Punjab News: मंत्री Kuldeep Dhaliwal का घेराव करने जा रहे किसानों को Police ने रोका, देखें वीडियो

गुरदासपुरः फतेहगढ़ चूड़ियों से कुछ किलोमीटर दूर गांव विछोआ में कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का जनसभा होना था, लेकिन इससे पहले ही किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब के पदाधिकारी और सदस्य उस जगह पर एकत्र होने लगे। किसानों को इकट्ठा होते देख अजनाला के डीएसपी गुरमिंदर सिंह औलख और एसएचओ अजनाला भारी पुलिस फोर्स के साथ वहां पहुंच गए।

मौके पर पुलिस टीम ने गुरदास सिंह विछोआ, गुरु का बाग जोन के सचिव गुरदेव सिंह गगोमाल, सुखजिंदर सिंह हरड़ और उनके साथियों को आगे जाने से रोक दिया। इससे किसानों और डीएसपी के बीच झड़प भी हुई। जिसके बाद किसानों ने मंत्री धालीवाल के कार्यक्रम से कुछ ही दूरी पर अपना मंच लगाकर सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। मंत्री कुलदीप धालीवाल नशे के विरुद्ध मुहिम के तहत लोगों को संबोधित करने आए थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *