Flyover से युवक-युवती ने लगाई छलांग, एक की मौत

Written by

in

सहारनपुरः देवबंद में कार सवार लोगों से बचने के लिए प्रेमी युगल ने देवबंद में फ्लाईओवर से छलांग लगा दी।‌ इस घटना को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया है। गंभीर हालत के चलते दोनों को चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया, उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। जबकि युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल में युवक ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका काे लेकर रुड़की, हरिद्वार समेत कई जगहों पर छिपता फिर रहा था। पुलिस उनका पीछा कर रही थी। पुलिस से बचने के लिए दोनों फ्लाईओवर से कूदे थे।

युवक ने कहा कि वह ईको कार सवार किशोरी के साथ सहारनपुर की तरफ से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। जब वह फ्लाईओवर पर पिलर नंबर-71 के ऊपर पहुंचे, तभी उनकी कार का अगला टायर फट गया। युवक ने कहा कि युवती के पिता ने देवबंद कोतवाली में युवक के खिलाफ अपनी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। देवबंद के फ्लाईओवर पर स्थित पिलर नंबर 71 से प्रेमी युगल ने छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि दो कारों में सवार कुछ लोग प्रेमी युगल की गाड़ी का पीछा कर रहे थे। जैसे ही गाड़ी फ्लाईओवर के ऊपर पहुंची तो कर में सवार लोगों ने प्रेमी युगल की गाड़ी पर फायरिंग शुरू कर दी।

जिसके चलते एक गोली गाड़ी के टायर में लग गई। इसके बाद स्वयं को कर स्वरों से घिरता देख प्रेमी युगल ने पिलर के ऊपर से ही नीचे छलांग लगा दी।‌ जिसके चलते दोनों बेहोश हो गए, मौके पर मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही देवबंद सीओ रविकांत पाराशर और प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सोनकर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को यहां के सरकारी चिकित्सालय में भर्ती कराया। दोनों की गंभीर हालत के चलते चिकित्साकों‌ हायर सेंटर रेफर कर दिया। उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई। जबकि युवक का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है। प्रेमी युगल की गाड़ी पर फायरिंग करने वाले आरोपी भी मौके से फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सोनकर ने बताया कि हादसे में घायल युवती की मौत हो गई है। पुलिस टीम को पंचनामा भरने के लिए रवाना कर दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है। दूसरी ओ एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने कहा कि युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज था। फ्लाईओवर पर कार दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद दोनों नीचे कूद गए थे, जिसमें किशोरी की मौत हो गई। फिलहाल हर बिंदु पर जांच चल रही है। किशोरी के परिजन जो तहरीर देंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *