटिया और कृषि विशेषज्ञ मनीषा शर्मा , के.वी.ए. प्रधान श्री तिलक राज जी व कृषक विकास संघ के सदस्य भी मौजूद रहे। किसानों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी देने पर जायका का आभार व्यक्त किया और परियोजना की सफलता में योगदान देने का आश्वासन दिया ।

  • तलमेहडा स्कूल में रेडीनेस मेले पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    तलमेहडा स्कूल में रेडीनेस मेले पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक केन्द्र पाठशाला तलमेहड़ा में  शिक्षा विभाग के सौजन्य से तलमेहडा स्कूल में एक दिवसीय रेडीनेस मेले का आयोजित करवाया गया।  जिसमें मुख्यातिथि के रूप में केन्द्र मुख्य शिक्षक राकेश सिंह ने उपस्थिति दर्ज करवाई।

    इस मौके पर बच्चों के अभिभावकों को बताया कि विभाग के निर्देशानुसार यह मेला आयोजित किया जा रहा है। बच्चों को किस तरह पढ़ने के लिए तैयार करना है और आगामी कक्षा के लिए बच्चों को कैसे तैयार करना है। केन्द्र मुख्य शिक्षक ने अभिभावकों को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। अभिभावकों से निवेदन किया गया कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिल करवाएं।

    इस मौके पर स्टाफ सदस्यों में राहुल सुमन, संजय धीमान,  नीलम कुमारी, सरोज कुमारी, सपना कुमारी, ज्योति ठाकुर के अलावा स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बबलू,  मदन लाल, संदीप कुमारी, सुरेखा, सपना देवी, अंजू वाला, तृप्ता देवी, प्रवीण कुमारी, मोहित, किरन देवी, कंचन देवी, निशा कुमारी, अर्चना कुमारी, मनीषा ठाकुर सहित अन्य अभिभावकों ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

  • बढ़ती गर्मी को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाजरी

    बढ़ती गर्मी को लेकर जिला प्रशासन ने जारी की एडवाजरी

    ऊना/सुशील पंडित: पिछले कुछ दिनों से जिला ऊना में बढ़ते तापमान को देखते हुए आगामी दिनों में गर्म हवाएं एवं लू चलने के आसार दिख रहे हैं, ऐसे में स्थानीय निवासियों को अपनी सेहत के प्रति सावधानियां बरतनी चाहिए। जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संदर्भ में एडवाजरी जारी की है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी सेहत के प्रति सतर्क रहें। गर्म हवाएं एवं लू खतरनाक साबित हो सकती है।

    लू से सुरक्षा उपाय

    उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर न निकलें। जितनी बार हो सके पानी पीयें, प्यास न भी लगे तो भी पानी पीयें। सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें। जब भी बाहर धूप में जायें हल्कें रंग के और ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनें, धूप के चश्मे का इस्तेमाल करें, गमछे या टोपी से अपने सिर को ढकें और हमेशा जूते या चप्पल पहनें। अधिक तापमान में कठिन काम ना करें। जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर के काम से बचें। अगर आपका काम बाहर का है तो टोपी, गमछा या छाते का इस्तेमाल जरूर करें और गीले कपड़े को अपने चेहरे, सिर व गर्दन पर रखें। हल्का भोजन करें, अधिक पानी की मात्रा वाले फल जैसे तरबूज, खीरा, नींबू, संतरा आदि का सेवन करें तथा ज्यादा प्रोटीन वाले भोजन का सेवन ना करें जैसे – मांस व मेवे जो शारीरिक ताप को बढ़ाते हैं। घर में बना पेय जल जैसे कि लस्सी, नमक चीनी का घोल, छाछ, नींबू-पानी, आम का पन्ना इत्यादि का नियमित सेवन करें। बच्चों और पालतू जानवरों को पार्क किए हुए वाहनों में अकेला ना छोडें। जानवरों को छांव में रखें और उन्हें खूब पानी पीने को दें। अपने घर को ठंडा रखें, पर्दे, शटर आदि का इस्तेमाल करें। रात में खिड़कियां खुली रखें। स्थानीय मौसम के पूर्वानुमान और आगामी तापमान में परिवर्तन के बारे में सतर्क रहें। अगर आपकी तबीयत ठीक ना लगे या चक्कर आए तो तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करें।

    लू लगने पर क्या करें

    उपायुक्त ने बताया कि सावधानी बरतने के बावजूद अगर किसी को लू लग जाए तो तुरंत व्यक्ति को छांव में लिटा दें। अगर तंग कपड़े हों तो ढीला कर दें अथवा हटा दें। ठंडे गीले कपड़े से शरीर पोछें या ठंडे पानी से नहलायें। व्यक्ति को ओ0 आर0 एस0, नींबू पानीध्नमक-चीनी का घोल पीने को दें, जो कि शरीर में जल की मात्रा को बढ़ा सके। यदि व्यक्ति पानी की उल्टियां करे या बेहोश हो, तो उसे कुछ भी खाने व पीने को न दें। लू लगे व्यक्ति की हालत में एक घंटे तक सुधार ना हो तो उसे तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में ले जाएं और चिकित्सक की सलाह लें।
  • Himachal News: पुलिस ने काटे 454 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 454 वाहनों के चालान

    अवैध खनन में लगे पांच वाहनों के चालान 

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर        454 वाहनों के चालान काटे गए जिनमें से109  चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 77500/-रूपये वसूल किए। वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 11 व्यक्तियों के चालान काटे गए व जुर्माने के रुप में 1100/-रुपये वसूल किए।

    इसी कड़ी में अवैध खनन अधिनियम के अन्तर्गत पुलिस थाना अम्ब के तहत एक वाहन का चालान करके जुर्माने के रुप में 5115/- रुपये, पुलिस थाना गगरेट के अन्तर्गत एक वाहन का चालान करके जुर्माने के रुप में 5000/- रुपये,  पुलिस थाना हरोली के अन्तर्गत एक वाहन का चालान करके जुर्माने के रुप में 25000/-रुपये, पुलिस थाना टाहलीवाल के अन्तर्गत एक वाहन का चालान करके जुर्माने के रुप में 50000/- रुपये, पुलिस थाना सदर ऊना के अन्तर्गत एक वाहन का चालान करके जुर्माने के रुप मे 5000/- रुपये जोकि जिला ऊना में पांच वाहनों के चालान करके जुर्माने के रुप में कुल 90115/- रुपये वसूल किए गए हैं।

  • सट्टा माफियाओं के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कारवाई, 4 मामले दर्ज

    सट्टा माफियाओं के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कारवाई, 4 मामले दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना में पुलिस सट्टा माफियाओं पर लगातार कारवाई कर रही है। पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत 45540 रुपए का सट्टा बरामद कर 4 मामले दर्ज किए गए हैं।

    पुलिस चौकी सन्तोषगढ के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान मुकाम संतोषगढ रोड सनोली ठेका के पास करन(29) पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी वनगढ जिला ऊना के कब्जे से 1430/- रुपये के करंसी नोट व पर्ची दड्डा सट्टा बरामद किया। जिस पर पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

    वहीं रात के समय पुलिस चौकी सन्तोषगढ के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान गांव अजौली में अशोक सिंह(47) पुत्र जोध सिंह निवासी गांव कुठेड़ा जसवाला तह0 घनारी जिला ऊना के कब्जे से 5500/- रुपये के करंसी नोट व पर्ची दड्डा सट्टा बरामद किया । जिस पर पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज किया है।

    इसी कड़ी में पुलिस चौकी सन्तोषगढ के कर्मचारियों ने गश्त के दौरान छतरपुर ढाडा में भारत भूषण पुत्र दर्शन सिंह  निवासी गांव सन्तोषगढ़ के कब्जे से 810/- रुपये के करंसी नोट व पर्ची दडा सट्टा बरामद किया । जिस पर पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज किया है।

    इसी कड़ी में डिप्टी एसपी सीआईए उमेश्वर राणा प्रभारी सीआईए ऊना ने अपनी पुलिस पार्टी सहित टाहलीवाल बाजार में चरणजीत सिह(36) पुत्र सुरजीत सिह गांव क्षेत्रां डा0 विदडवाल तह0 हरोली जिला ऊना के कब्जे से 37,380/ रुपये के करंसी नोट दो मोबाईल फोन व पर्ची दड्डा सट्टा बरामद किए। जिस पर बीएमएस की विभिन्न धाराओं के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • आरोप:सांप देखने के बहाने बुलाया और कर दी मारपीट, मामला दर्ज

    आरोप:सांप देखने के बहाने बुलाया और कर दी मारपीट, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: बाथू फैक्ट्री में कार्यरत कर्मचारी ने सांप देखने के बहाने एचआर मैनेजर को साइड में बुलाया और गाली-गलौच व मार-पीट की यह आरोप एच आर मैनेजर ने लगाया है और पुलिस थाना टाहलीवाल में शिकायत दर्ज करवाई है जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में विरेन्द्र शर्मा पुत्र तिलक राज निवासी डाडासीवा जिला कांगडा हाल मैनेजर एच आर मिडास केयर बाथू तह0 हरोली जिला ऊना ने बताया कि खुशहाल सिंह पुत्र  अशोक कुमार निवासी वाथू (जोकि हमारी फैक्ट्री में कार्यरत है) ने सुबह के समय जब यह अपने कार्यस्थल पर कार्य कर रहा था तो उपरोक्त व्यक्ति ने सांप देखने के बहाने इसे फोन करके बुलाया व इसके साथ गाली-गलौच की और इसके साथ मारपीट की व जान से मारने की धमकियां दी । जिससे इसे चोटें आई है। वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब: वीर सैनिकों को राष्ट्र का नमन

    ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब: वीर सैनिकों को राष्ट्र का नमन

    मां भारती के सम्मान में उठा हर हाथ

    ऊना/सुशील पंडित:  पूर्व प्रदेश महामंत्री एवं विधायक त्रिलोक जमवाल ने कुटलैहड़ मंडल के मुख्यालय बंगाणा में आयोजित तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा 12 मई से 25 मई तक देशभर में आयोजित की जा रही यह यात्रा भारत के वीर सैनिकों को समर्पित है, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के अंतर्गत देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा में अद्वितीय शौर्य दिखाया।

    त्रिलोक ने अपने संबोधन में कहा कि यह तिरंगा यात्रा उन शहीदों को नमन है जिन्होंने मां भारती के सम्मान में अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यवाही 6-7 मई की रात भारतीय सेनाओं द्वारा की गई, जिसमें पाकिस्तान व POK में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया।

    उन्होंने बताया कि यह जवाबी कार्रवाई 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए उस बर्बर हमले के बाद की गई, जिसमें पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने 26 निर्दोष भारतीय पर्यटकों पर धर्म पूछकर जानलेवा हमला किया। प्रधानमंत्री मोदी ने उस घटना के बाद स्पष्ट किया कि दोषियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा।

    भारतीय वायुसेना द्वारा की गई 23 मिनट की कार्रवाई में 15 मिसाइल हमलों के माध्यम से पाकिस्तान के 11 एयरबेस नष्ट किए गए और सैकड़ों आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तान द्वारा 8 मई की रात जवाबी कार्रवाई की नाकाम कोशिश के बाद, भारतीय सेना ने दुश्मन सेना पर भी प्रहार कर भारी नुकसान पहुँचाया।

    त्रिलोक ने कहा कि पाकिस्तान की घबराहट का आलम यह रहा कि वह अमेरिका से हस्तक्षेप की गुहार लगाने पहुंचा। किराना हिल्स में परमाणु बम लीक होने की सूचना से पाकिस्तान और अधिक भयभीत हो गया। अंततः पाकिस्तान के डीजीएमओ द्वारा भारत से सीजफायर की विनती की गई, जिसे तीसरी बार में भारतीय सेना ने मान्यता दी।

    प्रधानमंत्री मोदी ने सीजफायर के बाद स्पष्ट चेतावनी दी कि अब कोई भी आतंकी हरकत “एक्ट ऑफ वॉर” मानी जाएगी, और भारतीय सेना बिना किसी पूर्व सूचना के कार्यवाही करेगी। अब चर्चा केवल पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) की होगी, क्योंकि वह भारत का अभिन्न अंग है।

    त्रिलोक ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कहा है, “आप एक मारोगे, हम चुन-चुन कर सौ मारेंगे।” उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के स्थगन के बाद आदमपुर एयरबेस जाकर सेना का हौसला बढ़ाया, वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीनगर और भुज में वीर सैनिकों को देश की ओर से सैल्यूट किया। त्रिलोक ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रवाद को बल देना और देशवासियों को यह विश्वास दिलाना है कि मां भारती की रक्षा के लिए आम नागरिक भी तैयार हैं।

    इस अवसर पर त्रिलोक जंवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान से सभी व्यापारिक समझौतों को रद्द कर दिया है क्योंकि “टेरर और ट्रेड एक साथ नहीं हो सकते।” सिंधु जल संधि को भी स्थगित रखा जाएगा क्योंकि “पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते।

    उन्होंने दोहराया कि ऑपरेशन सिंदूर अभी समाप्त नहीं हुआ है, यह केवल स्थगित हुआ है। पाकिस्तान की किसी भी हरकत पर सेना जवाब देने के लिए तैयार है इस यात्रा में प्रदेश सचिव एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के  के सह प्रभारी सुमीत शर्मा, पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो,जिला अध्यक्ष शाम मिन्हास , राजेंद्र मलांगड़, जिप सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, बलराम बबलू, मनोहर लाल शर्मा,संतोष सैनी, सुषमा ठाकुर, निशा भुल्लर, राज कुमार वर्मा, शीशन सिंह , कैप्टन प्रीतम डडवाल,युवक मंडल सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।

  • Punjab News: कैंटर ने बाइक सवार 2 युवकों को मारी जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: कैंटर ने बाइक सवार 2 युवकों को मारी जबरदस्त टक्कर, एक की मौत, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के शाहपुर कंडी बैरियर 2 के पास एक कैंटर व बाइक में आमने सामने टक्कर होने का मामला सामने आया है जिसमें बाइक सवार जॉय की मौके पर मौत हो गई। शाहपुर कंडी पुलिस ने मौेके पर पहुंचकर कैंटर को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पाल भेज दिया है।

    इस संबंधी जानकारी देते हुए थाना शाहपुर कंडी पुलिस स्टेशन की एसएचओ सब इंस्पैक्टर अमनप्रीत कौर ने बताया कि जुगियाल की तरफ से डैम की तरफ एक बाइक पर सवार 2 युवक थडा उपरला की तरफ जा रहे थे, तो उस समय जैसे ही उक्त बाइक सवार शाहपुर कंडी बेरियर नंबर 2 के समीप तीखे मोड़ पर पहुंचा तो शाहपुर कंडी की तरफ से एक कैंटर जुगियाल की तरफ जा रहा था जिनकी मोड़ पर आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हादसे में बाइक सवार युवक जाय मसीह की मौके पर ही मौत हो गई।

    इस दौरान उसके साथी को मामूली चोटे आई। घटना के बाद कैंटर चालक भाग गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची शाहपुर कंडी पुलिस ने उक्त कैंटर को अपने कब्जे में लेकर मृतक जाय के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है और कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक जॉय का पिता बटाला में रहता है। उनको सूचना दे दी है तथा उनके आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।

  • Jalandhar News: दिन-दिहाड़े Tempo से व्यक्ति Cylinder लेकर फरार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: दिन-दिहाड़े Tempo से व्यक्ति Cylinder लेकर फरार, देखें वीडियो

    जालंधरः महानगर के बबरीक चौक के पास दिन-दिहाड़े सिलेंडर चोरी करने का मामला सामने आया है। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि वह किसी के घर पर सिलेंडर लगाने गए थे। रोड पर टेंपू खड़ा करके वह पास के ही एक घर पर सिलेंडर लगाने चले गए।

    जब वह वापस आए तो देखा की उनके टेंपू से सिलेंडर गायब था। पास में ही कुछ लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति टेंपू से सिलेंडर उठाकर ले गया। जिसके बाद उन्होंने दुकान पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो एक व्यक्ति टेंपू से सिलेंडर उठाता दिखाई दे रहा है। कर्मी ने प्रशासन से मांग की कि चोरी की वारदातों को रोका जाए और आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।