Blog

  • बद्दी बस स्टैंड को दी श्रीराम सेना ने वाटर कूलर की सौगात

    बद्दी बस स्टैंड को दी श्रीराम सेना ने वाटर कूलर की सौगात

    सवारियों व चालकों परिचालकों को मिलेगा साफ शुद्व ठंडा पानी

    प्रांत संयोजक राजेश जिंदल ने किया परिवहन निगम के अडडे का निरीक्षण, बोले-जल्द बस स्टैंड का निर्माण करे प्रदेश सरकार

    बद्दी/सचिन बैंसल: हिमाचल पथ परिवहन निगम के बददी स्थित बस स्टैंड पर अब सवारियों को शुद्व व ठंडा पेयजल मिलेगा। गौरतलब है कि बददी बस स्टैंड जो कि अभी अस्थाई रुप से परिहन विभाग की जमीन में बाईपास रोड संडोली में चल रहा है पीने के पानी की कोई उचित व्यवस्था नहीं है। इस बात का जैसे ही श्रीराम सेना के पं्रात संयोजक राजेश जिंदल को पता चला तो उन्होने तुरंत हिमाचल पथ परिवहन निगम के बस स्टैंड का दौरा किया और सवारियों से उनका हाल चाल जाना। सवारियों ने उनको बताया कि बस स्टैंड पर पीने के पानी की उचित व्यस्था नहीं है और तपती दुपहरी में प्लास्टिक की टंकी से उनको गर्म पानी पीना पड़ता है। इस पर राजेश जिंदल ने तुरंत मौके पर ही सवारियों व चालकों परिचालकों की समस्याएं सुनी और तुरंत वहां पर श्रीराम सेना की ओर से वाटर कूलर सात दिन के भीतर लगाने की घोषणा की। जिंदल ने कहा कि सिर्फ वाटर कूलर ही नहीं साथ में आर फिलटर भी लगाया जाएगा ताकि लोगों को ठंडे के साथ शुद्व पानी भी पीने को मिले। उन्होने कहा कि दो दशक में बददी में बस स्टैंड नहीं बन पाया जो कि खेद का विषय है इसलिए प्रदेश सरकार जल्द इसका निर्माण करे।

    रोष प्रकट किया-

    राजेश जिंदल ने कहा कि बस स्टैंड पर साफ सफाई बिल्कुल नहीं है जिससे मन दुखी होता है कि एशिया की सबसे बडी औद्योगिक नगरी का यह कैसा हाल है। उन्होने नगर निगम से आग्रह किया कि यहां पर साफ सफाई होनी चाहिए।

    बाथरुम न होने से दिक्कत-

    वहीं सवारियों ने राजेश जिंदल को बताया कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम बददी के बस स्टैँड में सवारियों के लिए शौचालय की सुविधा नहीं है। विभाग ने एक अस्थाई टिन नुमा टैंपरेरी चलता फिरता शौचालय वहां स्थापित किया है जो कि नाकाफी है। जिंदल ने कहा यह मसला भी परिवहन मंत्री से उठाया जाएगा।

  • इन्नर व्हील क्लब ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई दी

    इन्नर व्हील क्लब ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई दी

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय सेना द्वारा आंतकवाद के खात्मे के लिए चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में इन्नर ब्हील क्लब ऊना ने संयुक्ता चौधरी हिमोत्कर्ष महिला प्रशिक्षण संस्थान ऊना की छात्राओं के साथ तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इन्नर व्हील क्लब की अध्यक्ष रमा कंवर ने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना को बधाई दी। वहीं, देश के वीर सैनिकों का धन्यवाद भी किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने पहलगाम में निर्दाेष पर्यटकों के नरसंहार का बदला लेने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया व भारतीय सेना ने पाकिस्तान में आंतकवाद के ठिकानों को नष्ट किया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही भारतीय सेना ने पाकिस्तान की आंतक परस्त सेना द्वारा भारतीय नागरिक व सैन्य ठिकानों पर हमला करने पर कड़ा जबाव देते हुए पाकिस्तान के महत्त्वपूर्ण सैन्य ठिकानों को नष्ट किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में अपने पराक्रम व शौर्य का परिचय देते हुए प्रत्येक भारतवासी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। वहीं, उन्होंने अपने पराक्रम से देश की जनता को आश्वस्त किया है कि कोई भी भारत की सीमाओं की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व देश का समूचा राजनीतिक नेतृत्व इस कठिन दौर में भारतीय सेना व देश की जनता के लिए एकजुटता से खड़ा रहा। उन्होंने सेना के शौर्य की भरपूर प्रशंसा की। तिरंगा यात्रा में छात्राओं ने भारत माता की जय व भारतीय सेना की जय घोष के नारे भी लगाए। तिरंगा यात्रा में इन्नर व्हील क्लब की अध्यक्ष रमा कंवर, पूर्व अध्यक्ष सुमन पुरी, वरिष्ठ सदस्य मीरा मैहता, हिमोत्कर्ष परिषद के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राज कुमार पठानियां, हिमोत्कर्ष प्रशिक्षण केंद्र स्टाफ रंजू बाला, मीना ठाकुर, निशा व अन्य स्टाफ सदस्य तथा छात्राएं उपस्थित रहीं।
  • Punjab News: एक माह से नर्क की जिंदगी जीने को लोग मजबूर, देखें वीडियो

    Punjab News: एक माह से नर्क की जिंदगी जीने को लोग मजबूर, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के वार्ड नंबर 32 ओर 34 के निवासी गंदे पानी के खड़ा होने से परेशान हो रहे है। ऐसे में लोग पिछले एक महीने से नर्क की जिंदगी जीने को मजबूर हो रहे है। गर्मियों में गंदे पानी से पनप रही बीमारियों के कारण मोहल्ला निवासी परेशान है। वार्ड नंबर 32 ओर 34 के पार्षदों का कहना है कि कई बार विभाग को इसके बारे में भी सूचित किया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। एक ओर गर्मियों के मौसम में बीमारियों को लेकर डाक्टर अपने आस पास सफाई रखने की सलाह लोगों को देते है ताकि इन बीमारियों से बचा जा सके।

    दूसरी ओर घरों के अंदर ही सीवरेज का गंदा पानी खड़ा हो जाए तो फिर बीमारियां आपके घर पर अपना आशियाना ही बनाएगी। दरअसल, वार्ड नंबर 32 ओर 34 की जहां पर पिछले एक महीने से सिवरेज की पाइप लीक होने के कारण सिवरेज का गंदा पानी जहां सड़कों पर खड़ा हो रहा है। यह गंदा पानी अब घरों के अंदर जा रहा है।

    पार्षद हरि राम और बूटा सिंह ने कहा कि यह समस्या पिछले एक महीने से चल रही है। सीवरेज का पाइप बदलने वाला है और इसके बारे नगर निगम ओर सिवरेज बोर्ड के अधिकारियों को बताया गया है, जल्दी ही इस समस्या का हल कर दिया जाएगा। वहीं इलाका निवासियों ने कहा कि हमारे एरिया में काफी समय से यह समस्या चल रही है।

    इसके बारे में पार्षदों को कई बार कहा जा चुका है, लेकिन कोई हल नहीं हो रहा। गंदे पानी से बहुत परेशानियां हो रही है गर्मियों में बदबू बहुत फैल रही है ओर बीमारियां लगने का डर है और सीवरेज का पानी कई बार घरों के अंदर भी आ जाता है।

    नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि सीवरेज बोर्ड का टेंडर पास हो गया है। यह 3 किलोमीटर तक पाइप बदलने की प्रपोजल है और जल्दी ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। जिसके बाद जल्दी ही इस समस्या से जनता को निजात मिल जाएगी।

  • आरोप: फर्जी अकाउंट बनाकर पति ही कर रहा पत्नी के अश्लील मैसेज वायरल

    आरोप: फर्जी अकाउंट बनाकर पति ही कर रहा पत्नी के अश्लील मैसेज वायरल

    ऊना/सुशील पंडित: पुलिस महिला थाना ऊना के अंतर्गत एक महिला ने अपने पति पर उसके फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील मैसेज वायरल करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में हरोली क्षेत्र की महिला ने अपने पति ब्रिजेन्द्र सिंह के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई । जिस में उसने बताया कि उसकी शादी ब्रिजेन्द्र सिंह पुत्र हरी किशन निवासी श्याम ढाक बरौली चौथ तहसील व जिला डींग,राजस्थान से 2020 को हुई थी। शादी के बाद से ही उनके बीच अनवन होने के कारण ब्रिजेन्द्र सिंह ने उसे मायके घर हरोली छोड़ दिया और उसके बाद ब्रिजेन्द्र सिंह द्वारा ज्योति के नाम से चार पांच फर्जी अकाउंट बनाकर फेसबुक व इन्स्टाग्राम को हैक करके उसके अश्लील मैसेज व फोटो वायरल कर रहा है ।
    जिसकी शिकायत पहले भी उस ने ऊना थाना, सिटी चौकी, साइबर सेल ऊना में की थी परन्तु इन शिकायतों पर कोई ठोस कारवाई नहीं हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत पुलिस महिला थाना ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
  • बाइक व स्कूटी की टक्कर में एक घायल, मामला दर्ज

    बाइक व स्कूटी की टक्कर में एक घायल, मामला दर्ज

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल हरोली के अंतर्गत आते गांव रोड़ा में बाइक व स्कूटी की टक्कर हो गई जिसमें स्कूटी सवार व्यक्ति घायल हो गया, वहीं पुलिस ने बाइक सवार व्यक्ति पर मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमारी निवासी गांव रोड़ा ने बताया कि यह गांव में सडक किनारे फड़ीनुमा दुकान लगाती है। जब यह अपनी दुकान के पास खडी थी, तो हरोली की तरफ से एक स्कूटी संख्या (एचपी 80-1310) पर सवार ब्यास देव पुत्र सन्त राम गांव समनाल आया जिसे उसी तरफ से आ रहे एक मोटर साइकिल चालक राहुल ठाकुर पुत्र सोमनाथ गांव बढ़ेड़ा ने टक्कर मार दी। जिसमें ब्यास देव स्कूटी चालक घायल हो गया। पुलिस ने बाइक चालक राहुल विरुद्ध वीएनएस की विभिन्न धाराओं व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • कुटलैहड़ के शहीद दिलवर खान को मरणोपरांत भारत सरकार से मिला बहादुरी शौर्य कीर्ति चक्र

    कुटलैहड़ के शहीद दिलवर खान को मरणोपरांत भारत सरकार से मिला बहादुरी शौर्य कीर्ति चक्र

    राज्य सरकार ने शहीद नायक दिलवर खान के साथ किया हर वादा समय रहते किया पूरा:विवेक शर्मा

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के गांव घरवासड़ा के नायक शहीद दिलवर खान भी उन्हीं वीरों में से एक हैं, जिन्होंने देश की अखंडता और सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उनकी शहादत की गाथा आज पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि राज्य की सुक्खू सरकार ने देश और भारत माता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देकर शहादत पाने वाले दिलवर खान के परिवार के साथ जो  वादा किया था। उसे समय रहते पूरा भी किया है।

    विवेक शर्मा ने कहा कि 23 जुलाई 2024 का वह दिन देश के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा, जब नायक दिलवर खान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के घने जंगलों में भारतीय सेना के ऑपरेशन का नेतृत्व करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया और अंततः देश की सेवा में शहीद हो गए। उनका यह अदम्य साहस और वीरता भारत सरकार द्वारा भी मान्यता प्राप्त हुई, जब उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। यह वीरता पुरस्कार देश के सर्वोच्च वीरता सम्मानों में से एक है, जिसे महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शहीद की पत्नी और माता को एक भव्य समारोह में प्रदान किया।

    विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि राज्य सरकार ने शहीद की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए उनके गांव के स्कूल का नाम शहीद दिलवर खान राजकीय उच्च विद्यालय’ रखा है। बही राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू द्वारा जो घोषणा सहायता राशि की उस समय की थी। वह तत्काल समय रहते पूरा किया है। बही शहीद दिलवर खान के नाम पर उसके पैतृक गांव घरवासड़ा में लाखों की लागत से पार्क निर्माण होने जा रहा है। ताकि आने वाली पीढ़ियां भी उनकी बहादुरी से प्रेरणा ले सकें। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की माटी ने जो लाल देश को दिया है, वह हमेशा के लिए अमर रहेगा। शहीद दिलवर खान को संपूर्ण कुटलैहड़ शत् शत् नमन करता है।

  • कुटलैहड़ भाजपा ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

    कुटलैहड़ भाजपा ने ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा

    भाजपा नेता दविंदर भुट्टो के साथ सैकंडों कार्यकर्ता रहे मौजूद

    प्रधानमंत्री के ग्यारह वर्षों के कार्यकाल में आतंकियों का पाकिस्तान में घुसकर किया खात्मा: दविंदर भुट्टो

    ऊना/सुशील पंडित: भारतीय सेना द्वारा हाल ही में चलाए गए सफल ऑपरेशन सिन्दूर के समर्थन और सम्मान में शुक्रवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल में एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी मंडल कुटलैहड़ द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देशभक्ति के नारों से समूचा क्षेत्र गूंज उठा।

    इस कार्यक्रम में जिला ऊना भाजपा अध्यक्ष श्याम मिन्हास मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता व कुटलैहड़ के पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य भारतीय सेना की वीरता को नमन करना और ऑपरेशन सिन्दूर में देश की रक्षा के लिए किए गए प्रयासों पर गर्व व्यक्त करना था। उन्होंने भारतीय सेना को सलाम करते हुए कहा कि इस अभियान में पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है।

    भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कहा कि भारतीय सेना की ताकत और बलिदान पर भारत देश को गर्व है। ऑपरेशन सिन्दूर में सेना ने जिस प्रकार से आतंकियों का सफाया किया है, वह अद्भुत है। मोदी सरकार के ग्यारह वर्षों के शासन में आतंकी घटनाओं में भारी कमी आई है। उन्होंने कहा कि यह तिरंगा यात्रा भारतीय सेना को नमन और  उनकी ताकत को सलाम करती है और देशवासियों को यह याद दिलाने का अवसर है कि हमारी आज़ादी और शांति की नींव इन्हीं बलिदानों पर टिकी है।

    कुटलैहड़ विस क्षेत्र के शहीद दिलवर खान को किया याद, शहादत को किया नमन

    कुटलैहड़ के घरवासड़ा गांव निवासी शहीद दिलवर खान को भी याद किया गया, जो जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए थे। तिरंगा यात्रा के दौरान दिलवर खान की तस्वीर को आगे रखते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और भारत सरकार द्वारा उन्हें मरणोपरांत शौर्य चक्र देने पर आभार जताया गया। सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि शहीद दिलवर खान की शहादत को देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर यह साबित किया कि भारत माता की सेवा सर्वोपरि है।

    इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत डेरा बाबा रूद्रानंद मंडल से हुई और विभिन्न जगहों से होती हुई झलेडा मुख्य चौक तक पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया।

    इस तिरंगा यात्रा में कुटलैहड़ भाजपा मंडल का अहम योगदान

    इस तिरंगा यात्रा को सफल बनाने में दोनों भाजपा मंडल कुटलैहड़ के अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ और राज कुमार वर्मा की अहम भूमिका रही। दोनों मंडल अध्यक्ष ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से देश ने यह संदेश दिया है कि भारत अब चुप बैठने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से देश की युवा पीढ़ी में देशभक्ति की भावना मजबूत होती है।

    इस मौके पर हमीरपुर लोकसभा प्रभारी सुमित शर्मा, जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, भाजपा नेता बलराम बबलू ,भाजपा नेत्री संतोष सैनी,सुषमा ठाकुर,निशा भुल्लर,उपप्रधान जीवन शर्मा, हर्ष कौशल, मनोहर लाल शर्मा, राजेंद्र कुमार, शशि बाला के अलावा सेकंडों गणमान्य मौजूद रहे।

  • ऊना नगर निगम में गरीबों के पक्के घर का सपना होगा साकार

    ऊना नगर निगम में गरीबों के पक्के घर का सपना होगा साकार

    प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 में पहले चरण में अब तक मिले 114 आवेदन

    31 मई तक किया जा सकता है ऑनलाइन आवेदन

    ऊना/सुशील पंडित: ऊना नगर निगम क्षेत्र के आर्थिक रूप से कमजोर शहरी परिवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के अंतर्गत उन्हें पक्के घर का सपना साकार करने का सुनहरा अवसर मिला है। योजना के पहले चरण में अब तक 114 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 90 से अधिक आवेदन हाल ही में नगर निगम क्षेत्र में शामिल क्षेत्रों से प्राप्त हुए हैं।

    नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि इस योजना के प्रथम चरण में इच्छुक पात्र परिवार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के यूनिफाइड वेब पोर्टल या निकटवर्ती लोकमित्र केंद्र के माध्यम से 31 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम में शामिल 14 पंचायतों के साथ-साथ नगर नियोजन क्षेत्र (टीसीपी एरिया) के स्थानीय पात्र परिवार भी इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
    यह योजना उन शहरी परिवारों के लिए सुनहरा मौका है जिनकी वार्षिक आय 3 लाख रुपये तक है और जो अब तक अपने स्वयं के पक्के घर से वंचित हैं।

    यह रहेगी पात्रता

    उन्होंने बताया कि नगर निगम क्षेत्र एवं निकटवर्ती नगर नियोजन क्षेत्र के ऐसे परिवार जिसमें पति, पत्नी एवं अविवाहिता बच्चों सहित परिवार के पास भारत में कहीं भी पक्का मकान नहीं होना चाहिए। परिवार की वार्षिक आय 3 लाख या उससे कम होनी चाहिए। शहरी क्षेत्र में भूमि का स्वामित्व होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि निकटवर्ती नगर नियोजन क्षेत्र के स्थानीय निवासी भी इस योजना के पात्र होंगे चाहे वे वर्तमान में नगर निगम सीमा के बाहर रह रहे हैं। पात्र लाभार्थियों को 2.5 लाख तक की आर्थिक सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाएगी। पहली किस्त घर नींव का कार्य पूर्ण करने पर, दूसरी किस्त छत तक का कार्य पूर्ण करने पर और अंतिम किस्त घर का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर दी जाएगी।

    योजना के लिए जरुरी दस्तावेज़

    उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, आवेदक के बैंक अकाउंट की कॉपी, भूमि स्वामित्व के दस्तावेज, आय प्रमाण पत्र और शपथ पत्र अनिवार्य है। मनोज कुमार ने नगर निगम के सभी पात्र परिवारों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाकर अपने घर का सपना पूरा करें। अधिक जानकारी के लिए नगर निगम कार्यालय ऊना में सम्पर्क कर सकते हैं।

  • Jalandhar News: MLA Raman Arora की गिरफ्तारी के बाद CM Mann का आया बड़ा बयान, देखें Live

    Jalandhar News: MLA Raman Arora की गिरफ्तारी के बाद CM Mann का आया बड़ा बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस की टीम ने आप विधायक के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दोपहर 4 बजे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं विधायक की गिरफ्तारी के बाद सीएम मान ने लाइव हुए और उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर हमारी नीति बिल्कुल साफ़ है…चाहे कोई अपना हो या पराया… कोई भी किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार करेगा, बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई जरूर होगी। उन्होंने जनता से अपील की है कि भ्रष्टाचार चाहे कोई अफसर या नेता करता हुआ पाया तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। आज आप पार्टी ने साबित कर दिया चाहे पार्टी का अपना कोई नेता भ्रष्टाचारी करता पाया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अब समय आ गया है कि सिस्टम को बिल्कुल क्लीन कर दिया जाएगा।

    छोटे दुकानदारों के दस्तावेजों में कमी निकालना और उन्हें बुलाकर पैसे मांगना यह बर्दाशत नहीं किया जाएगा। व्यापारियों, दुकानदारों और लोगों से सीएम मान ने अपील की है कि अगर कोई उन्हें परेशान कर रहा है या दस्तावेज में कमी दिखाकर पैसे लेने के लिए मजबूर कर रहा है तो वह उसकी शिकायत विजिलेंस पोर्टल में दें। भ्रष्टाचार के मामले में कोई भी बख्शा नहीं जाएगा। जीरो टालरेंस नीति के तहत रिश्वत लेने के आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। ईमानदारी से कमाया पैसा बरकत करता है।

    पाप की कमाई से बरकत नहीं पढ़ती, वह यहीं निकल जाती है। अगर लोगों के नजर में पॉवरफुल व्यक्ति या कोई अधिकारी रिश्वत मांगता हुआ दिखाई देता है तो वह उन्हें बताए उसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। यह किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं बल्कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई है और इसमें आप पार्टी जीत हासिल करेंगी। जानकारी के अनुसार विजिलेंस की टीम ने सुबह 8.30 बजे मंदिर से विधायक रमन अरोड़ा हिरासत में लिया था। जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने साढ़े 7 घंटे विधायक से पूछताछ की गई। जिसके बाद विजिलेंस की टीम गिरफ्तार करके विधायक को साथ ले गई।

    बता दें कि रमन अरोड़ा के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पोर्टल पर लगातार शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद उनके ऊपर यह कार्रवाई की गई। आप पार्टी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि रमन अरोड़ा नगर निगम के अफसरों के ज़रिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था, फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफ़ा दफ़ा करवा देता था।जिसके चलते आज सुबह ही विजिलेंस की टीम ने रमन अरोड़ा के घर पर दबिश दी।

    जहां काफी देर तक रमन अरोड़ा से पूछताछ के बाद विधायक को टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस की टीम विधायक को गाड़ी में बिठाकर अपने साथ ले गई है। वहीं पता चला है कि विधायक के करीबियों को विजिलेंस की टीम ने काबू किया है। दरअसल, आज सुबह विजिलेंस टीम की मोहाली नंबर पीबी 65 नंबर की गाड़ियों में आई थी। इस कार्रवाई के दौरान टीम विधायक के घर प्रिंटर और नोट गिनने वाली मशीन लेकर पहुंची थी। विजिलेंस द्वारा मामले की गहनता से विधायक के साथ पूछताछ के बाद दोपहर 4 बजे विधायक को गिरफ्तार किया गया।

    बता दें कि आज इस मामले को लेकर एसएसपी मंडेर भी मौके पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने मीडिया से कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है, उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वहीं दूसरी ओर टीम प्रिंटर और एक काले रंग का सूटकेस और ट्रंक लेकर विधायक के घर लेकर गई है। हालांकि टीम द्वारा इस कार्रवाई को लेकर मीडिया से दूरी बनाई गई। पिछले दिनों विधायक की सिक्योरिटी सरकार ने वापिस ली थी।

  • Punjab News: कलयुगी बेटे ने गोली मारकर की पिता की हत्या, घर में ही किया संस्कार, देखें वीडियो

    Punjab News: कलयुगी बेटे ने गोली मारकर की पिता की हत्या, घर में ही किया संस्कार, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के सिवियां गांव में एक युवक ने जमीनी विवाद के चलते अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और शव का अंतिम संस्कार घर के अंदर ही कर दिया। पड़ोसियों व परिजनों को जब शक हुआ तो उन्होंने बठिंडा थर्मल थाना पुलिस को सूचित किया और जांच के बाद बठिंडा थर्मल थाना पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि बेटे और पिता के बीच पिछले कई सालों से जमीन और घर में घरेलू विवाद को लेकर झगड़ा चल रहा था।

    जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि यादविंदर सिंह निवासी गांव सिविया जो खेतीबाड़ी करता है, ने अपने पिता का गोली मारकर कत्ल कर दिया था। उन्होंने बताया कि 20 मई को पिता पुत्र घर में अकेले थे कि दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया जिसके बाद आरोपी यादविंदर ने अपने पिता वरिंदर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने कुछ रिश्तेदारों को बुलाकर घर में ही अपने पिता का अंतिम संस्कार कर दिया। बाद में जब पड़ोसियों को पता लगा तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। बाद में पुलिस टीम ने उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पूछताछ में यादविंदर ने अपना जुर्म कबूल किया है।

    फिलहाल बठिंडा पुलिस ने हत्यारे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल की जाएगी और हत्यारे का समर्थन करने वालों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।