Blog

  • टमाटर से भरी पिकअप पलटी, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें Video

    टमाटर से भरी पिकअप पलटी, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें Video

    बिलासपुरः जिले से एक अजीब मामला सामने आया है जहां, टमाटर से भरी एक पिकअप पलट गई जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई, जो सड़क पर बिखरे टमाटर उठाकर घर लेजाने लगे। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और ड्राइवर बाल-बाल बच गया।

    जानकारी मुताबिक, बिलासपुर-कोटा मार्ग स्थित गनियारी के पास बुधवार को एक सब्जी कारोबारी टमाटर लेकर बिलासपुर से कोटा तरफ जा रहा था। टमाटर को उसने पिकअप में लोड करवाया था। तेज रफ्तार पिकअप अभी गनियारी के पास पहुंची थी कि बेकाबू होकर पलट गई। पिकअप के पलटने से उसमें भरे टमाटर सड़क पर बिखर गए। बाद में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

    पिकअप में करेट में रखे टमाटर को सड़क पर बिखरे देख लोगों की भीड़ टमाटरों को उठा-उठाकर ले जाने लगी। इसके चलते वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं, इस दौरान कुछ लोग सब्जी व्यापारी की मदद करते हुए बिखरे टमाटर को समेटने लगे। उन्होंने टमाटर ले जा रहे लोगों को भी रोकने की कोशिश की। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

  • Punjab News: 10 किलो हेरोइन और लाखों रुपए की ड्रग मनी तस्करों से बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: 10 किलो हेरोइन और लाखों रुपए की ड्रग मनी तस्करों से बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने नशों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत बीते दिन 2 किलो हेरोइन और 25 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आरोपी से पूछताछ के बाद आज भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की निशानदेही पर घर के बाथरूम से हेरोइन बरामद की।

    दरअसल, आरोपी ने बाथरूम में और 10 किलो हेरोइन छुपाकर रखी हुई थी, जिसे आज बरामद किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी रेंज हरमनबीर सिंह गिल ने बताया कि थाना घल्ल खुरद पुलिस ने 2 दिनों में पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आने वाली कुल 12 किलो 20 ग्राम हेरोइन और 25 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है।

     

  • Punjab News: दुकान में रोशनदान से घुसे चोर, नगदी व कपड़े लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान में रोशनदान से घुसे चोर, नगदी व कपड़े लेकर फरार, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में चोरों के आंतक से व्यापारी और आम जनता परेशान हो गई है। आए दिन चोरों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं ताजा मामला थाना सलेम टाबरी के अधीन आती एलडीको एस्टेट पुलिस चौकी के जसियां इलाके से सामने आया है। जहां चोर ने रेडीमेड कपड़े की दुकान को निशाना बनाया। चोर रोशनदार तोड़कर दुकान में घुसे और दुकान से नगदी व कपड़े चोरी करके फरार हो गए।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक दिनेश शर्मा पुत्र मोहनलाल वासी गुरनाम नगर ने बताया कि जसियां रोड पर उनकी रेडीमेड कपड़े की दुकान है। देर रात वह दुकान बंद करके घर चले गए। लेकिन सुबह 10 बजे जब वह दुकान पर आए तो देखा कि दुकान में तिजौरी से नगदी नहीं थी। इस दौरान भारी मात्रा में रेडीमेड कपड़े गायब थे। जिसके बाद उन्होंने दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चैक की तो उस फुटेज में सुबह करीब 4:45 बजे एक युवक दुकान के अंदर दाखिल होता है। वह तिजौरी में पड़ी नगदी और रेडीमेड कपड़े चोरी करता हुआ दिखाई देता है।

    जिसके बाद अन्य फुटेज में एक ओर चोर दिखाई दिया। दिनेश शर्मा ने बताया कि दुकान से चोर करीब 50 हजार का सामान और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत एलडीको एस्टेट पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवा दी है। दूसरी ओर चौकी के इंचार्ज जिंदर लाल सिद्धू ने बताया कि पुलिस के पास दिनेश शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस उक्त मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे CM Mann, पानी के मुद्दे को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे CM Mann, पानी के मुद्दे को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर के गांव घनौरी कलां में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात भी करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनने के बाद संबंधित अधिकारियों से बात करी उनकी समस्याओं को हल करवाया। जनसभा के बाद सीएम मान ने ग्राम पंचायत घर में प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्अहोंने घनौर कलां के 5 गांवों की पंचायतों के साथ एक सार्वजनिक बैठक भी की।

    उन्होंने बताया कि वह 21 मई को नंगल गए थे, जहां पानी की माप बारे जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि हर घंटे 100 क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हरियाणा को अतिरिक्त पानी नहीं दे सकते, हमने हरियाणा की सभी पाइप फैक्ट्रियों की पाइपें खत्म कर दी हैं। उन्होेंने बताया कि बीबीएमबी समझौते में मानवता को जल उपलब्ध कराने का उल्लेख नहीं था, लेकिन हमने वह भी उपलब्ध कराया। उन्होंने कहा कि हम कोर्ट में भी केस लड़ रहे है और पंजाब का पानी किसी को भी नहीं दिया जाएगा।

    भाखड़ा डैम पर लगेंगे 296 सीआईएसएफ गार्डः भाजपा बारे बोलते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी ने अब एक नया नोटिस निकाला है जिसमें उन्होंने कहा कि भाखड़ा डैम पर 296 सीआईएसएफ के गार्ड लगाएंगे। अब इसका खर्च पंजाब पर पड़ेगा, जो बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं होगा।

    पंजाब की हो रही अंदेखीः उन्होंने कहा कि जब वोट होती है तो पंजाब पुलिस को बुलाया जाता है, लेकिन जब सैंटर से फोर्स भेजी जाती है तो राज्य से पैसे मांगे जाते हैं। उन्होंने कहा कि सैंटर में पंजाब की बहुत ही अंदेखी हो रही है।

     

     

  • Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं ताजा मामला दोस्तपुर गांव के पास बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जहां बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे पुलिस ने काबू कर लिया और आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

    एसएसपी आदित्य ने बताया कि वीरवार को पुलिस की ओर से रुटीन चेकिंग की जा रही थी। एसएचओ साहिल पठानिया ने पुलिस पार्टी के साथ टी-प्वाइंट कलानौर पर नाका लगा रखा था। इस बीच एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया तो उसने एसएचओ पर गोली चला दी। फायर मिस हो गया और आरोपी मोटरसाइकिल भगाकर ले गया। पुलिस ने वारदात के बाद सभी तरफ नाकाबंदी कर दी।

    गांव निक्के शहूर के पास डिस्ट्रिब्यूटी पर पुल के पास बदमाश ने फिर से 38 बोर के रिवाल्वर के साथ दूसरा फायर किया, जो पुलिस की गाड़ी में जा लगा। इस दौरान पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपित की टांग में जा लगी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान जसपाल जस्सी निवासी बटाला के तौर पर हुई है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस ने आरोपी का मोटरसाइकिलऔर पिस्टल कब्जे में ले लिया है। डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि टी प्वाइंट कलानौर पर नाके पर तैनात एसएचओ साहिल पठानिया और पुलिस की गाड़ी पर गोली चलाने वाले आरोपित के खिलाफ थाना कलानौर में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल पर एसएसपी के अलावा एसपी योगराज सिंह, एसपी राजिंदर शर्मा, डीएसपी गुरविंदर सिंह चंदी, एसएचओ साहिल पठानिया और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

  • Jalandhar News: कोरोना के नए वेरिएंट और हीटवेव को लेकर मेडिकल सुपरिटेंडेंट का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: कोरोना के नए वेरिएंट और हीटवेव को लेकर मेडिकल सुपरिटेंडेंट का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देश के विभिन्न राज्यों में कोविड-19 के नए जेएन.1 वेरिएंट के मामलों में इजाफा होने के बाद केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने भी पूरे राज्य में कोविड सर्विलांस बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं जालंधर में मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर सतिंदरजीत सिंह ब्जाज से बात की गई तो उनका कहना है कि कोरोना के नए वेरिएंट के बारे में उन्हें पता चला है कि मुबंई में एक मरीज आया है। लेकिन डब्ल्यूएचओ की ओर से अभी तक कोई गाइडलाइंस जारी नहीं की गई। अगर कोई गाइडलाइंस आती है तो लोगों को इसके लिए सुचेत किया जाएगा।

    पंजाब में पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से लोगों का बुरा हाल हो गया। हीटवेव के कारण सड़कों पर दोपहर के समय सन्नाटा पड़ने लगा है। दुकानदारों के व्यापार में भी गिरावट आ गई है। वहीं हीटवेव के कारण लोग बीमार हो रहे है और प्राइवेट अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने रही है। दूसरी ओर सरकारी अस्पताल की बात करें तो सिविल अस्पताल में हीटवेव में बीमार हो रहे मरीजों के लिए सिविल अस्पताल में पुख्ता प्रबंध किए गए है। इसके लिए अस्पताल में ओरआरस, आईसपेक सहित अन्य प्रबंध किए गए है। वहीं मरीजों के लिए स्पेशल बने आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है, जिसमें 4 बेड रखे गए है। डॉक्टर का कहना है कि अभी तक कोई मरीज अस्पताल में नहीं आया है। लेकिन अगर कोई मरीज आताा है तो उसे उचित ट्रीटमेंट के लिए सभी सुविधाएं अस्पताल में उपलब्ध है।

    मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉक्टर सतिंदरजीत सिंह ब्जाज ने हीटवेव को लेकर कहा कि अचानक मौसम ने करवट ली है। दरअसल, पहले मौसम 25 डिग्री तक चल रहा था, वह अब अचानक 42 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में बढ़ रहे तापमान को लेकर आम जनता को सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है। उन्होंने जनता से अपील की है कि अधिकतम ठंडी जगह पर रहे। दोपहर के 11 बजे के समय से लेकर 4 बजे तक तापमान अधिक होने से हीटवेव से बचना चाहिए। इसके बाद के समय में घर से बाहर लोग निकले, अगर जरूरी काम हो तो सिर पर गीला कपड़ा करके या फिर छाता लेकर निकलें। इस दौरान हीटवेव के चलते लिक्वड का सेवन जरूर करें। थोड़ी-थोड़ी देर बाद ओआरएस, नींबू पानी, कांजी सहित अन्य चीजों का सेवन करें। इस दौरान बाहर निकलने के दौरान लाइट कपड़े पहने चाहिए।

     

  • Punjab News: High Court को मिली थ्रेट कॉल, सभी रास्ते किए बंद, इलाका सील, देखें वीडियो

    Punjab News: High Court को मिली थ्रेट कॉल, सभी रास्ते किए बंद, इलाका सील, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट को थ्रेट कॉल आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धमकी भरे ईमेल में बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद हाईकोर्ट में हड़कंप मच गया। जिसके बाद दोपहर 2 बजे तक के लिए हाईकोर्ट को बंद कर दिया है। वहीं कोर्ट को जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए गए है।

    दरअसल, यह न्यायालय क्षेत्र संवेदनशील क्षेत्र है क्योंकि पंजाब विधानसभा और सचिवालय भी इसके निकट स्थित हैं। जिसके चलते सुरक्षा एजेंसियां ​​अलर्ट पर हैं। वहीं आसपास के इलाके को सील कर दिया गया है। इस दौरान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने वकीलों से कोर्ट रूम खाली करने का अनुरोध किया है।

    वहीं एक जारी किए नोटिस में कहा गया है कि बार के सभी माननीय सदस्यों की जानकारी के लिए यह सूचित किया जाता है कि माननीय उच्च न्यायालय में बम की धमकी के बारे में अलर्ट प्राप्त हुआ है।

    सभी माननीय सदस्यों से अनुरोध है कि वे सतर्क रहें। यदि परिसर में कोई संदिग्ध या लावारिस वस्तु पाई जाती है, तो कृपया तुरंत उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन, चंडीगढ़ के कार्यालय को सूचित करें। सभी सदस्यों से अनुरोध है कि वे एहतियात के तौर पर तुरंत न्यायालय कक्ष खाली कर दें। दोपहर 2:00 बजे लंच के बाद न्यायालय की कार्यवाही फिर से शुरू होगी।

     

  • बस और वैन की भीषण टक्कर में 5 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    बस और वैन की भीषण टक्कर में 5 की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

    तंजावुरः तंजावुर-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंगकिपट्टी पुल के पास एक सरकारी बस और एक निजी टेम्पो वैन की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तंजावुर जिला कलेक्टर प्रियंका बालासुब्रमण्यम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। उन्होंने बताया कि यह हादसा तंजावुर-तिरुचिरापल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेंगकिपट्टी पुल के पास हुआ।

    तंजावुर जिला कलेक्टर प्रियंका बालासुब्रमण्यम ने बताया कि हादसा देर रात हुआ। उन्होंने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं, दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। सभी की पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं। इस संबंध में और जानकारी का आना बाकी है। वहीं दूसरी तरफ कर्नाटक और तमिलनाडु में पिछले 2 दिनों में बारिश से जुड़ी विभिन्न घटनाओं में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई है। इसमें बेंगलुरु में हुई तीन मौतें भी शामिल हैं, जहां रविवार से भारी बारिश हो रही है, जिससे शहर के कई हिस्से जलमग्न हो गए हैं और जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

    तमिलनाडु के मदुरै में भारी बारिश के चलते दीवार गिरने से एक लड़के समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को हुई। वहीं कर्नाटक के बेंगलुरु में एक अपार्टमेंट में घुसे बारिश को पानी को निकालने की कोशिश करते समय 12 वर्षीय एक बच्चे समेत दो लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मिको लेआउट पुलिस के अनुसार, बीटीएम द्वितीय चरण के पास एनएस पाल्या में मधुवन अपार्टमेंट के निवासी मनमोहन कामथ (63) ने सोमवार शाम को अपने घर से पानी निकालने के लिए मोटर चालित पंप का उपयोग करने की कोशिश की थी।

    जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “जब उसने पंप को सॉकेट से जोड़ा, तो शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे उसकी मौत हो गई।” पुलिस ने बताया कि अपार्टमेंट परिसर में काम करने वाले नेपाली व्यक्ति का बेटा दिनेश (12) कामथ के पास खड़ा था, वह भी बिजली की चपेट में आ गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इससे पहले सोमवार को, शशिकला (35) की मौत हो गई, जब महादेवपुरा पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर एक कंपनी में झाड़ू लगा रही थी, तभी एक दीवार गिर गई। अधिकारियों ने बताया कि रायचूर और कारवार में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के मदुरै में एक 65 वर्षीय महिला, उसका 10 वर्षीय पोता और एक पड़ोसी दीवार गिरने से मारे गए, जब वे बातचीत कर रहे थे। यह घटना थिरुप्परनकुंड्रम के पास वलयनकुलम में हुई। इलाके में पिछली रात से भारी बारिश हो रही थी।

  • Highway पर 3 वाहन आपस में भिड़े, टक्कर से लगी आग, जिंदा जला कार चालक, देखें Video

    Highway पर 3 वाहन आपस में भिड़े, टक्कर से लगी आग, जिंदा जला कार चालक, देखें Video

    बलौदाबाजारः हाईवे पर बीती रात करीब 9 बजे ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान पीछे चल रही इको कार भी ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार और ट्रेलर में आग लग गई। आग लगने से कार ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं कार में सवार 3 यात्री आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को चोटें आई हैं। ट्रेलर पर सवार 2 लोग भी घायल हो गए।

    जानकारी मुताबिक, रायपुर की ओर जा रही स्वराज माजदा और बलौदाबाजार से आ रही ट्रेलर में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक इको कार ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर के बाद ट्रेलर पलट गई। इसके बाद कार और ट्रेलर दोनों में भयंकर आग लग गई। आग लगने के बाद कार सवार मोहन भारद्वाज, उनके बेटे मोनू भारद्वाज और तोपचंद भारद्वाज जैसे-तैसे बाहर निकलने में कामयाब हुए, लेकिन ड्राइवर सेवक साहू कार में फंस गया। इस दौरान धधकती आग में वह जिंदा जल गया। हादसा उसके घर से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर हुआ, जिससे गांव में शोक है।

    ट्रेलर में सवार दो लोग भी हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल वाहन घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा, तब तक कार और ट्रेलर पूरी तरह जल चुके थे। घटना के बाद इकट्ठी हुई भीड़ को पुलिस ने हटाया और रास्ता दुरुस्त करवाया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • 6.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    6.1 की तीव्रता से लगे भूकंप के झटके

    नई दिल्लीः भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में बीते कुछ समय से लगातार भूकंप के कारण धरती हिलने की घटनाएं देखने को मिल रही हैं। हाल के दिनों में तुर्की, म्यांमार समेत कई देशों में भूकंप के कारण हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई है। अब वीरवार को एक और देश भूकंप के तेज झटकों से हिल गया है। दरअसल, यूरोपियाई देश ग्रीस में वीरवार को भूकंप के भयानक झटके लगे हैं।

    ग्रीस के क्रेते द्वीप के पास आज सुबह 7:19 बजे (IST) 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 6.0 थी। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र क्रेते के हेराक्लिओन से 79 किमी उत्तर-पूर्व में 67 किमी की गहराई पर था। ग्रीस की आपातकालीन सेवा ने तटीय इलाकों से दूर रहने की सलाह दी है। भूकंप का असर सेंटोरिनी तक महसूस किया गया, जहां लोग सड़कों पर निकल आए और कैल्डेरा में कुछ भूस्खलन की खबरें हैं।

    जर्मन भूकंप वार्निंग एजेंसी जीएफजेड ने बताया कि भूकंप 77 किमी की गहराई पर आया। यूरोपीय-भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र (ईएसएमसी) ने सुनामी के खतरे की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि अभी मूल्यांकन किया जा रहा है। ईएसएमसी ने कहा, “भूकंप-तटीय दूरी के आधार पर, सुनामी स्थानीय (<100 किमी), क्षेत्रीय (<1000 किमी) या दूर (>1000 किमी) हो सकती है।’ ग्रीस में भूगतिकी संस्थान के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.1 थी, जबकि ईएसएमसी ने कहा कि भूकंप की तीव्रता 6.3 दर्ज की गई।