Punjab News: 2.20 किलो हेरोइन सहित 2 भाई गिरफ्तार

Written by

in

फिरोजपुरः नशा तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिसे आरोपियों के कब्जे से 2.20 किलो हेरोइन और नशे के लिए इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए दोनों सगे भाई है। दोनों छोटी उम्र में नशे के काले कारोबार में लिप्त हो गए। हैरानी की बात है कि 19 और 21 साल के दो सगे भाई दूसरों को मौत बचने का काम करते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय संदीप सिंह और 19 वर्षीय लवप्रीत सिंह पुत्र वजीर सिंह वासी ढाणी पीर बेरिया पल्ला मेघा के रूप में हुई है।

आरोपियों के लिंक सीमा पार पाकिस्तानी नस्करों के साथ हैं। पाकिस्तान से नशे की खेप मंगवाते थे। सीआईए टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। तलाशी दौरान आरोपियों से नशे की खेप बरामद हुई है। तस्करों से 2.20 किलो हेरोइन बरामद हुई है। दोनों भाई पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर आगे सप्लाई करते थे। थाना सदर व कुलगढ़ी पुलिस ने मंगलवार उक्त तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि फिरोजपुर सीआईए की टीम सीमावर्ती गांव दुलचीके पास गश्त कर रही थी।

वहां पर मुखबिर ने सूचना दी कि दो सगे भाई पाकिस्तान से हेरोइन मंगवा कर आगे बेचते हैं। इस समय भी उक्त आरोपी बाइक पर सवार होकर हेरोइन की खेप के साथ फिरोजपुर किसी को सप्लाई देने जा रहे हैं। सीआईए टीम ने बताई हुई जगह पर नाकाबंदी कर दोनों भाइयों को बाइक समेत काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उनके पास 2 किलो 20 ग्राम हेरोइन की खेप बरामद की गई है। थाना सदर पुलिस ने उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गहन पूछताछ जारी कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *