Blog

  • Punjab News: इस इलाके में गुटका साहिब की बेअदबी को लेकर लोगों में रोष, जांच में जुटी पुलिस

    Punjab News: इस इलाके में गुटका साहिब की बेअदबी को लेकर लोगों में रोष, जांच में जुटी पुलिस

    तरनतारन: जिले के झबाल खुर्द से बड़ी खबर सामने आई है, जहां गुटका साहिब की बेअदबी किए जाने को लेकर लोगों में रोष पाया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार कूड़े के ढेर से गुटका साहिब के अंग मिले हैं। मामले की जानकारी देते हुए गांव निवासी बलजिंदर सिंह और गुरमीत सिंह ने बताया कि सुबह के समय उन्होंने कूड़े और सड़क पर बिखरे हुए गुटका साहिब के अंग देखे, जिसके बाद उन्होंने पूरा मामला गांव की गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और थाना झबाल की पुलिस के ध्यान में लाया।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसपी अजय राज सिंह, इंस्पेक्टर परमजीत सिंह विरदी, गुरुद्वारा बीड़ बाबा बूढ़ा साहिब के मैनेजर सरबदियल सिंह को गांव वालों ने गुटका साहिब के अंग इकट्ठे कर सम्मानपूर्वक सौंपे। जिसके पुलिस ने शरारती तत्वों की तालाश शुरू कर दी है। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। पुलिस का कहना है जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। किसी को भी पंजाब का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

  • Army School Bus पर हुआ बम विस्फोट, 3 बच्चों सहित 5 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    Army School Bus पर हुआ बम विस्फोट, 3 बच्चों सहित 5 की मौत, कई घायल, देखें वीडियो

    बलूचिस्तानः पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में आर्मी स्कूल बस पर बम विस्फोट हो गया। इस घटना में 5 बच्चों की मौत हो गई, जबकि 38 अन्य घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अशांत बलूचिस्तान में स्कूल बस पर बड़ा आतंकवादी हमला हुआ है, जिसमें शुरूआती जानकारी के मुताबिक कम से कम 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई है और 38 से ज्यादा लोगों के घायल होने की रिपोर्ट है।

    एसोसिएटेड प्रेस ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि अशांत दक्षिण-पश्चिमी पाकिस्तान में एक आत्मघाती कार बम विस्फोट में एक स्कूल बस को निशाना बनाया गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 3 बच्चे हैं। इसके अलावा 38 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई बच्चे शामिल हैं। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्थानीय डिप्टी कमिश्नर यासिर इकबाल ने कहा है कि यह हमला बलूचिस्तान प्रांत के खुजदार जिले में उस समय हुआ जब बस बच्चों को स्कूल ले जा रही थी। अधिकारियों ने पुष्टि की है कि बुधवार को खुजदार में जीरो पॉइंट के पास एक स्कूल बस को निशाना बनाकर एक शक्तिशाली धमाका किया गया, जिसमें चार बच्चों की मौत हो गई और दर्जनों अन्य घायल हो गए हैं।

    खुजदार के डिप्टी कमिश्नर ने कहा है कि घायलों को इलाज के लिए सीएमएच खुजदार ले जाया गया है, जबकि घटनास्थल से सबूतों को जमार करने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी है। पाकिस्तान के आंतरिक मंत्री मोहसिन नकवी ने हमले की कड़ी निंदा की और निर्दोष लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा, “हमारी हार्दिक संवेदनाएं उन बच्चों के शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपनी जान गंवाई है।” उन्होंने हमलावरों को “ऐसे जानवर बताया, जो किसी दया के पात्र नहीं हैं।”

  • Punjab News: जंगला चोरी की शिकायत देने गए लोगों ने लगाए पुलिस पर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: जंगला चोरी की शिकायत देने गए लोगों ने लगाए पुलिस पर आरोप, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः नाले का जंगला चोरी होने की शिकायत देने गए मोहल्लावासियों ने पुलिस पर शिकायत न दर्ज करने के आरोप लगाए है। मामला गीता भवन रोड पर स्थित बाबा सिलेंडर वाली गली का है। लोगों ने कहा कि इलाके में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। पिछले दिनी मोहल्ले से एक नाले का जंगला चोरी हो गया था। जिससे हादसे का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिसके बाद पूरा मोहल्ला वासी शिकायत देने थाने गए थे। वहां मौजूद मुंशी से शिकायत लिखने को कहा तो उन्होंने कहा कि एक जंगला ही चोरी हुआ है। इसकी क्या शिकायत लिखें।

    मोहल्ला वासी वरुण मरवाहा, मित्तू, गुरप्रीत कौर और बिट्टू ने बताया कि यह मामला एक महीने से अधिक समय से चल रहा है। मुख्य नाले से जंगला चोरी होने से रोज दुर्घटनाएं हो रही थी। जब वे चोरी की शिकायत करने थाने गए, तो वहां मौजूद पुलिस कर्मचारी ने रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं का शिकार ज़्यादातर मोटरसाइकिल सवार ही बन रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने बच्चों का डर भी सता रहा है। क्योंकि उनके बच्चे स्कूल आते-जाते हैं और गली में खेलते हैं। ब्लैकआउट के दिनों में ऐसी दुर्घटनाएं और बढ़ गई थी। इस बारे में इलाके के कौंसलर से भी मिलकर बात की, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं कौंसलर अशोक भुट्टो ने कहा कि यह काम नशेड़ी लोगों का है जो अब नालों के जंगले तक चोरी करने लगे हैं। यह समस्या अब उनके ध्यान में आ गई है और जल्द ही नया जंगल लगा दिया जाएगा।

  • काशीदास पूजन दौरान हुआ हादसा, सैनिक समेत 4 की मौत, 3 गंभीर

    काशीदास पूजन दौरान हुआ हादसा, सैनिक समेत 4 की मौत, 3 गंभीर

    गाजीपुरः काशीदास पूजन के दौरान एक दर्दनाक हादसा होने से सिपाही, उसके भाई समेत 4 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। हादसा उस वक्त हुआ, जब पूजन के लिए मंडप बनाया जा रहा था। इस दौरान एक गीला बांस ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया और सभी को करंट लग गया जिससे पलक झपकते ही बांस पकड़े हुए 7 लोग करंट की चपेट में आ गए। अचानक हुए हादसे से वहां भगदड़ मच गई। कुछ युवकों ने डंडे से करंट की चपेट में आए सातों लोगों को छुटाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। आसपास के लोग करंट की चपेट में आए झुलसे लोगों को नजदीकी अस्पताल ले गए। वहां 4 को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

    मृतक
    मृतक

    जानकारी मुताबिक, गाजीपुर के नरवर गांव मेें पंथी सुरेंद्र यादव के घर पर काशीदास बाबा का पूजन कार्यक्रम था। इसकी तैयारियां घर के बाहर चल रही थीं। केले और बांस से पूजा का मंडप बनाया गया था। इसी के साथ एक बड़े बांस पर धार्मिक झंडा लगाया गया था। झंडा सुबह ही खड़ा कर दिया गया था। सुबह साढ़े 7 बजे पंडित सुरेंद्र यादव ने कहा कि झंडे में आम की पल्लव लगानी है। इसके लिए बांस को नीचे करना पड़ेगा। लोगों ने बांस को नीचे किया और उसमें आम की पल्लव लगाई गई।

    इसके बाद जब दोबारा बांस को खड़ा किया जा रहा था, तभी हरा बांस ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गया। बांस को लगभग 10 लोगों ने पकड़ा हुआ था। जैसे ही झटका लगा, गनीमत रही कि बांस बीच से जलकर टूट गया। दो-तीन लोग तुरंत अलग हो गए, लेकिन 7 लोग करंट की चपेट में आ गए। उस समय वहां लगभग 400 लोग मौजूद थे। अचानक हुए हादसे से वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। लोगों ने डंडे की मदद से करंट की चपेट में आए लोगों को बचाने की कोशिश की। किसी तरह सूखे डंडे से बांस को हाईटेंशन लाइन से हटाया गया। इसके बाद लाइनमैन को फोन कर बिजली सप्लाई बंद करवाई गई।

    SDM कासिमाबाद संजय यादव ने बताया कि हादसे के बाद लोग घायलों को मऊ के फातिमा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने छोटेलाल यादव (35), रविंद्र यादव उर्फ कल्लू (29), गोरख यादव (23) और अमन यादव (19) को मृत घोषित कर दिया। रविंद्र और गोरख यादव सगे भाई थे। वहीं अभिरिक (16), संतोष (32) और जितेंद्र यादव (30) झुलस गए। सभी नरवर गांव के रहने वाले हैं। घायलों को मऊ के फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: DC दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: DC दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रशासन को एक मेल आई, जिसमें बम से उड़ाने की धमकी दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया और प्रशासन द्वारा बम निरोधक दस्ता टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम द्वारा डीसी कॉप्लेक्स में प्रत्येक कमरे की जांच की जा रही है।

  • Flyover से युवक-युवती ने लगाई छलांग, एक की मौत

    Flyover से युवक-युवती ने लगाई छलांग, एक की मौत

    सहारनपुरः देवबंद में कार सवार लोगों से बचने के लिए प्रेमी युगल ने देवबंद में फ्लाईओवर से छलांग लगा दी।‌ इस घटना को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। गंभीर हालत के चलते दोनों को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया, उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। जबकि युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल में युवक ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका काे लेकर रुड़की, हरिद्वार समेत कई जगहों पर छिपता फिर रहा था। पुलिस उनका पीछा कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए दोनों फ्लाईओवर से कूदे थे।

    युवक ने कहा कि वह ईको कार सवार किशोरी के साथ सहारनपुर की तरफ से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जब वह फ्लाईओवर पर पिलर नंबर-71 के ऊपर पहुंचे, तभी उनकी कार का अगला टायर फट गया। युवक ने कहा कि युवती के पिता ने देवबंद कोतवाली में युवक के खिलाफ अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। देवबंद के फ्लाईओवर पर स्थित पिलर नंबर 71 से प्रेमी युगल ने छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि दो कारों में सवार कुछ लोग प्रेमी युगल की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। जैसे ही गाड़ी फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची तो कर में सवार लोगों ने प्रेमी युगल की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।

    जिसके चलते एक गोली गाड़ी के टायर में लग गई। इसके बाद स्वयं को कर स्वरों से घिरता देख प्रेमी युगल ने पिलर के ऊपर से ही नीचे छलांग लगा दी।‌ जिसके चलते दोनों बेहोश हो गए, मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देवबंद सीओ रविकांत पाराशर और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को यहां के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया। दोनों की गंभीर हालत के चलते चिकित्साकों‌ हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। जबकि युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

    वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रेमी युगल की गाड़ी पर फायरिंग करने वाले आरोपी भी मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सोनकर ने बताया कि हादसे में घायल युवती की मौत हो गई है। पुलिस टीम को पंचनामा भरने के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। दूसरी ओ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज था। फ्लाईओवर पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दोनों नीचे कूद गए थे, जिसमें किशोरी की मौत हो गई। फिलहाल हर बिंदु पर जांच चल रही है। किशोरी के परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

     
  • Cold Drink की आड़ में कर रहे थे ये अवैध धंधा, पुलिस ने पकड़े

    Cold Drink की आड़ में कर रहे थे ये अवैध धंधा, पुलिस ने पकड़े

    मुरैनाः गुंडा तत्व अपने अवैध कार्यों को अंजाम देने के लिए रोज नए-नए तरीके अपनाते रहते हैं। ताजा मामले में अवैध शराब बेचने वाले तस्करों ने अवैध शराब बेचने के लिए कोल्ड ड्रिंक का सहारा लिया जिनको सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक मैक्स वाहन से 40 पेटी अवैध शराब भी बरामद की, जिसे माजा कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के नीचे छिपाकर ले जाया जा रहा था।

    जानकारी के अनुसार, नेशनल हाईवे क्रमांक 44 पर सैयद नहर के पास रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मैक्स वाहन (MP07 ZX 9098) को रोका। प्रथम दृष्टया वाहन में कोल्ड ड्रिंक की बोतलें दिखाई दीं, लेकिन संदेह होने पर जब पुलिस ने गहराई से तलाशी ली, तो 20 पेटी कोल्ड ड्रिंक के नीचे 35 पेटी सफेद देसी शराब और 5 पेटी लाल देसी शराब छिपी मिली।

    सिविल लाइन थाना प्रभारी दर्शन लाल शुक्ला ने बताया कि वाहन चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त की गई शराब और वाहन की कीमत लगभग 7.27 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, गर्मी के मौसम में कोल्ड ड्रिंक की बढ़ी मांग का फायदा उठाते हुए शराब माफिया ने यह नया तरीका अपनाया है। पुलिस ने इस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Flyover के Divider से टकराकर पलटा बूरा कट्टी से भरा ट्रक, देखें वीडियो

    Punjab News: Flyover के Divider से टकराकर पलटा बूरा कट्टी से भरा ट्रक, देखें वीडियो

    लुधियानाः आत्म पार्क के पास फ्लाईओवर के डिवाइडर से टकराकर बूरा कट्टी से भरा एक ट्रक पलट गया। हादसे में किस भी तरह का कोई जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। हादसा रात लगभग 2 बजे के करीब हुआ। ट्रक चालक ने बताया कि जब वह आत्म पार्क के पास फ्लाईओवर के निकट पहुंचा तो एक कार को बचाते बूरा कट्टी से भरा ट्रक डिवाइडर से टकरा गया, जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया।

    चालक ने कहा कि वह ट्रक गंगानगर से लेकर आ रहा था और लुधियाना के आत्म पार्क के पास हादसा हो गया। जिसके बाद पुलिस को हादसे संबंधी सूचित किया गया। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि हादसा लगभग 2:30 बजे के आसपास हुआ। मामले की जांच भी की जा रही है। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ है। कार्रवाई जारी है उसी के आधार पर कर्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पूर्व सैनिक के घर पर बदमाशों ने चलाए ईंट-पत्थर, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें CCTV

    Punjab News: पूर्व सैनिक के घर पर बदमाशों ने चलाए ईंट-पत्थर, पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, देखें CCTV

    फिरोजपुरः जिले के कस्बा गुरुहरसहाय में पूर्व सैनिक के घर पर जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों द्वारा ईंट-पत्थर बरसाने का मामला सामने आया है। इस दौरान सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पीड़ितों के मुताबिक उनके पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कई बार कॉल करने के बावजूद भी पुलिस उनकी मदद के लिए नहीं आई। आरोपियों ने पूर्व सैनिक के परिवार को घर में ही कैद कर दिया और बाहर निकलने पर मारपीट करने की धमकी दी। पीड़ित पूर्व सैनिक ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय पुलिस बहाने बनाकर उनकी मदद के लिए आगे नहीं आ रही है। जानकारी मुताबिक, फिरोजपुर के गुरुहरसहाय कस्बे के मोहनके उतार गांव में कुछ लोग पूर्व सैनिक गुरमेल सिंह की जमीन पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं, लेकिन जब पूर्व सैनिक उनका विरोध करता है तो वे उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते हैं। बीते दिन जब गुरमेल सिंह अपने परिवार के साथ घर पर था, तो आरोपी जबरन गुरमेल सिंह के खेत को जोतकर उसकी जमीन को अपने खेत में मिलाने लगे। जब उन्हें इस बात का पता लगा तो उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन पुलिस शिकायत से आरोपी भड़क गए उन्होंने गुरमेल सिंह के घर पर हमला कर दिया तथा खूब ईंट-पत्थर बरसाए। ईंटों से किए गए हमले में पूर्व सैनिक गुरमेल सिंह की पत्नी घायल हो गई। जब उसने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसे घर से बाहर नहीं जाने दिया। उन्होंने बताया कि हमले की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें दिख रहा है कि किस तरह आरोपी पूर्व सैनिक के घर की घेराबंदी कर रहे हैं। गुरमेल सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर की। गुरमेल सिंह के मुताबिक, उन्होंने कई बार 112 नंबर पर कॉल किया, लेकिन इसके बावजूद कोई पुलिस अधिकारी या कर्मचारी उनकी मदद के लिए नहीं पहुंचा। उन्होंने पहले गुरुसाहिब पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। जब जांच अधिकारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने मदद करने से इनकार कर दिया तथा बात को भटकाने वाला रवैया अपनाया। पूर्व सैनिक गुरमेल सिंह ने पुलिस के उच्च अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने अपने और अपने परिवार की जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
  • Punjab में नष्ट हुई चीनी मिसाइल PL-15E का जापान, फ्रांस समेत इन देशों ने मांगा मलबा

    Punjab में नष्ट हुई चीनी मिसाइल PL-15E का जापान, फ्रांस समेत इन देशों ने मांगा मलबा

    चंडीगढ़ः भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाकर पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया। भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान और पाक अधिकृत कश्मीर में तबाही मचाई। 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए। 100 से ज्यादा आतंकी मारे। भारत के हमले के बाद बौखलाए पाकिस्तान ने इंडिया पर अटैक किया। कई मिसाइलें और ड्रोन दागे लेकिन भारतीय सेना के एयर डिफेंस सिस्टम ने सभी हमलों को नाकाम किया। भारतीय सेना ने होशियारपुर में गिराई गई चीनी मिसाइल को हवा में तबाह कर दिया था। अब अमेरिका-जापान समेत 7 देशों ने भारत से चीनी मिसाइल का मलबा मांगा है।

    दरअसल, यह मिसाइल चीन में बनी थी। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फाइव आइज़ देशों (अमेरिका, यूके, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, न्यूजीलैंड) के अलावा, फ्रांस और जापान इस मिसाइल के मलबे की जांच करना चाहते हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि चीन ने इसे बनाने के लिए किस तकनीक का उपयोग किया है। 9 मई को, होशियारपुर जिले के एक खेत से PL-15E मिसाइल के टुकड़े बरामद किए गए थे। इसके बाद 12 मई को वायु सेना ने पहली बार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका मलबा दिखाया।

    भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी के अनुसार, पाकिस्तान ने JF-17 लड़ाकू विमान से चीनी बनी PL-15E मिसाइल दागी थी, लेकिन इसे हवा में ही नष्ट कर दिया गया और यह अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी। रिपोर्टों के अनुसार, यह पहली बार है जब PL-15E मिसाइल का इस्तेमाल किसी टकराव में किया गया है। PL-15E मिसाइल की उन्नत तकनीक और लंबी रेंज के कारण, ग्लोबल टाइम्स जैसे चीनी सरकारी मीडिया और चीनी रक्षा विश्लेषक इसे पश्चिमी देशों और भारत के लड़ाकू विमानों के लिए एक चुनौती बता रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि भारत को मिले टुकड़े सही हैं, तो उनसे बहुत महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं।

    जैसे: मिसाइल का राडार कैसे काम करता है (राडार सिग्नेचर के माध्यम से), उसकी मोटर कैसे बनी है (मोटर संरचना के माध्यम से), मिसाइल को निर्देशित करने वाली तकनीक (मार्गदर्शन प्रणाली के माध्यम से), और AESA राडार (अर्थात एक्टिव इलेक्ट्रॉनिकली स्कैनड एरे) के बारे में भी कई महत्वपूर्ण बातें जानी जा सकती हैं।