Alert: इस दिन से शुरू होगा नौतपा, उग्र रूप में होंगे सूर्यदेव, जरा सी लापरवाही पड़ सकती है भारी

Written by

in

नई दिल्लीः नौतपा की शुरुआत होने जा रही है। आगामी 25 मई से 2 जून तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। इसी के साथ नौतपा शुरू होगा। वहीं ज्योतिष और भौगोलिक दृष्टिकोण से देखें तो नौतपा की गर्मी आने वाले समय में अच्छी बारिश का संकेत देती है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार नौतपा भारतीय ज्योतिष और मौसम विज्ञान से जुड़ी एक विशेष अवधि है। 25 मई रविवार को सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे तापमान में और अधिक वृद्धि होगी। नौतपा वर्ष के सबसे गर्म 9 दिन माने जाते हैं। इस दौरान सूर्य की किरणें धरती पर तीव्र रूप से पड़ती हैं, जिससे धूप और अधिक तीखी हो जाती है।

जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तो उस दिन से लेकर अगले 9 दिन तक की अवधि को नौतपा कहा जाता है। यदि इस समय में ठंडी हवा नहीं चले और बारिश भी न हो, तो यह आने वाले समय में अच्छी बारिश का संकेत माना जाता है। नौतपा के दौरान भीषण गर्मी होती हैं ऐसे में अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। क्योंकि सेहत के प्रति जरा सी लापरवाही अपनी तबीयत को खराब कर सकती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *