शादी समारोह में हुए विवाद में जमकर चले पत्थर और डंडे, वीडियो वायरल

Written by

in

हमीरपुरः शहर के पुराना बेतवा घाट मोहल्ले में शादी समारोह के दौरान विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद 2 पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि एनकाउंटर न्यूज वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। दरअसल, देर रात पुराना बेतवा घाट मोहल्ले में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान वहां पर गाजे-बाजे के साथ बारात भी आ चुकी थी। तभी किसी बात को लेकर बारातियों का विवाद हो गया।

बारात लोकल से आई थी, लिहाजा बाराती और जनाती सब एक जैसे ही थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चटकने लगे। कुछ लोगों ने जमकर पथराव भी किया, जोकि वीडियो में भी दिखाई दे रहा है। इससे कार्यक्रम स्थल में भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग पत्थरों से बचने को अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। पथराव करने वाली युवक और युवतियां भी शामिल थी। देर रात सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई, लेकिन तब तक हंगामा करने वाले यहां-वहां हो गए। पथराव में कई लोगों को चोटे भी हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *