Punjab News: सुबह-सुबह RK Washing Factory में लगी भीषण आग, देखें वीडयो

Written by

in

लुधियानाः जिले के ताजपुर रोड़ पर स्थित आरके वाशिंक फैक्टरी में आज सुबह भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। लोगों द्वारा घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की 6 गाड़ियां लगाई गई।

हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस घटना के दौरान आसमान में धुएं का गुब्बार बन गया। वहीं मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि आरके वाशिंग में आग लगने की थाने में सूचना मिली थी। जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों को घटना स्थल से दूर किया गया ताकि दमकल विभाग को आग पर काबू पाने के लिए परेशानी का सामना ना करना पड़े।

अधिकारी ने कहा कि घटना में भारी मात्रा में फैक्टरी का सामान जलकर राख हो गया है। गनीमत यह रही हैकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। वहीं दमकल विभाग के कर्मी ने कहाकि उन्हें सुबह ताजपुड़ रोड़ पर फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह तुरंत पहले 2 गाड़िया लेकर मौके पर पहुंचे। लेकिन आग भीषण होने के कारण अन्य गाड़ियों को बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *