Blog

  • आज का राशिफल, 21 मई 2025

    आज का राशिफल, 21 मई 2025

    आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। नवमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 53 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 58 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 17 मिनट पर बुध कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

    मेष राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे, पारिवारिक सौहार्द बढ़ेगा। आज शांत मन से किसी काम को करेंगें तो जल्द ही पूरा हो जाएगा। पारिवारिक निर्णय लेने से पहले घर के बड़े बुजुर्ग की राय जरूर लें। आज किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा।

    वृष राशि:आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी जरूरी काम को प्री-प्लानिंग करके करेंगें तो काम आसानी से पूरा हो जाएगा। नवविवाहित आज जीवनसाथी के साथ किसी मूवी को देखने का प्लान बनायेंगे रिश्तों में मजबूती आएगी। मंनोरंजन पर आज अधिक पैसे खर्च होने वाले हैं। बॉस आपके द्वारा किये गये काम की लिस्ट को चेक कर सकते हैं अपनी फाइल को तैयार रखें। आज आप मंदिर की साफ – सफाई में अपना योगदान देंगे। छात्रों को सफलता मिलने के योग बने हुए है।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। कम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी करने वालों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरुरत है। काम अधिक होने से आज आपको भाग – दौड़ करनी पड़ेगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज किसी नये प्रोजक्ट से आपको अधिक लाभ हो सकता है। आज आपके बिजनेस में एक नया मोड़ आएगा जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

    कर्क राशि:आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। कम्पटेटिव एग्जाम की तैयारी करने वालों को सफलता पाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरुरत है। काम अधिक होने से आज आपको भाग – दौड़ करनी पड़ेगी। बिल्डर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आज किसी नये प्रोजक्ट से आपको अधिक लाभ हो सकता है। आज आपके बिजनेस में एक नया मोड़ आएगा जिसका फायदा आपको भविष्य में मिलेगा।

    सिंह राशि:आज आपका दिन लकी रहेगा। ऑफिस में नया काम सामने आ सकता है। उस नए काम को बहुत अच्छी तरह करने का प्रयास करेंगे। आज आपको धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। किसी खास मित्र से आज आपकी मुलाकात होगी, जिनसे मिलकर आप खुश होंगे। आर्किटेक्ट और इन्जीनियरिंग वालों के लिए आज सफलता भरा दिन है। आज माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए भाई से सलाह लेंगे।

    कन्या राशि:आज का दिन आपका खुशियों से भरा रहेगा। अपने परिवार के साथ शाम का समय बिताये उनको अच्छा लगेगा। सोचे हुए काम आज खुद के दम पर पूरे होंगे। कई मामलों पर आपके पास कुछ नए और अच्छे विचार होंगे । इस राशि की महिलाएं आज घर के कामों में बिजी रहेंगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल है। संगीत से रिलेटेड संस्था में एडमीशन लेने के लिए आज का दिन शुभ है। अगर आपको लगता है कि आप किसी समस्या में हैं, तो अपने लिए वक्त निकालें और अपने व्यक्तित्व का आकलन करें।

    तुला राशि :आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बढ़िया है। कॉलेज में आज आपकी गुड एक्टीविटी की वजह से टीचर्स आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। किसी बुजुर्ग की राय आपके रिश्ते में चल रही अनबन को दूर कर देगी। आज जोखिम भरा काम भी शुरू कर सकते हैं इसमें सफल होने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको पैसों के मामले में समझदारी से फैसले करने होंगे। लवमेट कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

    वृश्चिक राशि:आज आपका दिन फायदा दिलाने वाला रहेगा। समय आपके फेवर में होने के कारण मन खुश रहेगा। नौकरी या बिजनेस में फायदे के एक से अधिक मौके मिलेंगे। कामकाज की गति तेज होगी। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, साथ ही परीक्षा में सफलता आपके कदम चूमेगी। आज किसी दूसरे स्टेट में बिजनेस करने के लिए आपकी यात्रा के योग बन रहे है। बच्चों को आज मनपसन्द खिलौना मिलने से प्रसन्नता होगी।

    धनु राशि:आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आज आप मीटिंग अटेंड करेंगे। छोटे भाई बहनों की ओर से आपको सरप्राइज मिल सकता है… आपके रिश्ते में मधुरता आयेगी। किसी भी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से सोच विचार कर लें, साथ ही किसी एक्सपर्ट की रॉय जरुर ले लें। दूसरों की मदद करने से पीछे न हटें, आप खुद को बेहतर फील करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज किसी धार्मिक स्थाल पर घूमने जायेंगे।

    मकर राशि:आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र में जो भी रुकावटें आएंगी, उनसे आप कुछ सीख सकते हैं, ऐसे ही आपको आगे बढऩे के नए मौके मिलेंगे। बिजनेस में अच्छे से काम को करने पर आपको फायदा होगा। स्पोर्ट्स क्षेत्र से जुड़ी महिलाएं आज प्रैक्टिस में शानदार प्रदर्शन करेंगी। कारोबार में कुछ नया करने के लिए चल रहे प्रयास सफल होंगे। दूसरों की मदद करने से आपको फायदा होगा। ज़मीन जायजाद के मामले में लाभ मिलेगा।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन बढ़िया गुजरेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए शार्टकट तरीके अपनाने से बचें। इस राशि के बिजनेसमैन के बिजनेस में बढ़ोतरी होगी। माताएं बच्चो को मोरल स्टोरी सुनाएंगी। क्रिएटिव कामों में मन लगायेंगे और कुछ क्रिएटिव वर्क करने का प्रयास करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अचानक धन लाभ होंगे से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आप अपने जरुरत का सामान खरीदेंगे। आज आपका स्वास्थ बेहतरीन रहने वाला है।

    मीन राशि:आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। ऑफिस में आज का दिन ठीक रहेगा,.. साथ ही कलीग आपके काम में हेल्प करेंगे। आज किसी के बहकावे में न आये और अपने काम के प्रति सतर्क रहें। आपके परिवार में नन्हा मेहमान आने के योग बन रहे है। आज आपके परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरेंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज सफलता मिलेगी।

  • Jalandhar News: सरेआम नौजवान को गोलियां मारकर हमलावर फरार, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सरेआम नौजवान को गोलियां मारकर हमलावर फरार, हालत गंभीर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला थाना भार्गव कैंप के अधीन आते न्यू दशमेश नगर से सामने आया है। जहां सरेआम हमलावरों द्वारा नौजवान को गोलियां मारी गई। इस घटना में नौजवान को 3 गोलियां लगी हैं। वहीं घटना सबसे एक गोली का खोल भी बरामद हुआ है। घायल नौजवान की पहचान पवन कुमार उर्फ सोनू उर्फ चंटा के रूप में हुई है। जिसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर मौजूद चश्मदीद राजिंदर कुमार ने बताया कि वह ड्यूटी से घर आया था। व्यक्ति ने बताया उसे चंटे का सुबह फोन आया था कि उसका किसी के साथ झगड़ा हुआ है। इस घटना को लेकर वह देर रात उससे बात कर रहा था कि हमलावरों द्वारा चंटे पर गोलियां चला दी गई। एक गोली नौजवान के आर पार हो गई। मौके पर चश्मदीद ने एक खोल बरामद किया है।
    व्यक्ति ने घटना की सूचना घायल नौजवान के परिवार वालों को दे दी है। मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों द्वारा बताया गया कि बच्चे की हालत गंभीर है। डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है। दूसरी ओर, घायल पवन ने बताया कि बीते दिन व्यक्ति द्वारा बेटे को बिना बात के इलाके के व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया गया। गुस्से में आए बेटे ने नौजवानों को बुला लिया और उससे बात करने चला गया। देर रात दोनों पक्ष में मामला शांत हो गया था। घायल पवन ने आरोप लगाए कि आज उस परमजीत, रिंकू, परमजीत की पत्नी, आशु, विशाल, मदी और उसकी मम्मी, चार्ली और मोली ने मिलकर उस पर हमला किया है। इस दौरान हमलावरों द्वारा उस पर गोलियां चलाई गई।
  • Punjab News : शराबी दोस्तों ने मामूली बात पर साथी का किया Murder, देखें वीडियो

    Punjab News : शराबी दोस्तों ने मामूली बात पर साथी का किया Murder, देखें वीडियो

    पटियाला: शहर के विकास नगर इलाके में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। जहां नशे की हालत मे दोस्तों ने अपने ही साथी की हत्या कर दी। मृतक की पहचान अजय कुमार (उम्र 26 वर्ष) के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार अजय ने अपने दोस्तों के साथ रात में शराब पी और कुछ रुपयों के लेन- देन मे विवाद हो गया। अजय के दोस्त उसे घर से बुलाकर ले गये और उसे मौत के घाट उतार दिया। इस घटना का जैसे ही घरवालों और पड़ोसियों को पता चला, तो वह तुरंत घटना सथल पर पहुंचे। परिजनों के मुताबिक आरोपियों ने अजय को टेम्पू से घसीटा कर दर्दनाक मौत दी है।

    पुलिस ने अजय के जीजा की शिकायत पर ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में मातम और डर का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • Jalandhar News: एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी को मौत के घाट उतारा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: एक प्रेमी ने दूसरे प्रेमी को मौत के घाट उतारा, देखें वीडियो

    आरोपी ने किया चौकाने वाला खुलासा ….

    जालंधर (ens) : देहात पुलिस ने कुछ ही घंटों में हत्या के मामले को सुलझा लिया है। नकोदर के गांव बाबलके के पास एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला था। जब उसे 108 एंबुलेंस अस्पताल ले जा रही थी, तो रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान बिंदर पुत्र अजीत निवासी गाँव सिद्धम हरी सिंह के रूप में हुई है।

    इस संबंध मे डीएसपी सुखपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी रवि कुमार पुत्र मुलख़ राज वासी बाबलके को बिंदर की हत्या के मुकदमे में काबू किया गया है। पूछताछ के दौरान रवि ने बताया बिंदर और उसके एक ही लड़की के साथ प्रेम संबंध थे। जब आरोपी ने बिंदर को लड़की के साथ देखा, तो उसने डंडो से पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसके बाद बिंदर की मौत हो गई।

  • Punjab News: गैंगवार की साजिश को पुलिस ने किया नाकाम, 2 पिस्टलों सहित 4 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    Punjab News: गैंगवार की साजिश को पुलिस ने किया नाकाम, 2 पिस्टलों सहित 4 गिरफ्तार, देखे वीडियो

    फगवाड़ा: स्थानीय पुलिस ने इलाके मे होने वाली गैंगवार की साजिश को नाकाम करते हुए लड़ाई-झगड़ा करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार उर्फ लाला, प्यांशू पुत्र आस नारायण निवासी नंगल कॉलोनी फगवाड़ा, अर्शप्रीत सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी नंगल कॉलोनी, जशनप्रीत पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी बसंत नगर के रूप मे हुई है।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए एस.पी. फगवाड़ा रूपिंदर कौर ने बताया डीएसपी. भारत भूषण की निगरानी मे सूचना के आधार पर मानावाली रोड से नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया है। तीन आरोपियों की तलाशी के दौरान एक पिस्टल, 6 जिंदा राउंड, 2 लोहे के खंड़े बरामद हुई है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने गिरोह के चौथे साथी जशंपीत खेड़ा रोड से एक पिस्टल और 2 जिंदा राउंड सहित काबू किया।

    पुलिस को जांच मे पता चला कि आरोपी गैंगवार को अंजाम देने की फ़िराक मे घूम रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, दोस्त करते थे नशा, देखें वीडियो

    Punjab News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, दोस्त करते थे नशा, देखें वीडियो

    मोगा: जिले के बाघा पुराना इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। 20 साल के नौजवान अनमोल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों मे मृत्यु हो गई। मृतक के पिता देवेंद्र सिंह ने पुत्र को बचाने की हर संभव कोशिश की लेकिन अनमोल की हालत गंभीर हो गई और डॉक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया।

    इस मामले मे जानकारी देते हुए डीएसपी दलवीर सिंह ने कहा कि मृतक ने कोई जहरीली चीज खाई थी। जिस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में तीन नौजवानों पर मामला दर्ज किया है। अनमोल को जहरीला पदार्थ खिलाने के मामले में दो गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। जबकि तीसरे की गिरफ्तारी के लिए छापे मारी की जा रही है।

    परिवार के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है। मृतक के पिता ने कहा कि नौजवान पीढ़ी में नशा करने की बीमारी फैल रही है। परिवार की अपील है कि नशा बेचन वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और सख्त से सख्त सजा दी जाए ताकि किसी और को अनमोल जिंदगी ना खोनी पड़े।

  • केसी पब्लिक स्कूल पंडोगा में डांस प्रतियोगिता का 31वां ऑडिशन संपन्न

    केसी पब्लिक स्कूल पंडोगा में डांस प्रतियोगिता का 31वां ऑडिशन संपन्न

    नन्हें-मुन्नों की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने बटोरी वाहवाही ऊना/सुशील पंडित: विद्यार्थी समाज सेवा सभा संस्था द्वारा आयोजित डांस के सुपरस्टार सीजन-5 का 31वां ऑडीशन केसी पब्लिक स्कूल, पंडोगा में आयोजित किया गया। इस अवसर पर 105 से अधिक बच्चों ने मंच पर अपनी शानदार प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की ऊर्जा और प्रतिभा से सजी इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल भी प्रभावित हुआ। ऑडीशन में आए 105 प्रतिभागियों में से 10 प्रतिभाशाली बच्चों को क्वार्टर फाइनल के लिए चयनित किया गया। शेष बच्चों को मैडल और प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया तथा उन्हें आगामी अवसरों में और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में एसीसी ग्रीन बिल्डिंग सेंटर के ओनर रमेश पाठक, केडी पाठक, कमला पाठक और परवीन पाठक उपस्थित रहे। स्कूल की प्रधानाचार्या निर्मला देवी, म्यूजिक डांस टीचर पूनम, अध्यापिकाएं सपना और अनुराज, तथा निर्णायक मंडल के सदस्य अरुणा, वीना धीमान, संजना चौधरी, ज्योति स्याल, शिवानी ठाकुर, पंकज कतना, दीप्ती स्याल और रोहित स्याल ने भी इस कार्यक्रम को विशेष बनाया। प्रधानाचार्या निर्मला देवी ने कहा कि विद्यार्थी समाज सेवा सभा द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम वास्तव में सराहनीय है। इससे उन बच्चों को मंच मिलता है जो प्रतिभाशाली होते हुए भी संसाधनों के अभाव में अपनी कला को प्रदर्शित नहीं कर पाते। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में चयनित बच्चों को बधाई दी और आगामी राउंड में और भी बेहतरीन प्रदर्शन की शुभकामनाएं दीं। क्वार्टर फाइनल के लिए चयनित प्रतिभागी: 1. निमृत (1046)2. निहारिका (1047)3. रिद्धिमा (1066)4. Arshiya (G) (1075) 5. सोनिया (1080)6. आश्वी (G) (1076)7. संप्रीती (1077)8. रिया ठाकुर (1079)9. आरुषि (1078) 10. कृति (1081) अब तक ‘डांस के सुपरस्टार’ प्रतियोगिता के कुल 30 ऑडीशन आयोजित हो चुके हैं, जिनमें से लगभग 350 बच्चे क्वार्टर फाइनल के लिए चयनित हो चुके हैं। अगला ऑडीशन 21 मई को सुबह 10 बजे ज्ञान दीप मॉडल स्कूल, जाडला क्योडी में आयोजित किया जाएगा।
  • Jalandhar News: हैंड ग्रेनेड मामला, आरोपी को पूछताछ के लिए कालिया के घर लाई NIA, देखें वीडियो

    Jalandhar News: हैंड ग्रेनेड मामला, आरोपी को पूछताछ के लिए कालिया के घर लाई NIA, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: सैंट्रल टाऊन एरिया में 7 और 8 की दरमियानी रात को पूर्व भाजपा मंत्री सीनियर नेता मनोरंजन कालिया के घर हैंड ग्रेनेड हमला करने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफतार किया था और आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले सैदुल अमीन के रुप में बताई गई थी।वही इस मामले में एनआईए द्वारा इस केस की गहनता से जांच की जा रही है।इसी जांच को लेकर NIA सोमवार को आरोपी सैदुल अमीन को साथ लेकर जालंधर पहुंची थी और मनोरंजन कालिया के घर के बाहर आरोपी को लेकर ग्रेनेड फेंकने की मौके ए वारदात की जांच की गई।NIA 2 से 3 मिनट मनोरंजन कालिया के घर के बाहर आरोपी को लेकर रुकी थी और जांच करने के बाद आरोपी को साथ लेकर वहां से वापस चली गई।

    NIA द्वारा चल रही जांच को लेकर कलिया के नजदीकी भाजपा नेता राजीव वालिया ने बताया कि सोमवार को इलाके NIA आरोपी को लेकर मनोरंजन कालिया के घर के बाहर पहुंची थी। उन्होंने बताया की
    एनआईए एजेंसी द्वारा आरोपी से हैंड ग्रेनेड फेंकने को लेकर घर के बाहर पूछताछ की गई और जांच होने के बाद एनआईए यहां से चली गई। उन्होंने बताया कि थाना तीन के पुलिस मुलायम एनआईए टीम के साथ आए थे। राजीव वालिया ने कहा कि इस बाबा तो उन्होंने मनोरंजन का लिया को जानकारी दे दी थी लेकिन एनआईए की मनोरंजन कार्यों से क्या बात हुई यह सिर्फ मनोरंजन कालिया बता सकते हैं।

    मनोरंजन कालिया ने कहा कि वह घर पर नहीं थे लेकिन उन्हें पता चला है की एनआईए टीम यहां आई थी और एक आरोपी साथ में था जिसे हथकड़ी लगी हुई थी। उन्होंने बताया कि राजीव बालियां तब यहां मौजूद थे जब एनआईए यहां आई थी और वह ज्यादा बेहतर बता सकते हैं।मनोरंजन कालिया ने कहा कि जांच अभी चल रही है और यह एक बहुत बड़ा नेटवर्क है जो जानकारी मिली है।उन्होंने कहा कि एनआईए द्वारा सपोर्ट वेरिफिकेशन करनी हो और हैंड ग्रेनेड कहां से मिला और इससे लेकर सारी निशानदेही कर रहे हो जिसे लेकर वह यहां आए हो।

  • आईएसबीटी में पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की दुखद मौत

    आईएसबीटी में पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की दुखद मौत

    घटना सीसीटीवी में कैद

    ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल के जिला ऊना के आईएसबीटी (बस स्टैंड) में पंजाब रोडवेज बस संख्या (पीवी 65 एटी 2918) की चपेट में आने से एक महिला की दुखद मौत हो गई ,घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस द्वारा डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है।

    पुलिस द्वारा बस ड्राइवर सतनाम सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव डेरी के डाकघर भीलोवाल तहसील व जिला अमृतसर जोकि पंजाब रोडवेज बस का चालक है और बस नंगल से अमृतसर लेकर जा रहा था, ऊना बस स्टैंड के  अंदर बस लेकर जाते समय महिला बस की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई,को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस मौके पर पहुंच कर आगामी कार्यवाही कर रही है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतक महिला की पहचान राज कुमारी (65)पत्नी चमन लाल गांव नंगल कलां हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है।

  • बड़े पर्दे पर नजर आएगी निमरत कौर अहलूवालिया

    बड़े पर्दे पर नजर आएगी निमरत कौर अहलूवालिया

    जल्द ही हिंदी फिल्म में भी दिखेगी निमरत कौर

    एनकाउंटर न्यूज़ से निमरत ने की खास बातचीत

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के अयान सिनमा  में अपनी पहली फिल्म शोंकी सरदार की प्रमोशन करने के लिए निमरत कौर अहलूवालिया पहुंची। फिल्म में निमरत कौर रौनक का किरदार निभा रही है। पत्रकारों से बातचीत में निमरत कौर ने बताया कि यह उनकी पहली पंजाबी  फ़िल्म है। इस फ़िल्म में उन्होंने बब्बू मान, गुरु रंधावा व गुगु गिल के साथ काम किया है।

    निमरत कौर का जन्म दिल्ली में हुआ । उनकी माता स्कूल की प्रिंसिपल व पिता सेना में ब्रिगेडियर थे।  अपनी लॉ की पढ़ाई मोहली से पूरी की लेकिन उन्हें टीवी पर आने का शोंक था इसलिए वह थेटर करती रही। उन्होंने 2018 में फेमिना मिस इंडिया में मणिपुर का प्रतिनिधित्व किया और टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया। इसके बाद इन्होंने कई पंजाबी व हिंदी गाने भी किए। उन्होंने 2019 में छोटे पर्दे पर छोटी सरदारनी टीवी सीरियल में शुरआत की। इसके बाद व बिग बॉस 2022 का हिस्सा भी बनी और टॉप 6 में स्थान हासिल किया। 2024 में खतरों के खिलाड़ी टीवी सिरीयल में भी नजर आयी। उन्होंने बताया कि पंजाबी फिल्म के साथ उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्म में भी काम  किया है। अभी उसका रिलीज होने बाकी है।