बड़े पर्दे पर नजर आएगी निमरत कौर अहलूवालिया

Written by

in

जल्द ही हिंदी फिल्म में भी दिखेगी निमरत कौर

एनकाउंटर न्यूज़ से निमरत ने की खास बातचीत

बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के अयान सिनमा  में अपनी पहली फिल्म शोंकी सरदार की प्रमोशन करने के लिए निमरत कौर अहलूवालिया पहुंची। फिल्म में निमरत कौर रौनक का किरदार निभा रही है। पत्रकारों से बातचीत में निमरत कौर ने बताया कि यह उनकी पहली पंजाबी  फ़िल्म है। इस फ़िल्म में उन्होंने बब्बू मान, गुरु रंधावा व गुगु गिल के साथ काम किया है।

निमरत कौर का जन्म दिल्ली में हुआ । उनकी माता स्कूल की प्रिंसिपल व पिता सेना में ब्रिगेडियर थे।  अपनी लॉ की पढ़ाई मोहली से पूरी की लेकिन उन्हें टीवी पर आने का शोंक था इसलिए वह थेटर करती रही। उन्होंने 2018 में फेमिना मिस इंडिया में मणिपुर का प्रतिनिधित्व किया और टॉप 10 में स्थान प्राप्त किया। इसके बाद इन्होंने कई पंजाबी व हिंदी गाने भी किए। उन्होंने 2019 में छोटे पर्दे पर छोटी सरदारनी टीवी सीरियल में शुरआत की। इसके बाद व बिग बॉस 2022 का हिस्सा भी बनी और टॉप 6 में स्थान हासिल किया। 2024 में खतरों के खिलाड़ी टीवी सिरीयल में भी नजर आयी। उन्होंने बताया कि पंजाबी फिल्म के साथ उन्होंने एक बॉलीवुड फिल्म में भी काम  किया है। अभी उसका रिलीज होने बाकी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *