Blog

  • प्रदर्शनकारियों ने मचाया आतंक, मंत्री का घर फूंका, पुलिस ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    प्रदर्शनकारियों ने मचाया आतंक, मंत्री का घर फूंका, पुलिस ने चलाई गोलियां, देखें वीडियो

    बलूचिस्तानः पाकिस्तान इस वक्त चौतरफा मुश्किलों से घिरा है जहां एक तरफ बलूचिस्तान में अस्थिरता है तो दूसरी तरफ उसका सिंध प्रांत भी जल रहा है। सिंध में लोग विवादित 6 नहर प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं। इसी प्रोजेक्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को सिंध के गृह मंत्री जियाउल हसन लंजर के नौशहरो फिरोज जिले में स्थित आवास पर धावा बोल दिया और आग लगा दी। प्रदर्शनकारियों ने संपत्ति की तोड़फोड़ की और घर के सामान को आग के हवाले कर दिया।

    प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे के पास मोरो शहर में स्थित मंत्री के आवास को निशाना बनाया और पास में खड़े दो ट्रेलरों को भी आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों की झड़प में दो प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई और एक डीएसपी और छह अन्य पुलिसकर्मियों सहित एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

    चोलिस्तान नहर का मुद्दा पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के नेतृत्व वाली सिंध सरकार और केंद्र की शहबाज शरीफ सरकार के बीच विवाद का मुख्य मुद्दा बना हुआ है। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार चोलिस्तान रेगिस्तान की सिंचाई के लिए सिंधु नदी पर 6 नहरों के निर्माण की प्लानिंग कर रही थी। लेकिन पीपीपी और सिंध प्रांत के अन्य राजनीतिक दल इस प्रोजेक्ट का विरोध कर रहे हैं।

    सूत्रों के अनुसार, चोलिस्तान कैनल सिस्टम की अनुमानित लागत 211.4 अरब रुपये है और इस प्रोजेक्ट के जरिए हजारों एकड़ बंजर भूमि को खेती योग्य जमीन में बदलना था। प्रोजेक्ट के तहत 400,000 एकड़ जमीन पर खेती की योजना थी। लेकिन सिंध में इस प्रोजेक्ट का भारी विरोध हो रहा था जिसमें राजनीतिक दल, धार्मिक संगठन, एक्टिविस्ट्स और वकील शामिल थे। प्रोजेक्ट के खिलाफ पूरे सिंध में रैलियां और धरना प्रदर्शन किए गए। इसे देखते हुए पिछले महीने इस प्रोजेक्ट को कॉमन इंटरेस्ट्स काउंसिल (CCI) ने अस्वीकार कर दिया।

    सीसीआई की बैठक के बाद पाकिस्तान के पीएमओ की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, ‘सभी प्रांतों के बीच आपसी समझ और आम सहमति के बिना कोई भी नई नहर नहीं बनाई जाएगी… जब तक प्रांतों के बीच व्यापक समझौता नहीं हो जाता, तब तक केंद्र किसी भी योजना पर आगे नहीं बढ़ेगा।’ सीसीआई के निर्णय के बावजूद, सिंध में प्रोजेक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी रहा और सरकार ने प्रदर्शनकारियों से इसे समाप्त करने का आग्रह किया।

  • Jalandhar News: लोक अदालत को लेकर सीजेएम का आया बयान, इतने केसों का होगा निपटारा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लोक अदालत को लेकर सीजेएम का आया बयान, इतने केसों का होगा निपटारा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भारत-पाकिस्तान युद्ध को लेकर रद्द की गई लोक अदालत को फिर से शुरू कर दिया गया है। अगली लोक अदालत 24 मई को होगी, जोकि पहले 10 मई को जारी एक आदेश के बाद रद्द कर दिया गया था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए माननीय सेशन जज निरभओ सिंह गिल का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने कहा कि लोक अदालत में आपसी सहमति से लोगों के झगड़े निपटाए जाते है। जिसमें लोगों का समय और पैसों का बचाव तो होता ही है। वहीं दोनों पक्षों की सहमति से जल्द केसों का निपटारा भी हो जाता है।

    लोक अदालत में हुए फैसले के बाद इस केस को लेकर कोई दलील अपील बाद में किसी कोर्ट में नहीं होती है। क्योंकि दोनों पक्षों की सहमति से आदेश जारी किए जाते है। इस बार 24 मई को लगने वाली लोक अदालत में पेंडिंग केसो को लेकर कहा कि 55 हजार केस उनके पास आए है। जिसमें सिविल, क्रिमिनल, ट्रैफिक, परिवारिक, चैक बाउंस, बिजली पानी के बिल सहित अन्य केस शामिल है। जिसमें इन सभी केसों का निपटारा किया जाएगा। जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से 24 मई को 22 जालंधर सिटी, 2 नकोदर और 2 फिल्लौर की न्यायिक अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई जा रही है।

    लोक अदालत में लंबित सिविल और फौजदारी मामलों सहित अन्य संस्थाओं जैसे बैंक, बिजली विभाग, वित्तीय संस्थाओं के प्री-लिटिगेशन मामलों की सुनवाई कर समझौते के माध्यम से फैसला करवाया जाएगा। सीजेएम ने कहा कि, बैंक अधिकारियों और बीमा कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठकें की है और उन्हें विभिन्न अदालतों में लंबित मामलों और ऐसे प्री-लिटिगेशन मामलों को आपसी समझौते के जरिए निपटाने के लिए भेजने के लिए प्रेरित जाएगा। जिससे जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा केसों का निपटारा किया जा सके।

  • Punjab News: चोरी के शक में 3 संदिग्ध युवकों को लोगों ने पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: चोरी के शक में 3 संदिग्ध युवकों को लोगों ने पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में चोरियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन कोई न कोई मामला सामने आता रहता है जिसमें चोर लोगों की खून पसीने से कमाई दौलत को कुछ ही मिनटों में लेकर फरार हो जाते हैं। वहीं लोग भी इन चोरों से परेशान हो गए हैं और चोरों को पकड़ने में सतर्क दिख रहे हैं। बीती रात लोगों ने तीन युवकों को चोर होने के शक में काबू किया। इस दौरान लोगों ने उन युवकों को रेलिंग से बांधकर उनसे पूछताछ की। मामला पटियाला के नाभा में गांव लोपेपुर का बताया जा रहा है। गांव वालों ने बताया कि उक्त युवक रात के समय फोन और अन्य सामान लूटने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि उक्त युवकों से उनकी बाइक में रखी तलवार भी बरामद हुई है। वहीं उन्होंने कहा कि तीनों युवक आज भी लूट की फिराक में घूम रहे थे कि उनकों गांव वालों ने पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाया। जब पुलिस ने पूछताछ की तो उक्त युवक चोरी की बात से इनकार करते नजर आए। युवकों ने कहा कि वह जागरण देखने आए थे और यहां से वह पेट्रोल डलवाने के लिए घूम रहे थे। वहीं गांव वालों ने कहा कि इन युवकों ने पुलिस के आने से पहले चोरी की बात कबूली थी, लेकिन पुलिस के सामने ये अपनी बात से मुकर रहे हैं। बाद में लोगों ने उनको पुलिस के हवाले कर उचित जांच की मांग की। पुलिस ने मामले को शांत करवाकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
  • फोन पर पति से कहासुनी के बाद 8 माह की गर्भवती ने लगाया फंदा

    फोन पर पति से कहासुनी के बाद 8 माह की गर्भवती ने लगाया फंदा

    बिहारः पति से झगड़े के बाद एक महिला ने साड़ी से फंदा लगा लिया। मृत महिला की पहचान गांव के पप्पू सदा की पत्नी चांदनी कुमारी (22) के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले महिला और उसके पति में फोन पर झगड़ा हुआ था। बच्चों के रोने की आवाज पर परिवार के लोग जब मौके पर पहुंचे तो उन्हें सुसाइड का पता चला। जब तक महिला को नीचे उतारा उसकी मौत हो गई थी। घटना की सूचना मिलने पर लरझाघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

    मृतक के ससुर अर्जुन साद का कहना है कि उनका बेटा पप्पू पिछले 5 महीने से पंजाब में रहकर बोरी उठाने का काम करता है। पत्नी चांदनी देवी घर पर रहती है। उनका एक पोता भी है, जबकि उनकी बहू 8 माह की गर्भवती थी। मंगलवार शाम पति-पत्नी में फोन पर बातचीत हो रही थी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। फोन काटे जाने के बाद उनकी बहू बच्चों के साथ काफी रो रही थी। परिवार के समझाने पर वह चुप हो गई। देर शाम जब बहू ने साड़ी के सहारे फंदा लगा लिया। रोसरा की डीएसपी सोनल कुमारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, 4 से 5 व्यक्तियों को किया राउंडअप, देखें वीडियो

    Jalandhar News: इस इलाके में पुलिस की दबिश, 4 से 5 व्यक्तियों को किया राउंडअप, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत आज रेंहड़ू गांव में भारी पुलिस फोर्स के साथ घरों में दबिश दी गई। इस दौरान घरों का चप्पा-चप्पा खंगाला गया। जहां पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को राउंडअप किए है। इस कार्रवाई के दौरान इलाके से किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं जाने दिया गया। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी नरेश डोगरा ने बताया कि पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के निर्देशों पर आज रेहड़ू गांव में दबिश दी गई।

    डीसीपी ने कहा कि पुलिस कमिश्नर को पिछले कुछ समय से इलाके में नौजवानों को लेकर शिकायतें मिल रही थी। जिसके चलते आज इलाके में जाकर घरों की तालाशी ली गई। डीसीपी ने कहा कि सर्च अभियान के दौरान उनकी टीम को कुछ नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। वहीं 4 से 5 लोगों को राउंडअप किया गया है। जिन्हें थाने ले जाकर गहनता से पूछताछ की जाएगी।

    डीसीपी ने कहा कि मोहल्ला निवासियों द्वारा शिकायत की जा रही थी कि कुछ नौजवान उनके इलाके में देर रात को आते है। मिल रही शिकायतों के तहत यह कार्रवाई की गई है। डीसीपी ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी इलाके में नशे को लेकर सूचना मिलती है तो वह उन्हें 9592920502 पर दी जाएं। उक्त व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा बिकने वाले इलाकों में लगातार दबिश दी जा रही है।

  • Jalandhar News: 5 किलो हेरोइन और 22 हजार की ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 5 किलो हेरोइन और 22 हजार की ड्रग मनी सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जिले में नशा विरोधी अभियान युद्ध नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 5 किलो और 22 हजार की ड्रग मनी बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान शिवम सोढ़ी उर्फ शिवा के रूप में हुई है।पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा नंबर 122 दिनांक 20.05.2025 के अंतर्गत धारा 21C-27A-61-85 एनडीपीएस एक्ट थाना डिवीजन नंबर 8 में दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के खिलाफ पहले से ही 3 एफआईआर दर्ज हैं।

    जिसमें एफआईआर नंबर 96 दिनांक 11.05.2025, धारा 109, 191(3), 190, और 3 बीएनएसएस, 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत थाना बस्ती बावा खेल, एफआईआर नंबर 30 दिनांक 07.04.2020, धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट, 188, 212, 216 आईपीसी, और धारा 22-61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना डिवीजन नंबर 4 और एफआईआर नंबर 127 दिनांक 01.07.2020, धारा 61-1-14 आबकारी एक्ट, धारा 21, 22 एनडीपीएस एक्ट, धारा 379B, 382, 482, 465, 468, 471, 120-B, और 216 आईपीसी तथा धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत थाना भार्गो कैंप में मामले दर्ज है। सीपी ने कहा कि नशा तस्करी के नेटवर्क को प्रभावी ढंग से समाप्त करने के लिए आरोपी के पिछले और वर्तमान संबंधों की गहराई से जांच की जा रही है।

  • पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे; बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

    पटरी से उतरे मालगाड़ी के डिब्बे; बड़ा हादसा टला, देखें वीडियो

    रायपुर: रेलवे स्टेशन पर सुबह एक मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। मौके पर रेलवे अधिकारी, जीआरपी सहित तमाम संबंधित अधिकारी पहुंचे। रेलवे अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह 7:30 बजे की है। बिलासपुर से रायपुर की ओर आ रही एक मालगाड़ी के 2 डिब्बे पटरी से उतर गए। एक को चढ़ा दिया गया है। मरम्मत कार्य जारी है।

    जांच के लिए सेफ्टी टीम मौके पर मौजूद है। मालगाड़ी नागपुर डिवीजन के आंध्र से लोड हुआ था। डिब्बों में आयरन और लोह अयस्क भरा हुआ था। हादसे से यात्री ट्रेनें प्रभावित नहीं हुई है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीम मौके पर मौजूद है। अच्छी बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

  • Punjab News: दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर DC का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी को लेकर DC का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची टीम द्वारा डीसी कॉप्लेक्स में प्रत्येक कमरे की जांच की जा रही है। वहीं डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने घटना को लेकर बताया कि उनके पास एक ईमेल आया था। जिसकी जांच के बाद पुलिस कमिश्नर, साइबर ब्रांच और बम निरोधक दस्ता टीम को दे दी है। मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर को दे दी गई है। उन्होंने कहा कि सुबह 8.45 बजे ईमेल आई थी।

    अभी तक बम निरोधक दस्ता टीम द्वारा की गई जांच में कुछ बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों में पैनिक क्रिएट ना हो इसके लिए प्रशासन को सूचना दे दी गई है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस की ओर जांच रिपोर्ट आने के बाद सिक्योरिटी को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा। ईमेल में आरडीएक्स शब्द का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस द्वारा दी गई हिदायतों की उनके द्वारा पालना की जा रही है।

    बता दें कि आज प्रशासन को एक मेल आई, जिसमें बम से उड़ाने की धमकी दी गई। वहीं घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया और प्रशासन द्वारा बम निरोधक दस्ता टीम को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची टीम द्वारा डीसी कॉप्लेक्स में प्रत्येक कमरे की जांच की जा रही है। अभी तक की गई जांच में कुछ बमनुमा चीज या अन्य सामग्री बरामद नहीं हुई है।

    वहीं दूसरी ओर पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने इस धमकी को झूठा करार दिया है। उनका कहना है कि यह केवल एक ईमेल के जरिए दी गई झूठी धमकी थी। पुलिस ईमेल भेजने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए आईपी एड्रेस की जांच कर रही है। वहीं डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें। उन्होंने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी भी तरह घबराने की जरूरत नहीं है।

  • Punjab News: निर्माणाधीन पुल के लिए खोदे गड्ढे में गिरी कार, देखें वीडियो

    Punjab News: निर्माणाधीन पुल के लिए खोदे गड्ढे में गिरी कार, देखें वीडियो

    फरीदकोटः कोटकपुरा रोड पर नहर के ऊपर बने नए पुल के निर्माण के तहत रास्ते को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। वहीं देर रात शहर की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार बैरिकेड तोड़कर पुल के निर्माण के लिए खोदे के गड्ढे में कार गिर गई। इस घटना में कार चालक को मामूली चोटें आई है। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर कुछ दूरी पर स्थित पीसीआर कर्मी घटना स्थल पर पहुंचा।

    मामले की जानकारी देते हुए PCR कर्मचारी बलकार सिंह ने बताया कि रात लगभग साढ़े 12 बजे जब वे डीसी साहिब की कोठी के पास ड्यूटी पर थे, तभी जोरदार आवाज़ आई। जब हम दौड़कर मौके पर पहुंचे तो देखा कि एक कार पुल बनाने के लिए खोदे गए गड्ढे में कार गिर गई थी।

    इसके बाद उन्होंने पुलिस लाइन की गार्ड को भी बुलाया और मौके से कार में सवार नौजवान को बाहर निकाला। उसे मामूली चोटें आईं थीं, लेकिन यह बहुत बड़ा बचाव था। उन्होंने बताया कि यह नौजवान पार्क एवेन्यू का रहने वाला है, जिसे इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • Punjab News: मंत्री Kuldeep Dhaliwal का घेराव करने जा रहे किसानों को Police ने रोका, देखें वीडियो

    Punjab News: मंत्री Kuldeep Dhaliwal का घेराव करने जा रहे किसानों को Police ने रोका, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियों से कुछ किलोमीटर दूर गांव विछोआ में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का जनसभा होना था, लेकिन इससे पहले ही किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के पदाधिकारी और सदस्य उस जगह पर एकत्र होने लगे। किसानों को इकट्ठा होते देख अजनाला के डीएसपी गुरमिंदर सिंह औलख और एसएचओ अजनाला भारी पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए।

    मौके पर पुलिस टीम ने गुरदास सिंह विछोआ, गुरु का बाग जोन के सचिव गुरदेव सिंह गगोमाल, सुखजिंदर सिंह हरड़ और उनके साथियों को आगे जाने से रोक दिया। इससे किसानों और डीएसपी के बीच झड़प भी हुई। जिसके बाद किसानों ने मंत्री धालीवाल के कार्यक्रम से कुछ ही दूरी पर अपना मंच लगाकर सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। मंत्री कुलदीप धालीवाल नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत लोगों को संबोधित करने आए थे।