Punjab News: जंगला चोरी की शिकायत देने गए लोगों ने लगाए पुलिस पर आरोप, देखें वीडियो

गुरदासपुरः नाले का जंगला चोरी होने की शिकायत देने गए मोहल्लावासियों ने पुलिस पर शिकायत न दर्ज करने के आरोप लगाए है। मामला गीता भवन रोड पर स्थित बाबा सिलेंडर वाली गली का है। लोगों ने कहा कि इलाके में चोरी की वारदातें बढ़ती जा रही है। पिछले दिनी मोहल्ले से एक नाले का जंगला चोरी हो गया था। जिससे हादसे का खतरा बढ़ता जा रहा है। जिसके बाद पूरा मोहल्ला वासी शिकायत देने थाने गए थे। वहां मौजूद मुंशी से शिकायत लिखने को कहा तो उन्होंने कहा कि एक जंगला ही चोरी हुआ है। इसकी क्या शिकायत लिखें।

मोहल्ला वासी वरुण मरवाहा, मित्तू, गुरप्रीत कौर और बिट्टू ने बताया कि यह मामला एक महीने से अधिक समय से चल रहा है। मुख्य नाले से जंगला चोरी होने से रोज दुर्घटनाएं हो रही थी। जब वे चोरी की शिकायत करने थाने गए, तो वहां मौजूद पुलिस कर्मचारी ने रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाओं का शिकार ज़्यादातर मोटरसाइकिल सवार ही बन रहे हैं, लेकिन उन्हें अपने बच्चों का डर भी सता रहा है। क्योंकि उनके बच्चे स्कूल आते-जाते हैं और गली में खेलते हैं। ब्लैकआउट के दिनों में ऐसी दुर्घटनाएं और बढ़ गई थी। इस बारे में इलाके के कौंसलर से भी मिलकर बात की, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वहीं कौंसलर अशोक भुट्टो ने कहा कि यह काम नशेड़ी लोगों का है जो अब नालों के जंगले तक चोरी करने लगे हैं। यह समस्या अब उनके ध्यान में आ गई है और जल्द ही नया जंगल लगा दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *