Punjab News: पुलिस और बदमाश में चली गोलियां, देखें वीडियो

गुरदासपुरः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार बदमाशों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं ताजा मामला दोस्तपुर गांव के पास बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जहां बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। जिसे पुलिस ने काबू कर लिया और आरोपी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया।

एसएसपी आदित्य ने बताया कि वीरवार को पुलिस की ओर से रुटीन चेकिंग की जा रही थी। एसएचओ साहिल पठानिया ने पुलिस पार्टी के साथ टी-प्वाइंट कलानौर पर नाका लगा रखा था। इस बीच एक मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया तो उसने एसएचओ पर गोली चला दी। फायर मिस हो गया और आरोपी मोटरसाइकिल भगाकर ले गया। पुलिस ने वारदात के बाद सभी तरफ नाकाबंदी कर दी।

गांव निक्के शहूर के पास डिस्ट्रिब्यूटी पर पुल के पास बदमाश ने फिर से 38 बोर के रिवाल्वर के साथ दूसरा फायर किया, जो पुलिस की गाड़ी में जा लगा। इस दौरान पुलिस ने भी गोली चलाई, जो आरोपित की टांग में जा लगी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी की पहचान जसपाल जस्सी निवासी बटाला के तौर पर हुई है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में दाखिल कराया गया है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी का मोटरसाइकिलऔर पिस्टल कब्जे में ले लिया है। डीएसपी गुरविंदर सिंह ने बताया कि टी प्वाइंट कलानौर पर नाके पर तैनात एसएचओ साहिल पठानिया और पुलिस की गाड़ी पर गोली चलाने वाले आरोपित के खिलाफ थाना कलानौर में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल पर एसएसपी के अलावा एसपी योगराज सिंह, एसपी राजिंदर शर्मा, डीएसपी गुरविंदर सिंह चंदी, एसएचओ साहिल पठानिया और अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *