Blog

  • Himachal News: ऊना में ड्राइविंग टेस्ट स्थगित

    Himachal News: ऊना में ड्राइविंग टेस्ट स्थगित

    ऊना/सुशील पंडित: पंजीकरण और लाइसेंसिंग प्राधिकारी ऊना ने जानकारी दी है कि 21 मई को निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट को प्रशासनिक कारणों से स्थगित किया गया है। उन्होंने कहा कि शीघ्र इसके लिए अगली तिथि निर्धारित कर सूचित कर दिया जाएगा।

  • Punjab News: नगर निगम कर्मियों के प्रदर्शन में व्यक्ति ने पेट्रोल छीड़क कर की आग लगाने की कोशिश, देखें वीडियो

    Punjab News: नगर निगम कर्मियों के प्रदर्शन में व्यक्ति ने पेट्रोल छीड़क कर की आग लगाने की कोशिश, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में नगर निगम के कर्मियों द्वारा मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिसमें कई जत्थेबंदियों ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया। वहीं जत्थेबंदियों द्वारा किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान एक व्यक्ति ने परेशान होकर खुद पर पेट्रोल डाल लिया और खुद को आग लगाने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि अन्य कर्मियों से समय रहते उसे आग लगाने से रोक लिया और हादसा होने से टल गया। इस दौरान भारी हंगामा देखने को मिला।

    मामले की जानकारी देते हुए यूनियन के प्रधान सुनील ने कहाकि समूह जत्थेबंदियों द्वारा आज मांगों को लेकर हड़ताल की गई है। उनका कहना हैकि कलम छोड़ हड़ताल की गई है। आउटसोर्स कर्मियों के खातों में सैलेरी नहीं आ रही है और पीएफ को लेकर कंपनी की ओर से पिछले 10 सालों से जमा नहीं करवाया गया। इस दौरान कुछ कर्मियों की परमोशन सहित अन्य मांगे शामिल है। आज ड्राइवर यूनियन, सफाई यूनियन, काट्रेक्ट यूनियन, टेक्नीकल यूनियन सहित अन्य जत्थेबंदियों द्वारा हड़ताल की गई है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ 10 बार मीटिंग की जा चुकी है, लेकिन कोई हल नहीं निकला। जिसके बाद आज मजबूर होकर प्रदर्शन करना पड़ा। मार्च 2015 में एक ठेका लिया गया था, जिसमें सीमा- सीमां कपंनी में अंडर सीवरेज कर्मी, आउटसोर्स कर्मियों सहित अन्य वर्करों के पीएफ जमा नहीं करवाए गए।

    वहीं दूसरी ओर पटियाला के मेयर सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि यूनियन की ओर से 20 मई को लेटर दिया गया है। जिसमें कुछ मांगे उनके पद संभालने से पहले की है। उन्होंने कहा कि कर्मियों की मांगों को लेकर नगर निगम कमिश्नर के साथ बात की जा रही है। जिसको लेकर कुछ मांगों को लेकर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन करना प्रत्येक व्यक्ति का राइट है। वहीं सैलेरी को लेकर मेयर ने कहा कि उनसे पहले कर्मियों को सैलेरी डेढ माह बाद मिलती थी, लेकिन पिछली बार पहली तारीख को ही सैलेरी कर्मियों को क्लीयर कर दी गई थी। पिछले 20 सालों में जो कभी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि क्लेक्शन से ही कर्मियों को सैलेरी दी जाती है, ऐसे में इस बार कुछ सैलेरी पेंडिंग हुई है। क्योंकि मार्च माह फाइनेशल ईयर था और इसके चलते कुछ देरी हो गई। मेयर ने कहा कि कर्मियों के बाद पार्षदों को सैलेरी दी जाती है।

  • विंग्स स्केल-अप परियोजना पर कार्यशाला आयोजित, जिला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार पर फोकस

    विंग्स स्केल-अप परियोजना पर कार्यशाला आयोजित, जिला में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सुधार पर फोकस

    ऊना/सुशील पंडित: विंग्स स्केल-अप परियोजना के तहत मंगलवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में एक कार्यशाला का आयोजन क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में किया गया। इस कार्यशाला में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों तथा परियोजना से जुड़े अन्य हितधारकों ने भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य परियोजना की रणनीति पर विचार-विमर्श करना, अब तक की प्रगति की समीक्षा करना तथा क्षेत्रीय स्तर पर सभी संबंधित पक्षों को परियोजना के उद्देश्यों के प्रति संवेदनशील बनाना था।

    इस अवसर पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि विंग्स स्केल-अप परियोजना हिमाचल प्रदेश में सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने तथा नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत जिला ऊना में विशेष रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़े मानकों में सुधार लाने पर बल दिया जा रहा है। परियोजना के प्रथम चरण में अम्ब ब्लॉक को चयनित किया गया है, जहां स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा आईसीडीएस विभाग द्वारा संयुक्त सर्वेक्षण पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि स्थानीय आशा वर्कर्स और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इस परियोजना के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। परियोजना की प्रभावी क्रियान्वयन हेतु संबंधित हितधारकों के साथ बैठकें आयोजित कर रणनीति तैयार की गई है। साथ ही स्टाफ, उपकरण, पोषण संबंधी पूरक (न्यूट्रीशनल सप्लीमेंट्स) और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता का आकलन भी कर लिया गया है। आगामी प्रशिक्षण सत्रों के लिए कार्ययोजना निर्माण की प्रक्रिया जारी है। उपायुक्त ने विंग्स स्केल अप परियोजना को सफल बनाने के लिए सभी हितधारकों को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करने की अपील की।

    इसके साथ ही उपायुक्त ने बताया कि इस परियोजना को सभी ब्लॉकों में क्रियान्वित किया जाएगा जोकि बाद में इसी तर्ज पर प्रदेश के अन्य जिलों में भी लागू होगा और उसके उपरांत प्रदेश एक नेशनल मॉडल तैयार करेगा। कार्यशाला के दौरान सोसायटी फॉर अप्लाइड स्टडीज (एसएएस), नई दिल्ली की निदेशक डॉ. शर्मिला मजूमदार ने विंग्स स्केल-अप परियोजना की रूपरेखा पर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी साझा की। वहीं, सीएसआईआर-आईएचबीटी, पालमपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विद्याशंकर ने परियोजना के लिए तैयार किए जा रहे पोषण पूरकों की जानकारी दी।
    इस मौके पर एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, एसडीएम गगरेट सोमिल गौतम, एसडीएम अंब सचिन शर्मा, सीएमओ डॉ संजीव वर्मा, एमएस संजय मनकोटिया, समस्त बीडीओ और खंड चिकित्सा अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

  • Jalandhar News: स्कूल और कॉलेजों के बाहर पुलिस का Action, 12 वाहन किए जब्त, देखें वीडियो

    Jalandhar News: स्कूल और कॉलेजों के बाहर पुलिस का Action, 12 वाहन किए जब्त, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में स्कूल और कॉलेज के बाहर नाकेबंदी करके स्पेशल ड्राइव की मुहिम चलाई गई। जहां शरारती अनंसर स्कूल और कॉलेज के बाहर छुट्टी के समय खड़े हो जाते है। इस दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मामले की जानकारी देते हुए नार्थ के एसीपी आतिश भाटिया ने बताया स्कूल और कॉलेज के बाहर नाकेबंदी करके चलाई गई स्पेशल ड्राइव के तहत उनकी टीम ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मकसूदां चौक और नेहरू गार्डन सीनियर सेकेंडरी स्कूल जालंधर के पास दोपहर 12:00 बजे से 3:00 बजे तक कार्रवाई की।

    इस दौरान इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम (ERS) टीम और फील्ड मीडिया टीम (FMT) के सहयोग से थाना डिवीजन नंबर 1 और थाना डिवीजन नंबर 3 के एसएचओ की अगुवाई में कार्रवाई की गई। जहां कुल 390 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान कुल 51 वाहनों के चालान काटे गए, जबकि 12 मोटरसाइकिल जब्त की गईं। इस कार्रवाई के दौरान 7 बुलेट मॉडिफाइड, 9 ट्रिपल राइडिंग, 10 हेलमेट के बिना सवारी, 7 बिना नंबर प्लेट, 6 नाबालिग ड्राइविंग के वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

  • Jalandhar News: नशा बेचने की वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन, महिला गिरफ्तार

    Jalandhar News: नशा बेचने की वायरल वीडियो के बाद पुलिस का एक्शन, महिला गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकारी की ओर से नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन उसके बावजूद कुछ लोग सरेआम नशा बेच रहे है। ऐसा ही एक वीडियो करतापुर के गांव नाहरपुर से सामने आया है, जिसकी वीडियो काफी वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में महिला द्वारा सरेआम नशा कांटे पर तौलकर बेचा जा रहा है। बताया जा रहा हैकि महिला गांव की सरपंच की बेटी है और महिला का नाम परमजीत कौर पम्मी है।

    इस मामले को लेकर थाना प्रभारी रमनदीप ने वायरल वीडियो पर एक्शन लेते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने करतापुर थाने में महिला के खिलाफ 20/5/25 यू/एस 21/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस वीडियो के वायरल होने के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने एक्शन लेते हुए महिला के खिलाफ कार्रवाई की है।

    बता दें कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने राज्य सरकार की ‘युद्ध नशे दे विरुद्ध’ पहल के तहत पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश में कहा है कि वे 31 मई, 2025 तक अपने-अपने क्षेत्रों को नशा मुक्त बनाने की व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदारी लें।

    उन्होंने पंजाब के सभी वरिष्ठ एसएसपी और पुलिस कमिश्नर को नशे को लेकर निर्देश जारी किए है। उन्हें यह भी निर्देश दिया गया है कि वे ड्रग की समस्या को कैसे खत्म करेंगे इसकी प्लानिंग को लेकर पुलिस हेडक्वार्टर में प्रजेंटेशन दें। पुलिस अधिकारियों को बताना होगा कि ड्रग नेटवर्क को खत्म करने के लिए उनके द्वारा कौन से कदम उठाए जा रहे हैं।

  • Jalandhar News: डेयरी पर 30 साल पुराने वर्कर ने की घिनौनी करतूत, FIR दर्ज, देखें CCTV

    Jalandhar News: डेयरी पर 30 साल पुराने वर्कर ने की घिनौनी करतूत, FIR दर्ज, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: महानगर में चंद पैसों के लालच में आकर वर्कर ने मालिक के साथ 35 साल बना विश्वास तोड़ दिया। दरअसल, वर्कर द्वारा डेयरी पर की गई घिनौनी हरकत का मालिक को सीसीटीवी कैमरे से पता चला। उस दौरान मालिक के पैरों तेल जमीन खिसक गई। दरअसल, मालिक को यकीन नहीं हुआ कि उसका इतना पुराना वर्कर घटना को अंजाम दे सकता है। रामामंडी के गांधी नगर में रहने वाले डेयरी मालिक राजेश कुमार पुत्र कुलदीप कुमार ने घटना की शिकायत पुलिस को दी। डेयरी मालिक ने बताया कि उसकी लक्की नामक डेयरी से रोजाना नगदी चोरी हो रही थी।

    पीड़ित का कहना है कि रोज़ाना कलेक्शन में घाटा चल रहा था। जिसके बाद उसने डेयरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए। इस दौरान उसने देखा कि उसकी डेयरी पर काम करने वाला 30 साल पुराना वर्कर ही नगदी चोरी की घटना को अंजाम दे रहा था। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि प्रवासी वर्कर कैमरे के आगे चादर डालकर खड़ा हो जाता था। जिसके बाद उसकी परिजन तिजौरी में से पैसे चुरा लेते थे।

    घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने गंगा प्रसाद, पत्नी उमा देवी, बेटी श्रुति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस ने किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की है। पीड़ित ने कहा कि वह गंगा प्रसाद पर काफी विश्वास करता था। पीड़ित ने कहा कि उक्त तीनों पिछले करीब 10 साल से घर में बने कमरे को चाबी लगाकर पैसे निकाल रहे थे। वहीं सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बाद चोरी की वारदात तो तीनों कबूल भी कर चुके है। तीनों द्वारा लंबे समय से की गई चोरी से पीड़ित को काफी नुकसान हुआ है।

  • Haryana News: Fake आर्मी कैप्टन गिरफ्तार, वर्दी, मोहरे और 2 फोन बरामद, देखें वीडियो

    Haryana News: Fake आर्मी कैप्टन गिरफ्तार, वर्दी, मोहरे और 2 फोन बरामद, देखें वीडियो

    पंचकूलाः इकनॉमिक्स विंग ने नकली आर्मी कैप्टन को गिरफ्तार किया है। इकनॉमिक्स विंग ने सेना के कैप्टन की नकली वर्दी और कई नकली मोहरे और 2 फोन बरामद किए है। फोन में कई बाहर के नंबरों से बात करने का खुलासा हुआ है। पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी के बाहरी क्षेत्रो से संबंध हो सकते है। मिली जानकारी के अनुसार चंडीमंदिर में नकली वर्दी में घूमते हुए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी खुद को सेना में कैप्टन बताकर लोन दिलवाने का झांसा देता था और बाद में सारे पैसे अपने खाते में डलवा लेता था। जांच अधिकारी एएसआई नरिंदर सिंह व एसएचओ कमलजीत सिंह द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जाएंगा। रिमांड के दौरान आरोपी से अहम खुलासे हो सकते है। आरोपी का नाम सागर गुलरिया है, जो कि खुद को सेना में कैप्टन बताता है। लेकिन असल में वह क्लर्क के पद पर कार्यरत है। आरोपी ने सेना में कार्यरत महिला और उसके पति से 17.50 लाख रुपए की ठगी की थी। सेना में तैनात महिला अधिकारी की शिकायत पर चंडीमंदिर थाना में पुलिस ने मामला दर्ज किया था। शिकायतकर्ता मनप्रीत कौर और उनके पति सतपाल सिंह भारतीय सेना में कार्यरत हैं।

    साल 2024 में सतपाल सिंह कमांड चंडीमंदिर में तैनात थे। उन्होंने मकान निर्माण के लिए लोन लेने की योजना बनाई थी। उनके पति के साथी सुरमुख सिंह ने उन्हें सागर गुलरिया से मिलवाया था। सागर खुद को सेना में कैप्टन बताता था। उसने दावा किया था। कि वह कई सैनिकों के लोन पास करवा चुका है। सागर ने मनप्रीत और उनके पति से दस्तावेज लिए। और फिर एसबीआई बैंक से 17.50 लाख रुपए का लोन पास करवा लिया। यह रकम 8 मई 2024 को उनके जॉइंट अकाउंट में जमा हुई। इसके बाद और आरोपी ने सब्सिडी दिलवाने का झांसा दिया।

    फिर ओर लेकर पूरी रकम आरटीजीएस के जरिए अपने खाते में ट्रांसफर करवा ली अब हर महीने लोन की ईएमआई सतपाल सिंह की तनख्वाह से कट रही थी। रकम आरोपी के पास है। बाद में जांच में पता चला कि आरोपी सागर गुलेरिया सेना में नहीं है। वह उसे फ़ौज से भगौड़ा घोषित किया जा चुका है। उसने इसी तरह कई अन्य सैनिकों से भी लाखों रुपए की ठगी की हुई है। कुछ समय से सेना के सीनियर अधिकारी भी इस आरोपी की खोजबीन में लगे हुए थे।

  • खरयालता पंचायत को कुटलैहड विस क्षेत्र में किया जाए शामिल: जीवन मोदगिल

    खरयालता पंचायत को कुटलैहड विस क्षेत्र में किया जाए शामिल: जीवन मोदगिल

    किसी भी राजनीतिक दल के प्रत्याशियों द्वारा इसका नहीं किया कोई विरोध

    ऊना/सुशील पंडित: हाल ही में जिला परिषद परिसीमन में खरयालता और डीहर पंचायत को सोहारी जिला परिषद वार्ड में शामिल किया गया है। इस पर टिप्पणी करते हुए रिटायर्ड प्रिंसिपल जीवन मोदगिल ने कहा कि इससे पहले खरयालता पंचायत दियाडा वार्ड में और डीहर पंचायत मोमन्यार जिला परिषद वार्ड में शामिल थी। मोदगिल ने कहा कि पूर्व में डीहर पंचायत खरयालता पंचायत का हिस्सा हुआ करती थी।विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन के दौरान खरयालता पंचायत जोकि कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में शामिल थी। उसको चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में शामिल कर दिया। जबकि डीहर कुटलैहड विधानसभा का ही अंग रहा है।

    इसमें भी खरयालता पंचायत के अधीन आने वाले खैरियां और सरनोटी गांव को डीहर के साथ जोड़ दिया। खरयालता पंचायत का खंड विकास कार्यालय,तहसील कार्यालय बंगाणा कुटलैहड के विस क्षेत्र में पड़ता है। जबकि विधानसभा क्षेत्र चिंतपूर्णी हो गया।किसी भी राजनैतिक दल के प्रत्याशियों द्वारा इसका कोई विरोध नहीं किया गया। आज यह दोनों पंचायतें विकास के लिए हाशिए पर आ गई है। दोनों विधानसभा के क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति के कारण अंतिम पंचायतें होने के कारण उनकी हमेशा उपेक्षा होती रही है। अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र होने के कारण लोगों के इकट्ठेपन और एकता में भी बिखराव आ गया। खरयालता पंचायत के लोगों की हमेशा से यह मांग रही है कि उन्हें कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में ही रखा जाए, क्योंकि उन्हें अपने राजस्व और अन्य कार्यों  के लिए तो बंगाणा कुटलैहड में ही जाना पड़ता है। जीवन मोदगिल ने जिला प्रशासन से यह पुरजोर आग्रह किया है कि जमीनी स्तर पर सर्वे  करवाया जाए और खरयालता पंचायत को कुटलैहड विधानसभा क्षेत्र में शामिल किया जाए,ताकि लोगों को इस समस्या से समाधान मिल सके।

  • Punjab News: तारों पार खेती की मिली अनुमति, किसान फिर भी नाराज, देखें वीडियो

    Punjab News: तारों पार खेती की मिली अनुमति, किसान फिर भी नाराज, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब के सीमावर्ती जिलों के किसानों के लिए सरकार ने आज से कंटीली तार के पार जाकर खेती करने वाले किसानों के लिए गेट खोल दिए हैं। इस संबंध में ऐलान करते हुए कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि सरहद पर लगी कंटीली तार के पार खेती करते किसानों की मुश्किलें बीएसएफ अधिकारियों से सांझी की है। जिसके बाद उन्होंने किसानों के लिए आज से गेट खोलने का ऐलान किया है।

    लेकिन दूसरी ओर बीएसएफ की समय पालन ना करने से किसानों ने नाराजगी पाई जा रही है। किसानों का कहना है कि बीएसएफ अधिकारियों ने सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक का समय दिया था, लेकिन गेट करीब 10 बजे ही खुलते हैं, जिससे हमें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं गांव मुहावा के किसानों का कहना है कि हमारे गांव के 3 गेट हैं, जिनमें से केवल गेट नंबर 109 खोला गया है, बाकी दोनों बंद हैं। उन्होंने कहा कि अगर ये तीनों गेट खुल जाएं तो हमें खेती करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

    गांव मुहावा के किसानों ने बताया कि लगभग 147 बीघा जमीन हमारे गांव की तारों पार है, जिसकी सिंचाई के लिए हमें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि धान का मौसम आने वाला है, इसलिए किसानों को मजदूर भी महंगे मिलते हैं और बिजली की समस्या भी झेलनी पड़ती है। इस मुद्दे को लेकर आज गांव अमरकोट में सरहदी गांवों के किसानों ने बीएसएफ अधिकारियों से मांग की कि उन्हें तीनों गेट खोलकर सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक पूरा समय दिया जाए।

    अमृतसर में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद सरहदी गांवों के किसानों के लिए तारों पार खेती करना चिंता का विषय बन गया है। गांव मुहावा और आसपास के किसानों ने शिकायत की है कि बीएसएफ अधिकारियों द्वारा खेती के लिए सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक तारों पार जाने की अनुमति तो दी जाती है, लेकिन असल में गेट करीब 10 बजे ही खुलते हैं, जिससे उन्हें बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

  • Punjab News: 2.20 किलो हेरोइन सहित 2 भाई गिरफ्तार

    Punjab News: 2.20 किलो हेरोइन सहित 2 भाई गिरफ्तार

    फिरोजपुरः नशा तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिसे आरोपियों के कब्जे से 2.20 किलो हेरोइन और नशे के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों सगे भाई है। दोनों छोटी उम्र में नशे के काले कारोबार में लिप्त हो गए। हैरानी की बात है कि 19 और 21 साल के दो सगे भाई दूसरों को मौत बचने का काम करते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय संदीप सिंह और 19 वर्षीय लवप्रीत सिंह पुत्र वजीर सिंह वासी ढाणी पीर बेरिया पल्ला मेघा के रूप में हुई है।

    आरोपियों के लिंक सीमा पार पाकिस्तानी नस्करों के साथ हैं। पाकिस्तान से नशे की खेप मंगवाते थे। सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। तलाशी दौरान आरोपियों से नशे की खेप बरामद हुई है। तस्करों से 2.20 किलो हेरोइन बरामद हुई है। दोनों भाई पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करते थे। थाना सदर व कुलगढ़ी पुलिस ने मंगलवार उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि फिरोजपुर सीआईए की टीम सीमावर्ती गांव दुलचीके पास गश्त कर रही थी।

    वहां पर मुखबिर ने सूचना दी कि दो सगे भाई पाकिस्तान से हेरोइन मंगवा कर आगे बेचते हैं। इस समय भी उक्त आरोपी बाइक पर सवार होकर हेरोइन की खेप के साथ फिरोजपुर किसी को सप्लाई देने जा रहे हैं। सीआईए टीम ने बताई हुई जगह पर नाकाबंदी कर दोनों भाइयों को बाइक समेत काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास 2 किलो 20 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद की गई है। थाना सदर पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गहन पूछताछ जारी कर दी है।