Punjab News: 1.5 लाख की ड्रग मनी और 290 ग्राम हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

Written by

in

लुधियानाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत क्राइम ब्रांच टीम ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनसे हेरोइन और लाखों की ड्रग मनी बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी अमनदीप बराड़ ने बताया कि इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा की टीम ने इन तस्करों गिरफ्तार करके आरोपियों के कब्जे से 290 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 5 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार मुहम्मद गुफरान सैलून का काम करता है।

इस पर पहले से थाना जमालपुर में दो मामले दर्ज हैं। वहीं दानिश अंसारी पेंट का काम करता है और 9वीं कक्षा तक पढ़ा है। इस पर भी थाना जमालपुर में 2 मामले दर्ज हैं। जबकि मुहम्मद कामिल पर अभी तक कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। तस्करों पर विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं। जमानत पर रिहा होने के बाद इन तस्करों ने पूरे पंजाब में अपना नेटवर्क फैलाना शुरू कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। तस्करों ने कई शहरों में नशा सप्लाई करना था।

पहले मामले में भामियां चौक के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एएसआई राज कुमार को सूचना मिली कि आरोपी मुहम्मद गुफरान (निवासी परोरी, जिला हाजीपुर, बिहार) और दानिश अंसारी (निवासी खुदा नगर, जिला मोतिहारी, बिहार) हेरोइन के साथ बाइक पर जा रहे हैं और बाइक पर किसी प्रकार का नंबर नहीं लिखा था। दोनों आरोपी भामियां रोड पर ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया और उनके पास से 270 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 5 हजार रुपए बरामद किए।

दूसरे मामले में पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि इकबाल नगर पुल के पास सतसंग घर के नजदीक मुहम्मद कामिल नाम का युवक हेरोइन सप्लाई करने जा रहा है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने इन तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *