Blog
-

Punjab News: पुलिस भर्ती पेपर में नकल करवाते Invigilator गिरफ्तार, देखें वीडियो
बठिंडाः भुच्चो मंडी में चल रहे पंजाब पुलिस भर्ती के पेपर में आए उम्मीदवारों को नकल कराते हुए एक व्यक्ति को पकड़ लिया। व्यक्ति की पहचान सुखविंदर सिंह निवासी कोटफत्ता के रूप में हुई है। पुलिस ने सुखविंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाहें चल रही थीं कि पंजाब पुलिस भर्ती में भुच्चों सेंटर में नकल हो रही है। इसे देखते हुए हमें पुलिस भर्ती पेपर के इंचार्ज सौरव कुमार निवासी श्री मुक्तसर साहिब की ओर से शिकायत मिली थी।
जिसमें उन्होंने कहा कि सुखविंदर सिंह वहां पर इनविजिलेट की ड्यूटी कर रहा था। इस दौरान उसने स्टूडेंट से कहा कि अगर उसे पेपर के कुछ प्रश्न याद है तो वह उसे लिखकर उसे दे दें। जांच में पता चला है कि ड्यूटी देने वाला सुखविंदर भी इसी पेपरों के लिए तैयारी कर रहा था। इसी के चलते उसने उससे पेपर के प्रश्न लिखकर उसे देने के लिए कहा। चैकिंग दौरान ड्यूटी पर तैनात दूसरे व्यक्ति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी को पकड़ लिया। सुखविंदर सिंह इस समय चौकी केंद्रीय जेल बठिंडा में बंद है और आगे की जांच जारी है।
-

नल से अचानक निकलने लगा पेट्रोलियम पदार्थ, मचा हड़कंप, वीडियो वायरल
जालौनः उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास ग्राम अम्बरगढ़ में हैरान जनक मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं इस घटना को लेकर गांव वासियों में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि नल से अचानक जवलनशील पदार्थ निकलने लगा। नल से अचानक पेट्रोलियम पदार्थ निकलने से गांव के लोगों में हड़कंप मच गया।वीडियो देखने के लिए LINK पर CLICK करें
लोगों का कहना है कि पानी में झाग के साथ पेट्रोल की तरह गंध आ रही है। वहीं दूसरी ओर गांव वासी नल के पानी में आग लगने की भी बात कर रहे है। जिसके बाद गांव वासियो ने जिले के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है। इस दौरान व्यक्ति ने हाथ पर ज्वलनशील पदार्थ पड़ने से छाले होते हुए दिखाए। दूसरी ओर एक बोतल में पानी के साथ पेट्रोल जैसी चीज दिखाई गई। वहीं नल से पानी निकाल बर्तन में दिखाया, जिसमें पेट्रोलियम पदार्थ निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। -

Badminton खेलने के बाद मुंह के बल गिरा युवक, मौत, देखें CCTV
रायपुरः बैडमिंटन खेलते हुए युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। वह बैडमिंटन खेलने के बाद रेस्ट करने के लिए कोर्ट से बाहर निकलकर जमीन पर बैठ था। कुछ देर बाद वह अचानक मुंह के बल गिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हार्ट अटैक से युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना का CCTV भी सामने आया है। पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
Badminton खेलने के बाद मुंह के बल गिरा युवक, मौ त#Twitter #Encounter #Coronavirus #sensex #TheRajaSaab pic.twitter.com/08uJJsj4TQ
— Encounter India (@Encounter_India) May 23, 2025प्राप्त जानकारी अनुसार सप्रे शाला स्कूल स्थित जिला बैडमिंटन एकेडमी में आज सुबह 6-7 बजे के करीब खिलाड़ी बैडमिंटन की प्रेक्टिस कर रहे थे। इस दौरान युवक भी वहां मौजूद था। युवक ने बैडमिंटन खेलने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद वह खिलाड़ियों के साथ बैडमिंटन खेलने लगा। कुछ देर खेलने के बाद वह रेस्ट करने के लिए कोर्ट से बाहर आकर जमीन पर बैठ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ देर बाद युवक नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा, जहां से लोग उसे मेकाहारा अस्पताल ले गए।
मृतक की पहचान हिमांशु श्रीवास्तव (35) निवासी सेक्टर 4 भिलाई के रूप में हुई है। रायपुर के खुशी इंक्लेव अमलीडीह में वह पत्नी के साथ रह रहा था। शंकर नगर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ था। हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

घर में दपंति पर हमलावारों ने किया हथियार से हमला, एक की मौत, देखें वीडियो
हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव से बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि देर रात अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर सो रहे दंपति पर लोहे के भारी हथियार से बेरहमी से हमला कर दिया। दिल दहलाने वाली घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस क्रूर हमले में 26 वर्षीय गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके 30 वर्षीय पति अनिल राजपूत गंभीर रूप से घायल हो गए और जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना की सबसे हृदयविदारक बात यह है कि इस क्रूर हमले को दंपति की तीन साल की मासूम बेटी ने अपनी आंखों से देखा। वह घर के कोने में खड़ी चीखती रही, लेकिन दरिंदों का दिल नहीं पसीजा। बच्ची की चीखें और मासूमियत भी हमलावरों के पाशविक व्यवहार को रोक न सकी। यह दृश्य किसी के भी रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
वहीं पुलिस के अनुसार, यह घटना देर देर रात की है, जब अज्ञात हमलावरों ने अनिल राजपूत के घर में घुसकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया। हमलावरों ने लोहे के हथियार से दंपति के सिर पर कई वार किए और फिर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गीता देवी ने दम तोड़ दिया था। अनिल की हालत बेहद नाजुक होने के कारण उन्हें तत्काल सीएचसी राठ ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने तुरंत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर हर संभव सबूत जुटाने की कोशिश शुरू की है। पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हमलावरों का मकसद क्या था और वे कौन थे। प्रारंभिक जांच में किसी पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।
ग्रामीणों का कहना है कि अनिल और गीता एक साधारण परिवार से थे और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। ऐसे में इस तरह की क्रूरता ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाने की कोशिश शुरू की है ताकि हमलावरों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।
पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने कहा कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने और पुलिस का सहयोग करने की अपील की है। इस बीच, मासूम बच्ची की देखभाल के लिए रिश्तेदारों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
-

चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना, सवा करोड़ का सोना-चांदी लेकर फरार
भीलवाड़ाः मशहूर जैन मंदिर से सोना चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना वीरवार देर रात की बताई जा रही है। सोने की कीमत करीब 1 करोड़ है। इसके साथ ही 3 किलो चांदी और अष्टधातु से बना कछुआ भी चोरी हुआ है। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। चोरी की जानकारी मिलने के बाद जहाजपुर स्थित स्वस्ति धाम जैन मंदिर (जहाज मंदिर) एडिशनल एसपी राजेश आर्य सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
मंदिर में मुनि सुव्रतनाथ की प्रतिमा है।शुक्रवार सुबह कई श्रावक और श्राविका मंदिर में दर्शन करने पहुंचे थे। यहां प्रतिमा पर लगे आभा मंडल (पीछे वाले हिस्से) से सोने के जेवरात गायब थे। इसके बाद सीसीटीवी चैक किए तो पता चला कि चोर आभा मंडल पर लगे करीब 1 किलो 300 ग्राम सोना चोरी कर ले गए। इसकी कीमत 1 करोड़ 30 लाख रुपए आंकी गई है। 3 किलो चांदी के जेवरात भी चोर ले गए। इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए है। सीसीटीवी में एक चोर सफेद शर्ट और नीली पैंट में नजर आ रहा है। कुछ देर वह प्रतिमा के आसपास टहलता है, फिर सारे सोने-चांदी के आभूषण ले लेता है। इसके बाद खिड़की से चुन्नी का फंदा लगाकर नीचे उतर जाता है।
-

Punjab News: खाली प्लाट में युवक का शव मिला, इलाके में दहशत, देखें वीडियो
मोगाः एक खाली प्लाट से करीब 30 वर्षीय युवक का शव मिलने का मामला सामने आया है। इस दौरान इलाके में दहशत का माहौल बन गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी मुताबिक, मोगा में कोटकपूरा बाईपास स्थित साईं धाम मंदिर के सामने खाली प्लॉट में 30 वर्षीय युवक का शव मिला। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है और शव को समाजसेवा सोसायटी की मदद से 72 घंटे तक पहचान के लिए सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। थाना सिटी 2 के प्रमुख वरुण सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक का शव प्लाट मेें पड़ा हुआ है और युवक से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है।
समाजसेवा सोसायटी के प्रधान गुरसेवक सिंह ने बताया कि उन्हें फोन आया था जिसके बाद उन्होंने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर मोगा के सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। युवक की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
-

शादी समारोह में हुए विवाद में जमकर चले पत्थर और डंडे, वीडियो वायरल
हमीरपुरः शहर के पुराना बेतवा घाट मोहल्ले में शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद 2 पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि एनकाउंटर न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दरअसल, देर रात पुराना बेतवा घाट मोहल्ले में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वहां पर गाजे-बाजे के साथ बारात भी आ चुकी थी। तभी किसी बात को लेकर बारातियों का विवाद हो गया।
शादी समारोह में हुए विवाद में जमकर चले पत्थर और डंडे, वीडियो वायरल#Twitter #BreakingNews #VideoShow #Trending #AskMalavika #LahoreATC #DishaPatani #Arshdeep pic.twitter.com/PHCf682dWy
— Encounter India (@Encounter_India) May 23, 2025बारात लोकल से आई थी, लिहाजा बाराती और जनाती सब एक जैसे ही थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चटकने लगे। कुछ लोगों ने जमकर पथराव भी किया, जोकि वीडियो में भी दिखाई दे रहा है। इससे कार्यक्रम स्थल में भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग पत्थरों से बचने को अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। पथराव करने वाली युवक और युवतियां भी शामिल थी। देर रात सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक हंगामा करने वाले यहां-वहां हो गए। पथराव में कई लोगों को चोटे भी हैं।
-

शैतान का डर दिखाकर महिला ने किया 18 वर्षीय युवती का अजीब ईलाज, मौत
गरियाबंदः जिले के सुरसाबांधा गांव में एक महिला के इलाज से योगिता सोनवानी (18) की संदिग्ध हालत में मौत होने का मामला सामने आया है। योगिता की मां सुनीता ने बताया कि ईश्वरी साहू इलाज के नाम पर उसकी बेटी को अपने घर ले गई और 3 महीने बंधक बनाकर रखा। वहां उसने प्रार्थना और बाइबिल पढ़ने को मजबूर किया। योगिता लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार थी। बाद मेें उसकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
जानकारी देते हुए सुनीता सोनवानी ने बताया कि ईश्वरी ने उन्हें बताया था कि योगिता के शरीर में शैतान है। इलाज के नाम पर वो महिला की छाती पर चढ़कर शैतान भगाने का ढोंग करती थी और गर्म तेल लगाती थी और विरोध करने पर मारती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि युवती की पसली टूटने और हार्ट अटैक से जान गई है। योगिता के पिता का पहले ही निधन हो चुका था। मानसिक रूप से बीमार बेटी के इलाज की जिम्मेदारी मां सुनीता सोनवानी के कंधों पर थी। अपनी बेटी के बेहतर इलाज की उम्मीद में सुनीता रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रही थीं। इलाज में काफी खर्च हुआ, यहां तक कि उन्हें मकान भी बेचना पड़ा। मगर कोई खास सुधार नहीं हुआ।
इसके बाद सुनीता अपनी बेटी को लेकर महासमुंद अपने मायके पहुंचीं और वहां से जानकारी मिलने पर सुरसाबांधा गांव आकर ईश्वरी साहू नाम की महिला के संपर्क में आईं, जो खुद को इलाज करने वाली बताती थी। यहां पिछले तीन महीने से मां-बेटी गांव के अंतिम छोर पर एकांत जगह में रह रहे थे।
सुनीता का आरोप है कि ईश्वरी साहू ने उन्हें शैतान का भय दिखाकर किसी से संपर्क न करने, बाहर न निकलने की हिदायत दी थी। योगिता की हालत लगातार बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। स्थानीय महिलाओं के मुताबिक, यहां नियमित रूप से चंगाई सभा होती थी। इसमें प्रार्थना और बाइबिल पढ़ाई जाती थी। जब मां सुनीता ने स्थानीय लोगों की मदद से मामला उजागर किया और राजिम थाना पहुंची, तो पुलिस रातभर उन्हें टालती रही।
करीब आधी रात के बाद ही एफआईआर दर्ज हुई और पुलिस मौके पर पहुंची। राजिम पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला कि अकेली योगिता ही नहीं बल्कि उपचार कराने में सक्षम नहीं 4 और अन्य युवतियों का भी इसी तरह से इलाज किया गया है। पिछले कई साल से ईश्वरी अपने मकान में प्रार्थना के नाम पर इलाज कर रही है। एडिशनल एसपी जितेंद्र चंद्राकर ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पीएम करने वाले डॉक्टर एमएस ठाकुर ने बताया कि युवती की पसली टूटने के बाद ब्लड भी निकला है। फिर हार्ट अटैक होने से पीड़िता की जान गई है। उन्होंने कहा कि आरोपी महिला ईश्वरी साहू को हिरासत में लेकर उस पर धर्मांतरण और बंधक बनाने का मामला दर्ज किया गया है। अब पूरे मामले की जांच जारी है।
-

Trump के फैसले से स्टूडेंट की बढ़ी मुश्किलें, क्या बीच में पढ़ाई छोड़ेंगे भारतीय स्टूडेंट?
नई दिल्लीः अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप की सरकार ने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का विदेशी छात्रों को दाखिला देने का अधिकार तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया है। वहीं ट्रंप के इस फैसले से भारतीय स्टूडेंट्स की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह फैसला ट्रंप प्रशासन और हार्वर्ड के बीच बढ़ते टकराव के बीच लिया गया है। होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम ने एक पत्र में लिखा कि अब से हार्वर्ड यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट इंडेक्स चेंज विजिटर प्रोग्राम सर्टिफिकेशन SEVIS रद्द किया जाता है। SEVIS वही सिस्टम है जिसके जरिए विदेशी छात्रों को अमेरिका में पढ़ने की अनुमति दी जाती है। यह फैसला हजारों अंतरराष्ट्रीय छात्रों के भविष्य पर असर डाल सकता है।
हार्वर्ड अब विदेशी छात्रों को एडमिशन नहीं दे सकता। वर्तमान में पढ़ रहे अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दूसरी जगह पढ़ने के लिए ट्रांसफर लेना होगा या उनकी कानूनी स्थिति खतरे में पड़ जाएगी। राष्ट्रीय सुरक्षा और कैंपस में आपत्तिजनक गतिविधियों के आधर पर ट्रंप प्रशासन की तरफ से हार्वर्ड का अंतरराष्ट्रीय छात्रों को नामांकन देने का अधिकार छीन लिया गया है। यानी कुल मिलाकर यहां विदेशी छात्र नहीं पढ़ सकेंगे। ट्रंप प्रशासन के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग ने इस फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि हार्वर्ड को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से कथित सहयोग, कैंपस में हिंसा, यहूदी विरोधी भावना और आतंकवाद समर्थक गतिविधियों के लिए जवाबदेह ठहराया जा रहा है।
विभाग का दावा है कि हॉर्वर्ड ने अमेरिका विरोधी आतंवाद समर्थक तत्वों को बढ़ावा देकर कैंपस को असुरक्षित बनाया है, जिसमें कई यहूदी छात्रों पर हमले भी शामिल हैं। हार्वर्ड कैम्ब्रिज, मैसाचुसेट्स में अपने परिसर में लगभग 6,800 विदेशी छात्रों को एडमिशन देता है। ये आंकड़ा इसके छात्र निकाय का एक चौथाई से अधिक हिस्सा है। अधिकांश ग्रैजुएट छात्र हैं, जो 100 से अधिक देशों से आते हैं। हालाँकि, हार्वर्ड ने इस कार्रवाई को गैरकानूनी बताया और कहा कि यह छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए काम कर रहा है। विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा कि यह प्रतिशोधात्मक कार्रवाई हार्वर्ड समुदाय और हमारे देश को गंभीर नुकसान पहुँचाने की धमकी देती है, और हार्वर्ड के शैक्षणिक और अनुसंधान मिशन को कमजोर करती है। होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम के 16 अप्रैल के अनुरोध से आया है।
पत्र में मांग की गई थी कि हार्वर्ड विदेशी छात्रों के बारे में जानकारी सौंपे जो उन्हें हिंसा या विरोध प्रदर्शनों में फंसा सकती है जिससे उन्हें निर्वासित किया जा सकता है। हार्वर्ड को लिखे एक पत्र में नोएम ने कहा कि स्कूल की मंजूरी सरल रिपोर्टिंग आवश्यकताओं का पालन करने में हार्वर्ड की विफलता का दुर्भाग्यपूर्ण परिणाम है। यह हार्वर्ड को आगामी 2025-26 स्कूल वर्ष के लिए अंतरराष्ट्रीय छात्रों की मेजबानी करने से रोकता है। यह कदम विश्वविद्यालय को काफी प्रभावित कर सकता है, जिसमें लगभग 6,800 अंतर्राष्ट्रीय छात्र नामांकित हैं, जिनमें से अधिकांश स्नातक कार्यक्रमों में हैं।
उन छात्रों को अब अपने अगले कदम के बारे में सोचने के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है। होमलैंड सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने एक पत्र में कहा कि होमलैंड सुरक्षा विभाग ने यह नवीनतम कदम इसलिए उठाया क्योंकि हार्वर्ड ने अपने विदेशी छात्रों के बारे में रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के अनुरोधों का पालन करने से इनकार कर दिया। नोएम ने हार्वर्ड पर यहूदी छात्रों के प्रति शत्रुतापूर्ण, हमास समर्थक सहानुभूति को बढ़ावा देने और नस्लवादी विविधता, समानता और समावेश की नीतियों को लागू करने वाले असुरक्षित परिसर के माहौल को बनाए रखने का आरोप लगाया।
