आईएसबीटी में पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से महिला की दुखद मौत

Written by

in

घटना सीसीटीवी में कैद

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल के जिला ऊना के आईएसबीटी (बस स्टैंड) में पंजाब रोडवेज बस संख्या (पीवी 65 एटी 2918) की चपेट में आने से एक महिला की दुखद मौत हो गई ,घटना वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। पुलिस द्वारा डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा गया है।

पुलिस द्वारा बस ड्राइवर सतनाम सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव डेरी के डाकघर भीलोवाल तहसील व जिला अमृतसर जोकि पंजाब रोडवेज बस का चालक है और बस नंगल से अमृतसर लेकर जा रहा था, ऊना बस स्टैंड के  अंदर बस लेकर जाते समय महिला बस की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई,को गिरफ्तार कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पुलिस मौके पर पहुंच कर आगामी कार्यवाही कर रही है और बस चालक से पूछताछ की जा रही है। वहीं मृतक महिला की पहचान राज कुमारी (65)पत्नी चमन लाल गांव नंगल कलां हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *