नल से अचानक निकलने लगा पेट्रोलियम पदार्थ, मचा हड़कंप, वीडियो वायरल

Written by

in

जालौनः उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास ग्राम अम्बरगढ़ में हैरान जनक मामला सामने आया है। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वहीं इस घटना को लेकर गांव वासियों में हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में कहा जा रहा है कि नल से अचानक जवलनशील पदार्थ निकलने लगा। नल से अचानक पेट्रोलियम पदार्थ निकलने से गांव के लोगों में हड़कंप मच गया।

वीडियो देखने के लिए LINK पर CLICK करें

लोगों का कहना है कि पानी में झाग के साथ पेट्रोल की तरह गंध आ रही है। वहीं दूसरी ओर गांव वासी नल के पानी में आग लगने की भी बात कर रहे है। जिसके बाद गांव वासियो ने जिले के अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी है। इस दौरान व्यक्ति ने हाथ पर ज्वलनशील पदार्थ पड़ने से छाले होते हुए दिखाए। दूसरी ओर एक बोतल में पानी के साथ पेट्रोल जैसी चीज दिखाई गई। वहीं नल से पानी निकाल बर्तन में दिखाया, जिसमें पेट्रोलियम पदार्थ निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *