Punjab News: गैंगवार की साजिश को पुलिस ने किया नाकाम, 2 पिस्टलों सहित 4 गिरफ्तार, देखे वीडियो

Written by

in

फगवाड़ा: स्थानीय पुलिस ने इलाके मे होने वाली गैंगवार की साजिश को नाकाम करते हुए लड़ाई-झगड़ा करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार उर्फ लाला, प्यांशू पुत्र आस नारायण निवासी नंगल कॉलोनी फगवाड़ा, अर्शप्रीत सिंह पुत्र जसबीर सिंह निवासी नंगल कॉलोनी, जशनप्रीत पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी बसंत नगर के रूप मे हुई है।

इस मामले मे जानकारी देते हुए एस.पी. फगवाड़ा रूपिंदर कौर ने बताया डीएसपी. भारत भूषण की निगरानी मे सूचना के आधार पर मानावाली रोड से नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया है। तीन आरोपियों की तलाशी के दौरान एक पिस्टल, 6 जिंदा राउंड, 2 लोहे के खंड़े बरामद हुई है। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पुलिस ने गिरोह के चौथे साथी जशंपीत खेड़ा रोड से एक पिस्टल और 2 जिंदा राउंड सहित काबू किया।

पुलिस को जांच मे पता चला कि आरोपी गैंगवार को अंजाम देने की फ़िराक मे घूम रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *