Punjab News: विशाल ट्रेडर दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के सुंदर नगर इलाके में विशाल ट्रेडर नाम की दुकान में लगी भयानक आग से लाखों का नुकसान हो गया। घटना की सूचना लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं दुकान मालिक ने बताया कि आज सुबह जब वह दुकानदार शटर खोलने लगे तो बाहर से धुंआ निकला हुआ था।

आग लगने का कारण भी मालिक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण तारों में आग लगी, जिससे धुआं फैल गया और शटर गर्म हो गया। दुकान मालिक के अनुसार शटर गर्म होने के कारण उसे उठाया तक नहीं जा सका। दुकान मालिक ने कहा कि इस घटना में लगभग 50 लाख का नुकसान हो गया। विशाल ट्रेडर में धागे का कारोबार किया जाता है।

वहीं दमकल विभाग के अधिकारी ने कहा कि गर्मियों में इस तरह की घटनाएं जरूर होती हैं, लेकिन लोगों को कहीं न कहीं सावधानी बरतनी चाहिए। दमकल विभाग के अधिकारी के अनुसार, 9:40 मिनट पर उन्हें सूचना मिली और 10 मिनट में मौके पर पहुंच गए। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि दुकान के अंदर पैकिंग मटेरियल का काम होता था। आग पर काबू पाने के लिए 4 गाड़ियां लगाई गईं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *