Stock Market: IT और Realty शेयरों में खरीदारी, Sensex और Nifty में भी आया जबरदस्त उछाल

Written by

in

बिजनेसः आखिरी दिन शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 250 अंक चढ़कर 81,200 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 24,700 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी, जबकि 10 में गिरावट है। ITC, इंफोसिस जोमैटो के शेयर 1% चढ़े हैं। सनफार्मा करीब 5% गिरा है। महिंद्रा, एयरटेल और ICICI बैंक में भी मामूली गिरावट है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 35 में तेजी और 15 में गिरावट है। IT, FMCG और रियल्टी के शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है, ये 1% तक चढ़े हैं। फार्मा और मीडिया 1% नीचे हैं।

डिविडेंड स्टॉक में निवेश का मौका
शेयर बाजार में काफी तेज एक्शन देखने को मिल रहा। बाजार की हलचल में चुनिंदा शेयर फोकस में हैं। इन शेयरों में रिजल्ट्स स्टॉक्स भी शामिल हैं। होटल टू सिगरेट बिजनेस करने वाली कंपनी ITC ने भी FY25 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। जनवरी से मार्च के दौरान 19807 करोड़ रुपए का नेट प्रॉफिट हुआ है। कंपनी के मुताबिक नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। इसके तहत शेयरहोल्डर्स को फाइनल डिविडेंड का फायदा मिलेगा। नतीजों के बाद ब्रोकरेज ने भी स्टॉक पर बुलिश रेटिंग दी है।

ITC ने बताया कि जनवरी से मार्च के दौरान 15145 करोड़ रुपए एक्सेप्शनल गेन के चलते कंसो नेट प्रॉफिट 19,807 करोड़ रुपए हो गया। यह ITC Hotel लिमिटेड के रूप में होटल बिजनेस के अलग होने के बाद पैदा हुआ। हालांकि, एक्सेप्शनल गेन को एडजस्ट करने के बाद नेट प्रॉफिट 4,662 करोड़ रुपए का रहा, जोकि पिछले साल की समान तिमाही में 5,190 करोड़ रुपए था।

कंपनी ने बाजार को डिविडेंड की भी जानकारी दी है। ITC ने बताया कि बोर्ड ने FY25 के लिए डिविडेंड के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इसके तहत बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1 रुपए के फेस वैल्यू पर 7.85 रुपए के फाइनल डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। हालांकि, इस आखिरी मुहर 25 जुलाई 2025 को होने वाली 114वीं सामाना आम बैठक (AGM) में लगेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *