टमाटर से भरी पिकअप पलटी, लोगों में मची अफरा-तफरी, देखें Video

Written by

in

बिलासपुरः जिले से एक अजीब मामला सामने आया है जहां, टमाटर से भरी एक पिकअप पलट गई जिसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई, जो सड़क पर बिखरे टमाटर उठाकर घर लेजाने लगे। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और ड्राइवर बाल-बाल बच गया।

जानकारी मुताबिक, बिलासपुर-कोटा मार्ग स्थित गनियारी के पास बुधवार को एक सब्जी कारोबारी टमाटर लेकर बिलासपुर से कोटा तरफ जा रहा था। टमाटर को उसने पिकअप में लोड करवाया था। तेज रफ्तार पिकअप अभी गनियारी के पास पहुंची थी कि बेकाबू होकर पलट गई। पिकअप के पलटने से उसमें भरे टमाटर सड़क पर बिखर गए। बाद में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।

पिकअप में करेट में रखे टमाटर को सड़क पर बिखरे देख लोगों की भीड़ टमाटरों को उठा-उठाकर ले जाने लगी। इसके चलते वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। वहीं, इस दौरान कुछ लोग सब्जी व्यापारी की मदद करते हुए बिखरे टमाटर को समेटने लगे। उन्होंने टमाटर ले जा रहे लोगों को भी रोकने की कोशिश की। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *