Blog

  • पंजाबः शर्मनाक करतूत, 11 वर्षीय भतीजी को चाचा ने बनाया हवस का शिकार

    पंजाबः शर्मनाक करतूत, 11 वर्षीय भतीजी को चाचा ने बनाया हवस का शिकार

    लुधियानाः जिले में चाचा की भतीजी के साथ शर्मनाक करतूत सामने आई है। जहां चाचा ने शराब के नशे में अपनी हवस को मिटाने के लिए 11 वर्षीय भतीजी को अपना शिकार बना डाला। आरोपी की पहचान हैबोवाल निवासी राजपाल के रूप में हुई है। अब थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

    मासूम का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया जा रहा है। इंस्पेक्टर संदीप कौर ने बताया कि पुलिस ने समराला चौक से सटे हरचरण नगर निवासी समरता कौर की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है। अपने बयान में महिला ने बताया कि वह बंधु हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन नाम की संस्था चलाती है। 14 नवंबर के दिन उनकी संस्था के सदस्यों ने चंडीगढ़ रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट के बाहर कैंप लगाया था।

    इस दौरान फुटपाथ व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब बच्चों को दवाएं व कपड़े बांटे जा रहे थे। उसी दौरान झुग्गियों में रहने वाली 11 साल की एक बच्ची वहां आई। उसने बताया कि वो 4 बहनें हैं। उनकी मां की मौत हो चुकी है। उसका पिता शराब पीने का आदी है। उसका चाचा भी शराब पीने के बाद रात के समय अकसर उसे तंग परेशान करता है। कुछ दिन पहले उसने मासूम को नशे की गोली खिलाने के बाद उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। तफ्तीश के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • पंजाबः माया नगर में गोदाम में लगी भीष्ण आग, देखें वीडियो

    पंजाबः माया नगर में गोदाम में लगी भीष्ण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के माया नगर से बड़ी ख़बर सामने आई है। टिब्बा रोड़ स्थित माया नगर इलाके में होजरी वेस्ट के गोदाम में भीष्ण आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी भीषण लगी है कि इसकी चपेट में पड़ोस का घर भी आ गया है। कई किलोमीटर दूर से ही आग का धुआं शहर में नजर आ रहा है।

    घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम 5 गाड़ियों सहित आग बुझाने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि गोदाम के अंदर मालिक की 2 गाडिय़ा भी खड़ी है। जोकि आग की चपेट में आ गई। आग लगने से इलाके में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। दरअसल, इस यह सारा इलाका ऊन की वेस्ट के गोदाम से भरा पड़ा है। फिलहाल आग बुझाने के प्रयास जारी है।

  • जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, आज डीसी ऑफिस में बंद रहेगा कामकाज, जाने मामला

    जालंधरः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, आज डीसी ऑफिस में बंद रहेगा कामकाज, जाने मामला

    जालंधर/वरुणः अगर आप किसी काम के लिए डीसी ऑफिस जा रहे है तो आपके लिए यह ख़बर अहम है। दरअसल, डीसी ऑफिस में कर्मचारी यूनियन के प्रधान पवन वर्मा पर मामला दर्ज पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के विरोध में आज डीसी आफिस के कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे।

    इस दौरान तमाम तरह का सरकारी कामकाज बंद रहेगा। जिसमें प्रापर्टी की रजिस्ट्री, आरटीए, डीटीओ,असला विभाग तथा तहसीलदार कार्यालय से संबंधित कामकाज नहीं हो सकेंगे। हालांकि निजी कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाते सुविधा केंद्र खुले रहेंगे, जहां पर सामान्य दिनों की तरह लोगों से विभिन्न प्रकार के कार्य करवाने के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

    डीसी आफिस में तैनात महिला कर्मचारी मनमीत गुप्ता के साथ यूनियन के प्रधान पवन वर्मा का पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। मनमीत गुप्ता द्वारा उपायुक्त, महिला आयोग तथा पुलिस को शिकायत करने के बाद 11 नवंबर को पवन वर्मा पर मामला दर्ज कर लिया गया था। जिसके विरोध में कर्मचारी यूनियन द्वारा सोमवार को दिनभर बैठकें करने के बाद बाद दोपहर हड़ताल करने का फैसला लिया गया। अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते लोगों के कामकाज को प्रभावित होंगे ही साथ ही जिला प्रशासन द्वारा जीरो पेंडेंसी के दावे की हवा हो जाएंगे।

  • डेंगू व चिकनगुनिया के केसों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाजरी

    डेंगू व चिकनगुनिया के केसों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाजरी

    चंडीगढ़ः शहर में डेंगू के साथ चिकनगुनिया मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। चिकनगुनिया के बढ़ते केसों से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। अभी तक शहर में चिकनगुनिया के 74 मरीज मिल चुके हैं। मरीजों का यह आंकड़ा बीते 6 साल में सबसे ज्यादा है। वहीं शहर में इस सीजन में डेंगू के अब तक 750 मामले सामने आ चुके हैं। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

    स्वास्थ्य निदेशक डा सुमन सिंह ने बताया कि संदिग्ध मरीजों को निशुल्क जांच के लिए शहर के सभी सरकारी अस्पताल और सिविल अस्पताल में सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य निदेशक डा. सुमन सिंह ने कहा लोगों को डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए एहतियात बरतें और जरूरत पड़ने पर डाक्टर से परामर्श लें।

    इन दिनों डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, जीका वायरस और जापानी इनसेफ्लाइटिस जैसी कई घातक बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। वर्ष 2016 में चिकनगुनिया के रिकार्ड तोड़ मामले दर्ज किए गए थे। तब पूरे शहर में 272 मरीज दर्ज किए गए थे। वर्ष 2015 में चिकनगुनिया का सिर्फ एक मिला था। इसी तरह वर्ष 2017 में 54, 2018 में चार, 2019 और 2020 में शून्य, 2021 में सात और 2022 में अब तक 74 मामले सामने आ चुके हैं।

  • पंजाबः खिलाड़ियों को लेकर मान सरकार का बड़ा ऐलान

    पंजाबः खिलाड़ियों को लेकर मान सरकार का बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ः भगवंत मान सरकार ने खिलाड़ियों को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जन्म प्रमाण पत्र की आवश्यकता को समाप्त करते हुए स्कूल रिकॉर्ड के आधार पर खिलाड़ी की उम्र तय करने की घोषणा की है। सरकार ने खेलों के दौरान उम्र संबंधी विवाद को रोकने के लिए यह फैसला किया है। ज्यादा उम्र के बच्चे कम उम्र के बच्चे के मुकाबलों में खेल रहे हैं। जिससे कई बार विवाद पैदा हो जाता है। इसी के चलते मान सरकार ने यह फैसला किया है।

  • पंजाबः इंटरनेशनल एयरपोर्ट‌ पर DRI का सर्च अभियान, 1.52 करोड़ रुपए किए जब्त

    पंजाबः इंटरनेशनल एयरपोर्ट‌ पर DRI का सर्च अभियान, 1.52 करोड़ रुपए किए जब्त

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर और चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाते हुए 1.52 करोड़ रुपए की इंटरनेशनल करेंसी को जब्त किया है। डीआरआई का कहना है कि इन दोनों ही मामलों के पकड़े जाने के बाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स से हो रही विदेशी मुद्रा की तस्करी की चेन टूटी है। यह दोनों ही सर्च 12 नवंबर को की गई और अब पकड़े गए आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 12 नवंबर को डीआरआई की विभिन्न टीमों को इनपुट के बाद अमृतसर व चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया था।

    अमृतसर एयरपोर्ट पर दुबई जा रहे युवक-युवती को टर्मिनल के अंदर से 1.08 करोड़ रुपए की विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया गया। हैरानी की बात है कि दोनों यात्रियों ने सुरक्षा जांच पास कर ली थी और इमिग्रेशन भी पास कर लिया था। डीआरआई की तलाशी लेने पर 1.08 करोड़ रुपए की संयुक्त अरब अमीरात दिरहम, यूरो, ओमानी रियाल, कुवैती दिनार आदि की मिश्रित विदेशी मुद्रा उनके कब्जे से बरामद की गई। आरोपियों ने पैसों को अपने बैग में बने खूफिया पॉकेट्स में छिपा रखा था। डीआरआई की टीम द्वारा चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी एक और ऑपरेशन चलाया गया।

    इस कार्रवाई में भी दुबई जाने वाले एक यात्री को डिटेन किया गया। उस यात्री से डीआरआई ने 44 लाख रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा जब्त करने में सफलता हासिल की। डीआरआई ने अमृतसर में पकड़े जा चुके दोनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। जिन्हें अब 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। डीआरआई को पता चला है कि पंजाब में विदेशी करंसी की बड़े स्तर पर तस्करी चल रही है। जिसके तार अमृतसर, जालंधर और लुधियाना जैसे बड़े शेहरों से जुड़े हैं। डीआरआई की टीमें कभी भी इन तीनों शहरों में पहुंच रेड करके तस्करी से जुड़े और भी आरोपियों को पकड़ सकती है।

  • राशिफल (मंगलवार 15  नवंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    राशिफल (मंगलवार 15 नवंबर 2022) जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

    मेष: बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। धनहानि संभव है, सावधानी रखें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विवाद से बचें। शत्रु शांत रहेंगे।

    वृष: शत्रु सक्रिय रहेंगे। शारीरिक कष्‍ट संभव है। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश मनोनुकूल लाभ देगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। जल्दबाजी न करें।

    मिथुन: परिवार के किसी सदस्य के स्वास्‍थ्य की चिंता रहेगी। तनाव रहेगा। पुराना रोग उभर सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। किसी भी व्यक्ति की बातों में न आएं। महत्वपूर्ण निर्णय सोच-समझकर करें, लाभ होगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। बात बढ़ सकती है।

    कर्क: व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में संतोष रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। विरोध होगा। विवाद से क्लेश होगा, इससे बचें। पुराना रोग उभर सकता है। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।

    सिंह: धन प्राप्ति सुगम तरीके से होगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने में रुझान रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। कष्ट, तनाव व चिंता का वातावरण बन सकता है। शत्रु पस्त होंगे।

    कन्या: व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। लंबित कार्य पूर्ण होंगे। प्रमाद न करें। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी साधु-संत का आशीवार्द मिल सकता है। कोर्ट व कचहरी के कार्य मनोनुकूल रहेंगे।

    तुला: अपेक्षित कार्य विलंब से होंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। किसी व्यक्ति विशेष की नाराजी झेलना पड़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराना रोग उभर सकता है। दूर से दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। किसी व्यक्ति के व्यवहार से अप्रसन्नता रहेगी।

    वृश्चिक: धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेचैनी रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे।

    धनु: यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्‍थ्य प्रभावित होगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। नौकरी में कार्यभार रहेगा। भागदौड़ रहेगी। आय होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।

    मकर: धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। रुके कार्यों में गति आएगी। प्रसन्नता रहेगी। जोखिम न उठाएं। जल्दबाजी से चोट लग सकती है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। किसी अपने ही व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। थकान व कमजोरी रह सकती है।

    कुंभ: भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेगे। प्रमाद न करें। जल्दबाजी न करें। कोई समस्या खड़ी हो सकती है। शरीर शिथिल हो सकता है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    मीन: जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में शांति रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग रहेगा। कार्य समय पर पूर्ण होंगे। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। थकान व कमजोरी रह सकती है।

  • जालंधर: पुलिस छावनी में तब्दील हुआ रेलवे स्टेशन, जाने मामला 

    जालंधर: पुलिस छावनी में तब्दील हुआ रेलवे स्टेशन, जाने मामला 

    जालंधर/वरुण: रेलवे स्टेशन में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक लाल रंग के अटैची से लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील हो गया।  अनुसार किसी राहगीर ने अटैची से लाश के पैर लटकते देखे,जिसके बाद पूरे स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अटैची को कब्जे में ले लिया है। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंच चुकी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। बता दें कि रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:00 बजे किसी आदमी की तरफ से एक बड़ा बैग रख दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों का कहना है कि इस बैग में किसी की डेड बॉडी है। मौके पर जी आर पी की पुलिस के अधिकारी पहुंच चुके और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

  • जालंधरः 4 किलो 964 ग्राम अफीम सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधरः 4 किलो 964 ग्राम अफीम सहित 2 गिरफ्तार

    जालंधर/हर्षः थाना आठ की पुलिस ने दो व्यक्तियों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गांव बालोंगढ़ झारखंड निवासी विनय और गांव तंबूगढ़, झारखंड निवासी अवधेश के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर एसके भूपति ने बताया कि थाना प्रभारी नवदीप सिंह और उनकी टीम ने गश्त के दौरान गदाईपुर के पास में मौजूद थी। उसी दौरान उन्होंने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर जब उनकी तलाशी ली तो आरोपित विनय के कब्ज़े से दो किलो 480 ग्राम और अवधेश के कब्जे से 2 किलो 484 ग्राम अफीम बरामद हुई दोनों के कब्ज़े से कुल चार किलो 964 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों को अदालत मे पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि और खुलासे हो सके।

  • पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों के बीच चली गोलियां, 2 गिरफ्तार

    पंजाबः पुलिस और गैंगस्टरों के बीच चली गोलियां, 2 गिरफ्तार

    तरनतारनः पंजाब में एक बार फिर से गैंगस्टरों और पुलिस के बीच गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रेड की थी। इसी दौरान आज शाम पुलिस और गैंगस्टरों की मुठभेड़ में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि इस मुठभेड़ दौरान 3 गैंगस्टर मौके से फरार हो गए है। पकड़े गए गैंगस्टरों की पहचान  चरनजीत सिंह राजू निवासी गांव संघा, गुरदेव सिंह  प्रिंस निवासी कक्का जंडियाला के रूप में हुई है।

    पकड़े गए दो आरोपियों से पुलिस ने 32 बोर पिस्तौल के साथ 2 अन्य पिस्तौल सहित और 2 बाइक बरामद किए है। थाना सदर तरनतारन की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव संघे नहर के नजदीक सनसान जगह पर गैंगस्टर का एक गैंग बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

    सूचना के आधार पर पुलिस प्रमुख इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह सहित पुलिस पार्टी सहित कार्रवाई की । पुलिस को देखते ही गैंगस्टरों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी जिसके जवाब में पुिलस ने फायरिंग की। बताया जा रहा है इस दौरान कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। काबू किए गए आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है।