जालंधरः 4 किलो 964 ग्राम अफीम सहित 2 गिरफ्तार

जालंधर/हर्षः थाना आठ की पुलिस ने दो व्यक्तियों को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान गांव बालोंगढ़ झारखंड निवासी विनय और गांव तंबूगढ़, झारखंड निवासी अवधेश के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर एसके भूपति ने बताया कि थाना प्रभारी नवदीप सिंह और उनकी टीम ने गश्त के दौरान गदाईपुर के पास में मौजूद थी। उसी दौरान उन्होंने दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोक कर जब उनकी तलाशी ली तो आरोपित विनय के कब्ज़े से दो किलो 480 ग्राम और अवधेश के कब्जे से 2 किलो 484 ग्राम अफीम बरामद हुई दोनों के कब्ज़े से कुल चार किलो 964 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपितों को अदालत मे पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि और खुलासे हो सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *