जालंधर: पुलिस छावनी में तब्दील हुआ रेलवे स्टेशन, जाने मामला 

जालंधर/वरुण: रेलवे स्टेशन में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक लाल रंग के अटैची से लाश बरामद हुई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे स्टेशन छावनी में तब्दील हो गया।  अनुसार किसी राहगीर ने अटैची से लाश के पैर लटकते देखे,जिसके बाद पूरे स्टेशन में अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अटैची को कब्जे में ले लिया है। मौके पर डॉग स्क्वाड की टीम भी पहुंच चुकी है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच जारी है। बता दें कि रेलवे स्टेशन पर सुबह 7:00 बजे किसी आदमी की तरफ से एक बड़ा बैग रख दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों का कहना है कि इस बैग में किसी की डेड बॉडी है। मौके पर जी आर पी की पुलिस के अधिकारी पहुंच चुके और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *