Jalandhar News: कुत्तों को खाना डालने को लेकर विवाद, युवक ने महिला को जड़े थप्पड़, देखें वीडियो

जालंधरः कुत्तों को खाना डालने को लेकर एक युवक द्वारा महिला से झगड़ा करने का मामला सामने आया है। इस दौरान महिला ने युवक पर उसे थप्पड़ मारने के भी आरोप लगाए हैं। महिला ने घटना के बाद मौके पर पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि उनके 112 पर कॉल करने के बावजूद एक घंटे तक पुलिस नहीं पहुंची। बाद में दूसरे थाने में शिकायत देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि आरोपी पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, जिसने बदतमीजी की और बेजुबान कुत्तों को खाना डालने से भी रोका।

जानकारी देते रितु मल्होत्रा ने बताया कि वह 14 साल से करीब 20 जगहों पर कुत्तों को खाना डालने आती है। इसी तरह वह आज भी लवकुश चौक पर कुत्तों को खाना डालने आई थी कि एडवोकेट चौपड़ा का बेटा उसे खाना डालने से मना करने लगा और कहने लगा कि सफाई कर्मियों को इस बात से दिक्कत होती है कि आप यहां खाना डालते हैं। उन्होंने कहा कि मैने उसे कहा कि मुझे आज तक किसी ने भी ऐसा करने से मना नहीं किया है। बाद में वह और बाते बनाने लगा और उसे खाना डालने से रोकने लगा।

थोड़ी देर बाद उक्त युवक ने अपनी बात करने का लहजा ही बदल लिया और मेरे साथ बदतमीजी से बाद करने लगा। जब मैने उसे प्यार से समझाने की कोशिश की तो वह तैश में आ गया और उसने मेरे हाथ से खाने वाला बैग छीन लिया और चौक पर सारा खाना बिखेर दिया। पीड़ित ने बताया कि जब उसने उक्त युवक को हद में रहकर बोलने की बात कही तो उक्त युवक ने उसके थप्पड़ मार दिया। जब बीच में युवक की मां आई तो उसने अपनी मां के सामने भी मुझे थप्पड़ मारे जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को मामले की सूचना दी।

पीड़ित के मुताबिक उसने 112 पर कॉल की लेकर एक घंटे बाद भी पुलिस नहीं आई। उसने बताया कि बाद में उसने दूसरे थाने में कॉल की तो कुछ पुलिस कर्मी आए जिसके बाद उक्त लोगों ने अपने बेटे को अंदर छिपा लिया और माफी मांगने लगे। रितु ने कहा कि ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए जो बेजुबान कुत्तों को खाना डालने से रोक रहा है और महिलाओं की इज्जत करना भी नहीं जानता। उन्होंने कहा कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। महिला ने थाना डिवीजन नं. 4 में मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *