Highway पर 3 वाहन आपस में भिड़े, टक्कर से लगी आग, जिंदा जला कार चालक, देखें Video

Written by

in

बलौदाबाजारः हाईवे पर बीती रात करीब 9 बजे ट्रक और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दौरान पीछे चल रही इको कार भी ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार और ट्रेलर में आग लग गई। आग लगने से कार ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं कार में सवार 3 यात्री आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। हादसे में कार में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों को चोटें आई हैं। ट्रेलर पर सवार 2 लोग भी घायल हो गए।

जानकारी मुताबिक, रायपुर की ओर जा रही स्वराज माजदा और बलौदाबाजार से आ रही ट्रेलर में आमने-सामने टक्कर हो गई। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही एक इको कार ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर के बाद ट्रेलर पलट गई। इसके बाद कार और ट्रेलर दोनों में भयंकर आग लग गई। आग लगने के बाद कार सवार मोहन भारद्वाज, उनके बेटे मोनू भारद्वाज और तोपचंद भारद्वाज जैसे-तैसे बाहर निकलने में कामयाब हुए, लेकिन ड्राइवर सेवक साहू कार में फंस गया। इस दौरान धधकती आग में वह जिंदा जल गया। हादसा उसके घर से सिर्फ 500 मीटर की दूरी पर हुआ, जिससे गांव में शोक है।

ट्रेलर में सवार दो लोग भी हादसे में घायल हुए हैं। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल वाहन घटना के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा, तब तक कार और ट्रेलर पूरी तरह जल चुके थे। घटना के बाद इकट्ठी हुई भीड़ को पुलिस ने हटाया और रास्ता दुरुस्त करवाया। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *