Blog

  • विदेश में City Bus में भारतीय नौजवान का कत्ल, चौकाने वाली वजह आई सामने

    विदेश में City Bus में भारतीय नौजवान का कत्ल, चौकाने वाली वजह आई सामने

    नई दिल्लीः अमेरिका के टेक्सास राज्य के ऑस्टिन शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति ने बस में यात्रा कर रहे एक अजनबी को सिर्फ इसलिए मार दिया क्योंकि वह अपने चाचा जैसा दिखता था। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ पहली डिग्री हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

    यह घटना दक्षिणी ऑस्टिन में साउथ लैमर बुलेवार्ड और बार्टन स्प्रिंग्स रोड के पास हुई। ऑस्टिन पुलिस विभाग (एपीडी) के अनुसार, जब अधिकारी मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने 30 साल के अक्षय गुप्ता को गंभीर घायल पाया। पुलिस और मेडिकल टीम ने तुरंत जान बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और शाम 7:30 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया।

    पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी की पहचान 31 साल के दीपक कंडेल के रूप में हुई है। उसने बिना किसी उकसावे के अक्षय गुप्ता की गर्दन पर चाकू से हमला कर दिया। जब घटना के बाद बस रुकी, तो कंडेल अन्य यात्रियों सहित बस से उतर गया और पैदल भाग गया। थोड़ी देर बाद, पुलिस ने उसे पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान, कंडेल ने स्वीकार किया कि उसने गुप्ता पर हमला सिर्फ इसलिए किया क्योंकि वह उसे अपने चाचा जैसा लग रहा था।

  • Punjab News: बिजली के खंभों को टक्कर मारने के बाद दुकानों में घुसा ट्रक, देखें वीडियो

    Punjab News: बिजली के खंभों को टक्कर मारने के बाद दुकानों में घुसा ट्रक, देखें वीडियो

    होशियापुरः गांव आदमवाल में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक ट्रक तीन खंभों को तोड़ता हुआ दुकानों में जा घुसा। जिससे पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। जानकारी अनुसार होशियारपुर चिंतपूर्णी नेशनल हाईवे पर गांव आदमपाल में रात करीब साढ़े 12 बजे माल से लदा एक ट्रक रोंग साइड से आ रहा था। इस दौरान ट्रक ने पहले बिजली के खंभे को टक्कर मारी, फिर मीटर के बक्सों को तोड़ते हुए दुकानों में जा घुसा।

    हादसा इतना भयानक था कि बिजली के खंभे और मेन सप्लाई की तारें टूट गईं। चश्मदीदों ने बताया कि जब वह दुकान के पीछे अपने घर में मौजूद थे, तब भूकंप और धमाके जैसी आवाज सुनी। देखा तो दुकान में बनी रसोई और आसपास की कुछ दुकानें तहस-नहस हो चुकी थीं। प्रधान ने बताया कि जब वह बाहर गए तो देखा कि एक ट्रक कई दुकानों में घुसा हुआ था। तीन खंभें जो टूट चुके थे और दुकानों पर लगी शेड भी उखड़ी हुई थी। पूरी रात बिजली सप्लाई न आने से लोगों को गर्मी में ही रात गुजारनी पड़ी। एक शख्स ने बताया कि जिस दुकान में ट्रक घुसा था वहां उनकी रसोई थी और पीछे कमरा था। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत थाना सदर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

  • रूस पर फिर से यूरोपीय संघ ने लगाए नए प्रतिबंध

    रूस पर फिर से यूरोपीय संघ ने लगाए नए प्रतिबंध

    नई दिल्लीः यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगा दिए हैं। इस दौरान रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की घोषणा की गई। इसका मकसद रूस के 200 जहाजों के उस बेड़े को निशाना बनाना है, जो पश्चिम की ओर से लगाए प्रतिबंधों से बचकर अवैध रूप से तेल और गैस का परिवहन कर रहा है। यह प्रतिबंध यूक्रेन युद्ध को लेकर लगाए गए थे। ईयू ने कुल 189 जहाजों को निशाना बनाया और कई रूसी अधिकारियों व कंपनियों पर संपत्ति जब्त करने और यात्रा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया।

    इन सभी उपायों का ब्रसेल्स में ईयू के विदेश मंत्रियों ने समर्थन किया। ईयू 27 देशों का समूह है। ईयू की विदेश नीति प्रमुख काजा कल्ला ने कहा, (रूस के) राष्ट्रपति पुतिन शांति की बात का दिखावा कर रहे हैं, इसलिए नए प्रतिबंध तैयार किए जा रहे हैं। रूस और उसके मददगारों को इसके गंभीर नतीजे भुगतने होंगे। रूस अपने इन जहाजों का उपयोग केवल तेल और गैस नहीं, बल्कि यूक्रेन से लूटे गए अनाज को ढोने में भी करता है। अब तक ईयू कुल करीब 350 ऐसे जहाजों को निशाना बना चुका है।

    लंदन और ब्रुसेल्स का कहना है कि नए प्रतिबंधों के जरिए मास्को के तेल टैंकरों और वित्तीय कंपनियों के “छाया बेड़े” को लक्षित किया गया है। जिनकी वजह से रूस युद्ध के दौरान लगाए गए अन्य प्रतिबंधों के प्रभाव से बचता रहा है। यूरोपीय संघ ने अमेरिका के इसमें शामिल होने का इंतजार किए बिना ही नए प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया। एक दिन पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन संग फोन पर बातचीत की थी। लेकिन पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध विराम पर सहमति नहीं जताई। जिसके बाद रूस पर प्रतिबंधों के जरिए दबाव बनाने की कोशिश की जा रहा है। वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम सही दिशा में उठाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंध जरूरी है।

    इसके साथ ही जेलेंस्की ने उन सभी लोगों का आभार जताया जिन्होंने ये कदम उठाया है। बता दें कि अमेरिका की तरफ से तत्काल कदम उठाए जाने का ऐलान किए बिना ही रूस के खिलाफ प्रतिबंधों का ऐलान कर दिया गया। जबकि कई यूरोपीय देशों के नेताओं ने ट्रंप प्रशासन से इसमें शामिल होने के लिए सार्वजनिक पैरवी की थी। जर्मन विदेश मंत्री जोहान वेडफुल ने ब्रुसेल्स में अपने यूरोपीय संघ के समकक्षों संग बैठक के दौरान कहा कि बार-बार वे इस बात को स्पष्ट तौर पर कह चुके हैं कि रूस बिना किसी पूर्व शर्त के तत्काल युद्ध विराम करे। रूस इसके लिए तैयार नहीं है इसीलिए प्रतिक्रिया जरूरी है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी भी इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।

    बता दें कि अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने फोन पर रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन से करीब 2 घंटे तक बातचीत की। लेकिन इसके बाद भी सीज फायर पर सहमति नहीं बन सकी। जबकि यूक्रेन इसके लिए तैयार है। लेकिन रूस सहमत नहीं है। रूस का कहना है कि वह पहले बातचीत चाहता है। यूरोप का कहना है कि ये इस बात का सबूत है कि पुतिन, युद्ध खत्म करने के लिए तैयार नहीं हैं। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि उन्होंने ज़ेलेंस्की से बात की है। नए प्रतिबंधों का एक और पैकेज तैयार किया जा रहा है।

  • Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे संत रणजीत सिंह ढडरियांवाला, मांगी माफी, देखें वीडयो

    Punjab News: श्री अकाल तख्त साहिब पहुंचे संत रणजीत सिंह ढडरियांवाला, मांगी माफी, देखें वीडयो

    अमृतसरः मूल मंत्र और गुरबाणी के जाप के साथ श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज्ज की अगुवाई में पांच सिंघ साहिबान की एकत्रता शुरू हुई। इस एकत्रता में श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गरगज्ज, सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी राजदीप सिंह, तख्त श्री दमदमा साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब बाबा टेक सिंह, तख्त श्री केसगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी जुगिंदर सिंह और श्री अकाल तख्त साहिब के ग्रंथी ज्ञानी गुरबखशीश सिंह उपस्थित हुए। वहीं श्री अकाल तख्त के समक्ष संत रणजीत सिंह ढडरियांवाला पेश हुए। जहां संत रणजीत सिंह ढडरियांवाले ने श्री अकाल तख्त साहिब सचिवालय में पांचों सिंह साहिबानों के समक्ष पेश होकर अपना मामला पक्ष रखा।

    इसके अलावा आज श्री अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार की अगुवाई में कई पुराने मामलों का भी निपटारा किया जाएगा। इसके साथ ही पांच सिंह साहिबान की 8 अप्रैल 2025 को हुई एकत्रता में लिए गए फैसलों के अनुसार गुरुद्वारा श्री फतहगढ़ साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी हरपाल सिंह और श्री अकाल तख्त साहिब के पूर्व पांच प्यारे गुरपुरवासी ज्ञानी मलकीत सिंह खंडूर का विशेष सम्मान समारोह आज सुबह 10 बजे श्री अकाल तख्त साहिब में होगा। सचिवालय श्री अकाल तख्त साहिब के इंचार्ज बगीचा सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह के तहत श्री अकाल तख्त साहिब के समक्ष गुरबाणी कीर्तन के उपरांत अरदास करके ज्ञानी हरपाल सिंह और ज्ञानी मलकीत सिंह खंडूर की सुपत्नि बीबी हरजिंदर कौर का विशेष सम्मान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज द्वारा किया जाएगा।

    श्री अकाल तख्त साहिब में अपना स्पष्टीकरण देने आए संत रणजीत सिंह ढड्डरियांवाले ने अपनी पुरानी बयानबाजी के लिए माफी मांगी और उनकी क्षमा याचना श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा मंजूर कर ली गई है। इसके साथ ही ढड्डरियांवाले पर लगी रोक भी हटा दी गई है और उन्हें प्रचार करने की अनुमति दे दी गई है। साथ ही उन्हें गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में 501 रूपये की प्रसाद देग करवाने का भी आदेश जारी किया गया है।

    वहीं संत रणजीत सिंह ढडरियांवाले का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में धर्म परिवर्तन को लेकर धर्म प्रचार की लहर चल रही है। पंजाब की जवानी को नशे से बचाने के लिए अपील की जा रही है। इस दौरान सिंह साहिबान की ओर से सिखी की लहर को लेकर सदा दिया गया। जिसके चलते आज वह यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि अगर उनसे कुछ गलत किया गया तो वह उसके लिए माफी मांगते है। संत ने कहा कि आज पंजाब में प्रचार करने की जरूरत है और तगड़े होकर अब अमृत संचार करवाया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि 20 साल का उनका तुजर्बा है। लगातार धर्म परिवर्तन के कारण प्रचार करना जरूरी है। जाने अनजाने में हमसे कुछ शब्द बोले जाते है, जिसकी वह माफी मांगते है। इस दौरान देग करवाने की बात की गई और उनके द्वारा करवा दी गई है। इस दौरान टकसाल के मुखी बाबा हरनाम सिंह को लेकर कहा कि अब वह अपनी चलाई गोलियां और छबील को लेकर इनके बारे में बात करें और अपना स्पष्टीकरण दें। इस गोलिबारी में किसी का बाप, बेटा सहित कई लोग मारे गए थे। ऐसे में वह उसके बारे में गलती स्वीकार करें।

  • मंदिर से लौट रहे नवविवाहित जोड़े सहित 3 लोगों की हादसे में मौत

    मंदिर से लौट रहे नवविवाहित जोड़े सहित 3 लोगों की हादसे में मौत

    झालावाड़ः भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित कपल सहित 3 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बाइक करीब 20 फीट तक सड़क पर घिसटती रही। जिसके बाद बाइक में आग लग गई। एक्सीडेंट में एक नाबालिग की भी मौत हुई है। हादसा जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार रात 9 बजे हुआ। कपल मंदिर से लौट रहा था।

    अकलेरा थाना के SHO भूपेन्द्र शर्मा ने बताया कि बारां जिले के बाबड़ गांव निवासी धनराज भील, उसकी पत्नी खुशबू भील और परिवार के सुमित भील (13) की एक्सीडेंट में मौत हुई है। झालावाड़ के मनोहरथाना क्षेत्र में होड़ा गांव स्थित माताजी मंदिर दर्शन के लिए गए थे। दर्शन के बाद रात को तीनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे।

    परवन नदी पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बच्चे और महिला की मौके पर ही मौत गई, जबकि युवक ने प्राइवेट अस्पताल इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके बाद परिवार को सूचना दी गई। तीनों के शवों को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: सुबह-सुबह RK Washing Factory में लगी भीषण आग, देखें वीडयो

    Punjab News: सुबह-सुबह RK Washing Factory में लगी भीषण आग, देखें वीडयो

    लुधियानाः जिले के ताजपुर रोड़ पर स्थित आरके वाशिंक फैक्टरी में आज सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 6 गाड़ियां लगाई गई।

    हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना के दौरान आसमान में धुएं का गुब्बार बन गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि आरके वाशिंग में आग लगने की थाने में सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों को घटना स्थल से दूर किया गया ताकि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने के लिए परेशानी का सामना ना करना पड़े।

    अधिकारी ने कहा कि घटना में भारी मात्रा में फैक्टरी का सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही हैकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं दमकल विभाग के कर्मी ने कहाकि उन्हें सुबह ताजपुड़ रोड़ पर फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत पहले 2 गाड़िया लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन आग भीषण होने के कारण अन्य गाड़ियों को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

  • Punjab News: नौजवान के केसो की बेअदबी को लेकर सरपंच सहित 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: नौजवान के केसो की बेअदबी को लेकर सरपंच सहित 4 पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पटियालाः नाभा ब्लॉक के गांव मलको में लड़की को मैसेज करने को लेकर हुए विवाद में सरपंच सहित लोगों ने युवक को काबू करके खंभे से बांध दिया। इस दौरान नौजवान के केसो की बेअदबी की गई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। नौजवान की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है। नौजवान के केसों की बेअदबी के मामले में तूल पकड़ लिया है। लवप्रीत सिंह का कहना है कि उसके केसों की बेअदबी की गई है और उसे न्याय मिलना चाहिए। नौजवान का कहना उसकी गलती यह थी कि उसने गांव की लड़की को मैसेज किया था। दूसरी ओर पीड़ित लड़की के पिता का कहना है कि लवप्रीत सिंह उसकी बेटी को मैसेज करता था, इसलिए उसे काबू करके पीटा गया।

    लवप्रीत जो आरोप लगा रहा है कि उसके केसों की बेअदबी की गई है, वह गलत है। क्योंकि वह सिख है और टोपी पहनता था। उसने 2 महीने पहले ही अपने बाल कटवा लिए थे। वहीं, गांव के सरपंच ने भी लवप्रीत पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए हैं। नाभा सदर पुलिस के एएसआई गुरप्रीत समराऊ ने बताया कि लवप्रीत गांव की लड़की को मैसेज करता था, जिससे मामला बढ़ गया और पीड़ित ने आरोप लगाए कि उसके केसों की बेअदबी की गई है। इस संबंध में लड़की के पिता, लड़की के भाई, गांव के सरपंच और नंबरदार के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है। अगली जांच भवानीगढ़ क्षेत्र के पुलिस थाना द्वारा की जाएगी क्योंकि यह घटना बखूबी काले झाड़ गांव से शुरू हुई थी।

    गांव का युवक लवप्रीत सिंह गांव की ही लड़की को मैसेज करता था। इसी कारण लड़के ने पूरी घटना अपने पिता को बताई। पिता ने लवप्रीत सिंह को भवानीगढ़ क्षेत्र के काले झाड़ गांव से लेकर मलको गांव के चौराहे पर बांधकर पिटाई की और गांव के ही लोगों ने उसके केस कटवा दिए। इसके बाद पीड़ित लवप्रीत सिंह नाभा के सरकारी अस्पताल में भर्ती हो गया। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए लड़की के पिता, भाई, गांव के सरपंच और नंबरदार के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई भवानीगढ़ पुलिस को भेज दी, क्योंकि यह घटना काले झाड़ से शुरू हुई थी जो भवानीगढ़ क्षेत्र में आता है। पीड़ित युवक लवप्रीत सिंह ने बताया कि कैसे उसने गांव की लड़की को संदेश भेजने के कारण एक परिवार ने पंचायत और गांव के लोगों की मौजूदगी में खंभे से बांधकर पिटाई की।

    उसकी सिख पहचान को अपमानित किया गया। उसने न्याय की मांग की है। पीड़ित युवक ने यह भी कहा कि गांव के लोगों ने उसका मुंह काला कर उसे गांव में भी घुमाया। इस मामले में पिटाई करने वाले लड़की के पिता तारा सिंह और दादी जियूनी कौर ने बताया कि लवप्रीत ने उनके परिवार को कुछ मैसेज किए थे, जिसके कारण उन्होंने पिटाई की। लेकिन उन्होंने अपनी सिख पहचान की बेअदबी के आरोपों को नकारा। उनका कहना था कि यह युवक काफी पहले ही अपनी सिख पहचान छोड़ चुका था और गांव में गुंडागर्दी कर रहा था, इसलिए हमने उसे सबक सिखाने के लिए यह किया। क्योंकि अगर घर का मुखिया अपने परिवार की सुरक्षा नहीं करेगा तो और कौन करेगा।

    गांव के सरपंच सुखचैन सिंह ने कहा कि जब उस युवक की पिटाई हो रही थी, तो उन्हें बुलाया गया और वे पहुंचे। उन्होंने मामले को सुलझाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि पीड़ित युवक सिख पहचान में नहीं था, लेकिन जिस तरह उसकी पिटाई की गई वह निंदनीय है। उन्होंने यह भी कहा कि एक परिवार द्वारा की गई पिटाई की सजा पूरे गांव को नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस ने हमारे खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। सरपंच ने आरोप लगाया कि यह लड़का बहुत शातिर है और हर किसी से लड़ाई करता है।

    थाना सदर के इंचार्ज गुरप्रीत समराऊ ने बताया कि सदर पुलिस ने पीड़ित युवक लवप्रीत सिंह के बयानों के आधार पर पिटाई करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पिटाई और केसों की बेअदबी के लिखित बयानों के आधार पर कार्रवाई की है, लेकिन पिटाई की शुरुआत भवानीगढ़ के काले झाड़ गांव से हुई थी, इसलिए मामला वहां के थाना में ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लवप्रीत सिंह ने गांव की लड़की को मैसेज किया था, जिससे मामला गर्माया।

  • Jalandhar News: न्यू दशमेश नगर में गोलियां चलने से पहले हुए विवाद की CCTV फुटेज आई सामने

    Jalandhar News: न्यू दशमेश नगर में गोलियां चलने से पहले हुए विवाद की CCTV फुटेज आई सामने

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अधीन आते न्यू दशमेश नगर में गोलियां चली। जहां एक दिन पुराने विवाद को लेकर हमलावारों द्वारा गोलियां चलाई गई। घटना में गोली लगने से पवन कुमार उर्फ सोनू उर्फ चंटा घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल व्यक्ति ने कहा कि उसके बेटे का एक दिन पहले इलाके के व्यक्ति से विवाद हुआ था। घायल पवन ने बताया कि बीते दिन व्यक्ति द्वारा बेटे को बिना बात के इलाके के व्यक्ति ने थप्पड़ मार दिया गया। गुस्से में आए बेटे ने नौजवानों को बुला लिया और उससे बात करने चला गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें फायरिंग करने वाले आरोपी एक दिन पहले सरेआम गुंडागर्दी करते हुए घर के बाहर 3 बाइक पर सवार होकर आते है। इस दौरान घर के मुख्य गेट पर लात मारकर अंदर घुस जाते है। जिसके कुछ देर बाद घायल पवन हमलावारों के साथ बाहर आता और आस पड़ोस को बुलाता है। लेकिन हमलावार मौके से फरार हो जाते है। पीड़ित का कहना है कि देर रात दोनों पक्ष में मामला शांत हो गया था। घायल पवन ने आरोप लगाए कि आज उस परमजीत, रिंकू, परमजीत की पत्नी, आशु, विशाल, मदी और उसकी मम्मी, चार्ली और मोली ने मिलकर उस पर हमला किया है। इस दौरान हमलावरों द्वारा उस पर गोलियां चलाई गई। मौके पर चश्मदीद ने एक खोल बरामद किया। हालांकि एसीपी स्वर्ण जीत सिंह ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे है। हैरानी की बात यह है कि मौके पर खोल बरामद होने पर भी एसीपी द्वारा गोलियां चलने की पुष्टि नहीं की जा रही। एसीपी का कहना हैकि पीड़ित के बयान के मुताबिक फायरिंग हुई है। जबकि मौके पर चश्मदीद राजिंदर ने गोली का खोल उठाया और मीडिया को इसकी जानकारी दी। मौके पर मौजूद चश्मदीद राजिंदर कुमार ने बताया कि वह ड्यूटी से घर आया था। व्यक्ति ने बताया उसे चंटे का सुबह फोन आया था कि उसका किसी के साथ झगड़ा हुआ है। इस घटना को लेकर वह देर रात उससे बात कर रहा था कि हमलावरों द्वारा चंटे पर गोलियां चला दी गई। एक गोली नौजवान के आर पार हो गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
  • Stock Market: ग्रीन निशान पर खुला बाजार, 500 अकं चढ़ा Sensex

    Stock Market: ग्रीन निशान पर खुला बाजार, 500 अकं चढ़ा Sensex

    बिजनेसः हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़कर 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 150 अंक की तेजी है, ये 24,850 के स्तर पर है। सेंसेक्स 30 शेयरों में से 19 में तेजी है। सनफार्मा, नेस्ले और HDFC बैंक करीब 1% ऊपर हैं। जबकि, इटरनल (जोमैटो), अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 1.2% तक की गिरावट है।

    निफ्टी के 50 शेयरों में से 25 में तेजी है। NSE के फार्मा इंडेक्स में 1.51%, हेल्थ केयर में 1.26% और रियल्टी में 1.08% की तेजी है। जबकि, IT, मेटल और सरकारी बैंकिंग सेक्टर में मामूली गिरावट है।

    एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई करीब 40 अंक (0.10%) नीचे 37,500 पर है। कोरिया का कोस्पी करीब 30 अंक (1%) ऊपर 2,625 पर कारोबार कर रहा है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स करीब 120 अंक (0.50%) ऊपर, 23,800 पर है। चीन का शंघाई कंपोजिट 13 अंक (0.40%) चढ़कर 3,393 पर कारोबार कर रहा है।

  • Jalandhar News:सुरक्षा व्यवस्था के दावों की खुली पोल, तलवार की नोक पर वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार

    Jalandhar News:सुरक्षा व्यवस्था के दावों की खुली पोल, तलवार की नोक पर वारदात को अंजाम देकर लुटेरे फरार

    जालंधर, ENS: महानगर में आए दिन लुटेरे वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोल वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। मानो जैसे पुलिस ने लुटेरों को लूट की खुली छूट दे रखी हो।

    जिसकी ताजा उदहारण मंगलवार रात करीब 11 बजे देखने को मिली जब एक युवक पिता को काम पर से लेने जा रहा था। युवक को पहले लुटेरों ने रोकने की कोशिश की पर उसने बाइक भगा ली, लेकिन किस्मत और अंधेरा ने उसका साथ नहीं दिया। जिस कारण वह सड़क पर गिर गया।

    गिरने के बाद उसने लुटेरों का विरोध करने की कोशिश की तो उन्होंने तलवार निकाल उसकी गर्दन पर रख दी, जिसे देख वह डर गया। इसी बात का फायदा उठा लूटेरे उसका मोबाइल लूट फरार हो गए। लूट की शिकायत दर्ज करवाने के लिए जब युवक जालंधर हाइट्स चौकी में गया तो 15 मिनट के बाद पुलिस ने गेट को खोला और लूट की शिकायत दर्ज करवाई ।

    पीड़ित मनीष कुमार ने बताया कि उसके पिता कबाड़ का काम करते है। वह मंगलवार रात करीब 11 बजे पिता को काम से लेने के लिए जा रहा था कि जब वह सलेमपुर रोड आलू स्टोर के पास पहुंचा, तो पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने बाइक को भगा लिया।

    अंधेरा और सड़क टूटी होने के कारण वह बाइक से गिर गया तो उसी दौरान बाइक सवार लुटेरों ने रोक लिया। उसने लुटेरों का विरोध करने की कोशिश की तो उन्होंने तेजधार तलवार निकाल ली, जिसे देख वह डर गया और लुटेरों ने इस बात का फायदा उठा उससे मोबाइल छीन लिया।

    मनीष ने बताया कि दो महीने पहले उसने नया मोबाइल खरीदा था अभी उसकी किश्तें भी पूरी नहीं हुई थी कि लुटेरे लूट कर फरार हो गए। शिकायत देने पर पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि वह सुबह घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों को चैक करेंगे। जिसके बाद वह घर वापिस आ गया।