जिसकी शिकायत पहले भी उस ने ऊना थाना, सिटी चौकी, साइबर सेल ऊना में की थी परन्तु इन शिकायतों पर कोई ठोस कारवाई नहीं हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत पुलिस महिला थाना ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
आरोप: फर्जी अकाउंट बनाकर पति ही कर रहा पत्नी के अश्लील मैसेज वायरल

ऊना/सुशील पंडित: पुलिस महिला थाना ऊना के अंतर्गत एक महिला ने अपने पति पर उसके फर्जी अकाउंट बनाकर अश्लील मैसेज वायरल करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस को दी शिकायत में हरोली क्षेत्र की महिला ने अपने पति ब्रिजेन्द्र सिंह के विरुद्ध शिकायत दर्ज करवाई ।
जिस में उसने बताया कि उसकी शादी ब्रिजेन्द्र सिंह पुत्र हरी किशन निवासी श्याम ढाक बरौली चौथ तहसील व जिला डींग,राजस्थान से 2020 को हुई थी। शादी के बाद से ही उनके बीच अनवन होने के कारण ब्रिजेन्द्र सिंह ने उसे मायके घर हरोली छोड़ दिया और उसके बाद ब्रिजेन्द्र सिंह द्वारा ज्योति के नाम से चार पांच फर्जी अकाउंट बनाकर फेसबुक व इन्स्टाग्राम को हैक करके उसके अश्लील मैसेज व फोटो वायरल कर रहा है ।
Leave a Reply