Blog

  • Punjab News: पूर्व Prime Minister डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर को लेकर SGPC अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व Prime Minister डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर को लेकर SGPC अध्यक्ष का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरुद्वारा पौंटा साहिब में देश के साके की याद में और साके में शहीद हुए सिखों की याद में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति द्वारा श्री मंजि साहिब दीवान हाल में गुरमति समारोह करवाया गया। इस मौके अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद दरबार साहिब के हजूरी रागी जत्थे द्वारा कीर्तन भी किया गया।

    इस मौके शिरोमणि समिति के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि ऐसा दुखद साका गुरुद्वारा श्री पौंटा साहिब में हुआ। जिसमें मिसल शहीद तरनादल के 11 सिंह भी शहीद हुए थे। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा श्री पौंटा साहिब को महंता के कब्जे से मुक्त करवाने के समय साके में बाबा निहाल सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। जिन्हें पंथ ने जिंदा शहीदों का खिताब दिया है। इसके साथ ही बंदी सिंह भाई बलवंत सिंह राजोआणा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर केंद्रीय अजायबघर में लगवाने पर विरोध दर्ज किया है, तो एसजीपीसी अध्यक्ष ने कहा कि इस संबंध में एसजीपीसी पुनर्विचार करेगी और तभी इस संबंध में कोई निर्णय लिया जाएगा।

  • Punjab News: विशाल ट्रेडर दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: विशाल ट्रेडर दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के सुंदर नगर इलाके में विशाल ट्रेडर नाम की दुकान में लगी भयानक आग से लाखों का नुकसान हो गया। घटना की सूचना लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दुकान मालिक ने बताया कि आज सुबह जब वह दुकानदार शटर खोलने लगे तो बाहर से धुंआ निकला हुआ था।

    आग लगने का कारण भी मालिक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण तारों में आग लगी, जिससे धुआं फैल गया और शटर गर्म हो गया। दुकान मालिक के अनुसार शटर गर्म होने के कारण उसे उठाया तक नहीं जा सका। दुकान मालिक ने कहा कि इस घटना में लगभग 50 लाख का नुकसान हो गया। विशाल ट्रेडर में धागे का कारोबार किया जाता है।

    वहीं दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि गर्मियों में इस तरह की घटनाएं जरूर होती हैं, लेकिन लोगों को कहीं न कहीं सावधानी बरतनी चाहिए। दमकल विभाग के अधिकारी के अनुसार, 9:40 मिनट पर उन्हें सूचना मिली और 10 मिनट में मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि दुकान के अंदर पैकिंग मटेरियल का काम होता था। आग पर काबू पाने के लिए 4 गाड़ियां लगाई गईं।

  • Jalandhar News: MLA Raman Arora के घर विजिलेंस की Raid को लेकर वकील का आया बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: MLA Raman Arora के घर विजिलेंस की Raid को लेकर वकील का आया बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने आप विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने विधायक रमन अरोड़ा के घर खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेड की है। विजिलेंस की टीम ने रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस टीम की पीबी 65 नंबर की गाड़ियां आज सुबह आई और विधायक के घर पर दबिश दी। सूत्रों के अनुसार विधायक को गिरफ्तार किया गया है।

    पिछले दिनों विधायक की सिक्योरिटी सरकार ने वापिस ली थी। वहीं एसीपी ने मीडिया के सामने पुष्टि करते हुए कहाकि आज विजिलेंस की टीम ने विधायक के घर रेड की है। वहीं विधायक रमन अरोड़ा के वकील संजू शर्मा मौके पर पहुंच गए है। उन्होंने कहा कि विधायक के रिश्तेदारों से पता लगा कि पुलिस की टीम उनके घर पर आई है। उनका कहना हैकि उन्हें अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

    लेकिन अब कहा है कि ऑफिशियल बात करने के बाद वह उन्हें अंदर मिलने देंगे। वकील का कहना हैकि उन्हें 15 से 20 मिनट हो गए है लेकिन अंदर मिलने के लिए जाने नहीं दिया जा रहा। वकील ने बताया कि किस मामले में विजिलेंस द्वारा विधायक के खिलाफ कार्रवाई की गई है और किस विभाग ने कार्रवाई की है। वहीं विधायक को लेकर कहाकि वह अभी घर के अंदर ही मौजूद है।

  • Punjab News: Mickey Kitchen पर Excise विभाग की बड़ी कार्रवाई, अंग्रेजी और विदेशी शराब बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: Mickey Kitchen पर Excise विभाग की बड़ी कार्रवाई, अंग्रेजी और विदेशी शराब बरामद, देखें वीडियो

    मोहालीः युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत देर रात 1 बजे गुप्त सूचना पर एक्साइज विभाग ने मोहाली की लांद्रा रोड स्थित ढाबे पर छापामारी की। इस दौरान भारी मात्रा में पुलिस ने अंग्रेजी और विदेशी अवैध शराब बरामद की गई। जानकारी साझा करते एक्साइज विभाग के अधिकारी विकास बटेजा ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब और वित्त मंत्री पंजाब हरपाल चीमा के निर्देशों पर यह कार्रवाई पूरे पंजाब में की गई है, ताकि शराब माफिया पर कड़ी नकेल कसी जा सके।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस स्टैंड के पास नाका लगया गया था। इस दौरान किसी मुखबिर ने सूचना दी। जिस पर उन्होंने भारी पुलिस टीम के साथ मिक्की किचन पर छापेमारी कर वहां से अलग-अलग ब्रैंड की भारी मात्रा में शराब बरामद की है। उनकी टीम की ओर से 2 जगहों पर और भी रेड की गई है। यह रेड तीसरी जगह पर की गई है।

    टीम ने बताया कि 60 बोतल शराब की जो अलग-अलग ब्रैंड की थी। वहीं 120 के करीब बीयर की बोतल बरामद की गई है। फिलहाल अभी बोतलों की गिनती जारी है। जिसके बाद पूरी स्थिति साफ होगी। उन्होंने बताया कि पहले भी इस ढाबे पर कार्रवाई की गई थी। उस समय भी एफआईआर दर्ज की गई थी। मालिक की ओर से ढाबे के बाहर जेनरेटर में शराब रख कर 12 बजे के बाद सप्लाई की जाती थी। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।

  • Punjab News: Sub-inspector सहित 4 पुलिस मुलाजिमों पर FIR

    Punjab News: Sub-inspector सहित 4 पुलिस मुलाजिमों पर FIR

    कपूरथलाः नशा तस्करी के मामले में कूपरथला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते 4 पुलिस मुलाजिम पर केस दर्ज किया गया है। इन पुलिस मुलाजिमों में एक सब इंस्पैक्टर, 2 एएसआई और एक कॉन्सटेबल शामिल है। सीआईए स्टाफ फगवाड़ा की पूरी टीम को भ्रष्टाचार रोधी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है।

    इसकी पुष्टि करते डीआईजी जालंधर नवीन सिंगला ने बताया कि पुलिस द्वारा सीआईए इंचार्ज बिस्मन सिंह माही, एएसआई निर्मल कुमार, एएसआई जसविंदर सिंह और कांस्टेबल जगरूप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों ने एक तस्कर हनी को अपनी हिरासत से छुड़ाने के लिए लगभग 2.5 लाख रुपये रिश्वत के रूप में लिए थे। गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल परीक्षण करवाया जाएगा और उन्हें फगवाड़ा के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया जाएगा।

  • Jalandhar News: मान सरकार का एक्शन, MLA Raman Arora के घर विजिलेंस की Raid, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मान सरकार का एक्शन, MLA Raman Arora के घर विजिलेंस की Raid, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने आप विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने विधायक रमन अरोड़ा के घर खिलाफ कार्रवाई करते हुए रेड की है। विजिलेंस की टीम ने रमन अरोड़ा के घर विजिलेंस टीम की पीबी 65 नंबर की गाड़ियां आज सुबह आई और विधायक के घर पर दबिश दी। सूत्रों के अनुसार विधायक से पूछताछ की जा रही है। पिछले दिनों विधायक की सिक्योरिटी सरकार ने वापिस ली थी।

  • Jalandhar News: आतंकी पन्नू की बौखलाहट, रेलवे स्टेशन के पास खालिस्तान व पाकिस्तान के समर्थन के लगाए फ्लैग, देखें वीडियो

    Jalandhar News: आतंकी पन्नू की बौखलाहट, रेलवे स्टेशन के पास खालिस्तान व पाकिस्तान के समर्थन के लगाए फ्लैग, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के जिला जालंधर के कस्बा आदमपुर के पास पढ़ते गांव खुर्दपुर में के रेलवे स्टेशन के पास खालिस्तान व पाकिस्तान के समर्थन में कुछ फ्लैग लगाए गए हैं। सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 2 मिनट 52 सेकंड की एक वीडियो जारी कर बताया कि कुछ दिन पहले 13 मई को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आदमपुर एयर फोर्स स्टेशन पर आए थे। इस दौरान एयरफोर्स बेस पर भारत माता की जय के नारे लगाए थे। बौखलाते हुए पन्नू ने कहा कि आज 23 मई को खुर्दपुर में यह नारे लिखे गए हैं, जिसकी वह जिम्मेदारी लेता है।

    इस दौरान बौखलाते हुए पन्नू ने प्रधानमंत्री को कहा कि 2025 में 1 जून से 6 जूनत तक पठानकोट, बठिंडा, जालंधर और अंबाला आर्मी कैंट को खाली कर दिया जाए। नहीं तो बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया जाएगा। पन्नू ने दोबारा से बौखलाते हुए इसमें पाकिस्तान आर्मी और खालिस्तान के समर्थन के बारे में बोला है। वहीं इस वीडियो के बारे में जालंधर के एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क से फोन पर बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह मामला रेलवे के अधीन आता है। लेकिन एसएसपी ने फिर भी इसकी जांच करने की बात कही है।

    दूसरी ओर इस मामले को लेकर जीआरपी थाने के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार से फोन पर बात की गई तो उन्होंने वीडियो की बात से तो इनकार किया, लेकिन रेलवे स्टेशन पर कुछ लिखा गया है इसकी पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि वह रास्ते में है वहां जाकर सारी स्थिति बताएंगे।

     

  • Alert: इस दिन से शुरू होगा नौतपा, उग्र रूप में होंगे सूर्यदेव, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

    Alert: इस दिन से शुरू होगा नौतपा, उग्र रूप में होंगे सूर्यदेव, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

    नई दिल्लीः नौतपा की शुरुआत होने जा रही है। आगामी 25 मई से 2 जून तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। इसी के साथ नौतपा शुरू होगा। वहीं ज्योतिष और भौगोलिक दृष्टिकोण से देखें तो नौतपा की गर्मी आने वाले समय में अच्छी बारिश का संकेत देती है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार नौतपा भारतीय ज्योतिष और मौसम विज्ञान से जुड़ी एक विशेष अवधि है। 25 मई रविवार को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे तापमान में और अधिक वृद्धि होगी। नौतपा वर्ष के सबसे गर्म 9 दिन माने जाते हैं। इस दौरान सूर्य की किरणें धरती पर तीव्र रूप से पड़ती हैं, जिससे धूप और अधिक तीखी हो जाती है।

    जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो उस दिन से लेकर अगले 9 दिन तक की अवधि को नौतपा कहा जाता है। यदि इस समय में ठंडी हवा नहीं चले और बारिश भी न हो, तो यह आने वाले समय में अच्छी बारिश का संकेत माना जाता है। नौतपा के दौरान भीषण गर्मी होती हैं ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। क्योंकि सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही अपनी तबीयत को खराब कर सकती है।

  • नगर निगम कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप, मलबे में दबकर युवक की मौत

    नगर निगम कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप, मलबे में दबकर युवक की मौत

    बरेलीः बारादरी थाना क्षेत्र में सफाईकर्मियों पर लापरवाही के आरोप लगे है। बताया जा रहा है कि कर्मियों की लापरवाही के चलते एक व्यक्ति की नाले के मलबे में दबकर मौत हो गई। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। परिजनों का आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारी मलबा डालने से पहले नीचे देख लेते तो शायद यह घटना न होती।

    मृतक के भाई विनोद ने बताया कि, बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के नवादा शेखान का रहने वाला सुनील कुमार (45) सब्जी का काम कर अपना परिवार चलता था। वीरवा को दिन में वह सतीपुर क्षेत्र में सड़क किनारे पेड़ के नीचे लेटा हुआ था, तभी सतीपुर इलाके में ही नगर निगम के कर्मचारियों ने नाले से निकाला जा रहा मलबा गाड़ी से ले जाकर सड़क किनारे डाल दिया, जहां सुनील लेटा हुआ था। सुनील का ऊपर के शरीर का आधा हिस्सा मलबे के नीचे दब गया। मौके पर पहुंचे परिजन सुनील को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक सुनील के भाई विनोद का आरोप है कि नगर निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से उसकी भाई की जान चली गई। घटना की जानकारी लगते ही बारादरी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। बारादरी थाने के प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडे ने बताया कि जिस जगह सुनील था, वहीं पर उसी जगह नाले की सफाई का मलबा फेंक दिया गया। जिसमें उसकी मौत हो गई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।

  • Stock Market: IT और Realty शेयरों में खरीदारी, Sensex और Nifty में भी आया जबरदस्त उछाल

    Stock Market: IT और Realty शेयरों में खरीदारी, Sensex और Nifty में भी आया जबरदस्त उछाल

    बिजनेसः आखिरी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 250 अंक चढ़कर 81,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 24,700 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी, जबकि 10 में गिरावट है। ITC, इंफोसिस जोमैटो के शेयर 1% चढ़े हैं। सनफार्मा करीब 5% गिरा है। महिंद्रा, एयरटेल और ICICI बैंक में भी मामूली गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। IT, FMCG और रियल्टी के शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है, ये 1% तक चढ़े हैं। फार्मा और मीडिया 1% नीचे हैं।

    डिविडेंड स्टॉक में निवेश का मौका
    शेयर बाजार में काफी तेज एक्शन देखने को मिल रहा। बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं। इन शेयरों में रिजल्ट्स स्टॉक्स भी शामिल हैं। होटल टू सिगरेट बिजनेस करने वाली कंपनी ITC ने भी FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी से मार्च के दौरान 19807 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है। कंपनी के मुताबिक नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इसके तहत शेयरहोल्डर्स को फाइनल डिविडेंड का फायदा मिलेगा। नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने भी स्टॉक पर बुलिश रेटिंग दी है।

    ITC ने बताया कि जनवरी से मार्च के दौरान 15145 करोड़ रुपए एक्सेप्शनल गेन के चलते कंसो नेट प्रॉफिट 19,807 करोड़ रुपए हो गया। यह ITC Hotel लिमिटेड के रूप में होटल बिजनेस के अलग होने के बाद पैदा हुआ। हालांकि, एक्सेप्शनल गेन को एडजस्ट करने के बाद नेट प्रॉफिट 4,662 करोड़ रुपए का रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 5,190 करोड़ रुपए था।

    कंपनी ने बाजार को डिविडेंड की भी जानकारी दी है। ITC ने बताया कि बोर्ड ने FY25 के लिए डिविडेंड के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 7.85 रुपए के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस आखिरी मुहर 25 जुलाई 2025 को होने वाली 114वीं सामाना आम बैठक (AGM) में लगेगी।