Punjab News: इस इलाके में चली गोलियां, एक घायल, मामला दर्ज, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला झब्बाल रोड स्थित इंदिरा कॉलोनी से सामने आया है। जहां देर रात कुछ युवकों ने घर में घुसकर फायरिंग कर दी। इस घटना में सुरिंदर उर्फ ​​गामा नाम का व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित आशु और इलाके के रहने वाले जसकरण ने बताया कि यह फायरिंग सनी चावला, लव लुहारा और वीरू नाम के युवकों ने की है।

आरोप है कि ये तीनों युवक पुरानी रंजिश के चलते आशु के घर आए और फायरिंग शुरू कर दी। आशु का कहना है कि इन लोगों को शक था कि उसने उन्हें किसी मामले में फंसा दिया है और इसी बदले की भावना के चलते यह हमला किया गया। जब हमलावर गोलियां चला रहे थे, तभी आशु ने खुद को बचाने की कोशिश की। इसी दौरान घर के अंदर मौजूद सुरिंदर गामा को गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फायरिंग के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गामा को नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों ने उनके घर पर करीब पांच राउंड फायरिंग की। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि ऐसे बदमाशों पर सख्त कार्रवाई हो, जो खुलेआम रिहायशी इलाकों में गोलियां चलाकर कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। मौके पर थाना गेट हकीमां की पुलिस पहुंची। पुलिस ने परिवार व इलाका निवासियों के बयान लिख कर सन्नी चावला, लव लुहारा और वीरू नामक युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *