PM Modi ने किया Railway Station का उद्घाटन, यात्री QR Code से कर सकेंगे टिकट का भुगतान, देखें वीडियो

Written by

in

 बड़े स्टेशनों जैसी मिलेगी सुविधा

बैजनाथः अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन का आज देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उदघाटन किया। इस मौके में राज्यसभा सांसद इंदु गोस्वामी और कांगड़ा चंबा के सांसद डॉ राजीव भारद्वाज व बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल भी उपस्थित रहे। हिमाचल में अंग्रेजों के टाइम से ट्रेन चल रही है। पठानकोट जोगिंद्रनगर रेल लाइन जल्द ही ब्रॉडगेज होगी। जहां यात्रियों को बैजनाथ पपरोला स्टेशन का लाभ मिलेगा। बैजनाथ पपरोला रेलवे स्टेशन पर अब बड़े स्टेशनों की तरह सुविधा दी जाएगी। जहां पर दिव्यागजनों के लिए व्हील चेयर उपलब्ध है। स्टेशन पर हाई स्पीड वाई फाई, स्वच्छ, टॉयलेट, वाटर एटीम, फूड कोर्ट, शॉपिंग एरिया, जैसी सुविधाएं मिलेंगी। यही नहीं यात्री अब टिकट का भुगतान क्यू आर कोड से भी कर सकते हैं। इस रेलवे का पुनर्विकास 8 करोड़ रुपए की लागत से किया गया है। सांसद राजीव भारद्वाज संसद राजीव भारद्वाज ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में विकास की लहर है। बैजनाथ रेलवे स्टेशन को अमृत भारत के तहत पुनर्विकसित करना हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। जल्द ही इस रेल लाइन को ब्रॉडगेज किया जाएगा। राज्य सभा सांसद इंदु गोस्वामी ने कहा कि जब से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ता संभाली है तभी से ही हिमाचल के रेलवे बजट को बढ़ाया है। जल्द ही चक्की पुल बन कर तैयार हो जाएगा और पठानकोट से जोगिंदर नगर तक रेल चलेगी। इंदु गोस्वामी ने कहा की रेल मंत्री से हमने मिलकर बात की है कि हिमाचल केजी रेल लाइन को ब्रॉडगेज किया जाए और यह रेल लाइन जल्द ही ब्रॉडगेज भी होगी और कांगड़ा में वंदे भारत ट्रेन भी आएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *